Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

भारतरत्न महान् इंजीनियर मोक्षगुण्डम् विश्वेश्वरैया जी का 163वाँ जन्म दिवस हर्षोल्लास एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया




उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में भारतरत्न इं0 मोक्षगुण्डम् विश्वेश्वरैया जी के 163वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 15 सितम्बर, 2023 को ‘‘अभियंता दिवस समारोह‘‘ का आयोजन लोक निर्माण परिसर स्थित ‘‘विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह‘‘ में प्रातः 11.00 बजे से किया गया। उ0प्र0 इंजीनियर्स एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर एसोसिएशन द्वारा भारतरत्न   इं0 मोक्षगुण्डम् विश्वेश्वरैया जी की देश की प्रथम 3 D Printing Technology से निर्मित धातु की तैयार करायी गयी आदमकद प्रतिमा का अनावरण लोक निर्माण विभाग, लखनऊ के प्रांगण में श्री जितिन प्रसाद जी, मा0 मंत्री, लोक निर्माण, उत्तर प्रदेश सरकार व श्री बृजेश सिंह जी, मा0 राज्यमंत्री, लोक निर्माण, उ0प्र0 सरकार द्वारा किया गया। तदुपरान्त लोक निर्माण परिसर स्थित ‘‘विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह‘‘ में ‘‘अभियंता दिवस समारोह‘‘ आयोजित किया गया। अभियंता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि श्री स्वतंत्र देव सिंह जी, मा0 मंत्री, जल शक्ति व  श्री जितिन प्रसाद जी, मा0 मंत्री, लोक निर्माण तथा अति विशिष्ट अतिथि श्री बृजेश सिंह जी, मा0 राज्यमंत्री, लोक निर्माण व श्री अजय चैहान जी, प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग की गरिमामयी उपस्थिति हुई। उक्त समारोह में प्रदेश के समस्त अभियंत्रण विभागों/निगमों/सार्वजनिक उपक्रमों के अभियंत अधिकारी उपस्थित हुए।


 समारोह की अध्यक्षता इं0 विनोद कुमार श्रीवास्तव-अध्यक्ष, उ0प्र0 इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा की गयी एवं कार्यक्रम का संचालन इं0 आशीष यादव-महासचिव उ0प्र0 इंजीनियर्स एसो जुटसिएशन द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर एवं ‘‘भारतरत्न इं0 मोक्षगुण्डम् विश्वेश्वरैया जी‘‘ के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘‘विश्वेश्वरैया विशेषांक‘‘ का विमोचन भी मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष इं0 विनोद कुमार qश्रीवास्तव द्वारा अपने स्वाग एक्स

त भाषण में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए भारतरत्न सर मोक्षगुण्डम् विश्वेश्वरैया जी के जीवन के विशेष घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया। समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा अभियंता समुदाय के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करके देश के महान इन्जीनियर विश्वेश्वरैया जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आवाह्न किया गया। 
उक्त कार्यक्रम में इं0 अरविन्द कुमार जैन, प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग/इं0 विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख अभियंता (ग्रामीण सड़क), लोक निर्माण विभाग/इं0 अशोक कुमार अग्रवाल, प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन), लोक निर्माण विभाग/इं0 अनिल कुमार, प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष, सिंचाई/इं0 ए0के0 जैन, प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन), सिंचाई/इं0 अखिलेश कुमार सचान, प्रमुख अभियंता (परियोजना), सिंचाई/     इं0 देवेन्द्र अग्रवाल, प्रमुख अभियंता, सिंचाई(याॅ0)/इं0 योगेश पवार, प्रबन्ध निदेशक, उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम/इं0 राकेश सिंह, प्रबन्ध निदेशक, उ0प्र0 राज्य सेतु निगम/इं0 सुरजीत सिंह निरंजन-निवर्तमान अध्यक्ष, उ0प्र0इं0ए0/ इं0 सी0के0 मंगलम्, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उ0प्र0इं0ए0/इं0 आशीष यादव, महासचिव, उ0प्र0इं0ए0/इं0 राजेश नारायण, सम्पादक, उ0प्र0इं0ए0 सहित अनेक अभियंता उपस्थित हुए तथा इन्जीनियर विश्वेश्वरैया जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम के अन्त में महासचिव इं0 आशीष यादव द्वारा समारोह में पधारे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, वरिष्ठ अभियंताओं व मीडिया एवं प्रेस से पधारे आमंत्रित अतिथियों एवं अभियंता साथियों का आभार व्यक्त किया गया।
सायं 05.00 बजे से लोक निर्माण परिसर स्थित ‘‘विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह‘‘ में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त अभियंत्रण विभागों/ निगमों/सार्वजनिक उपक्रमों के विभागाध्यक्ष/प्रमुख अभियंता व एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित अभियंता अधिकारी सपरिवार उपस्थित हुए। 



Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...