Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर इस्कॉन लखनऊ में जन्माष्टमी पर आयोजित होगा भव्य महोत्सव





लखनऊ :प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में 07.09.2023 दिन गुरूवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव मनाया जाएगा जिसके उपलक्ष्य में होटल क्लार्क अवध में प्रेस वार्ता का आयोजन दिनांक 04.09.2023 दिन सोमवार समय दोपहर 02:00 बजे किया गया, जिसमें मंदिर निर्माण कमेटी के चेयरमैन श्री आनंद स्वरूप अग्रवाल एवं वाइस चेयरमैन, फेस्टिवल, श्री लाल बहादुर यादव, मधुस्मिता प्रभु जी, वॉइस प्रेसीडेंट, दीनदयाल प्रभु जी, वॉइस प्रेसीडेंट उपस्थित रहे lइस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम दास जी ने जन्माष्टमी महोत्सव में संपन्न होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी जिसमे मंगला आरती प्रातः 4:30 बजे उसके बाद तुलसी आरती प्रातः 5:15 बजे, गुरु पूजा प्रातः7:30 बजे श्रृंगार आरती प्रातः 9:00 बजे फिर अविरल भजन प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक संध्या ,आरती सायं 7:00 बजे प्रवचन सायं 8:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक महा अभिषेक रात्रि 10:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक ,छप्पन भोग रात्रि 11:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक इसके बाद दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक महा अभिषेक ( दूध दही घी शहद व 1008 तीर्थों के जल से श्री राधा कृष्ण का महा अभिषेक मंदिर में होगा)। फिर आंदोलन (युवाओं को चेतना जागृति कार्यक्रम) सांस्कृतिक पंडाल मे दोपहर 01:00 बजे से 04:00 बजे तक़ सांस्कृतिक कार्यक्रम:- शाम 07:00 बजे से जिसमे वैदिक एवं प्रहलाद गुरुकुल के बच्चों द्वारा नाट्य प्रस्तुतियाँ इस्कॉन गुप द्वारा भजन एवं नृत्य की प्रस्तुतियाँ की जायेंगी।फिर इस्कॉन युथ फोरम द्वारा द्वारा नाट्य प्रस्तुति इसके बाद शिक्षण संस्थानों के बच्चों द्वारा भजन, नाटक एवं नृत्य प्रस्तुतियाँसांस्कृतिक कार्यक्रम सांस्कृतिक पंडाल में सम्पन्न होंगे।इस बार जरी मोती मणि माणिक की विशेष पोशाक वृंदावन के विशेष कारीगरों द्वारा निर्मित से श्री श्री राधा रमण बिहारी जी का श्रंगार किया जायेगा ।इसके बाद इस्कॉन, लखनऊ भक्त मंडली द्वारा अविरल भजन प्रातः 09:30 से शाम 06:30 तक होगा।इसके बाद कौन बनेगा कृष्णा प्रतियोगिता होगी होगी

उक्त कार्यक्रम के विजेता भक्तों को मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी स्वयं पुरस्कार के साथ सम्मानित करेंगे।इस अवसर पर नन्दोत्सव दिनांक: 08.09.2023 को दोपहर 01:30 बजे नंदोत्सव विशेष रूप से 5 दही हांडियों के साथ भव्यता से मनाया जाएगा।दिनांक:08.09.2023 नंदोत्सव एवं श्रील प्रभुपाद जी की 127 वीं व्यास पूजा आविर्भाव महोत्सव के दिन 200 तरह के भोग अर्पित होंगे एवं विशाल भंडारा का आयोजन दोपहर 02:00 बजे से हरि इच्छा तक चलेगा।जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान जय अग्रवाल जी, एम0डी0, ज्ञान दूध, श्रीमान बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री, श्रीमान केशव प्रसाद मौर्या, उप मुख्यमंत्री, श्रीमान स्वतंत्र देव सिंह, जल शक्ति मंत्री, श्रीमान दिनेश प्रताप सिंह, उद्यान मंत्री, श्रीमान ए0के0 शर्मा, मंत्री, श्रीमान दायशंकर सिंह, परिवहन मंत्री, श्रीमान श्रीमान जितेन्द्र प्रसाद मौर्या, मंत्री, उoप्रo,सरकार, श्रीमान दिनेश शर्मा, पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं रमापति शास्त्री, पूर्व मंत्री उoप्रo, सरकार एवं अन्य गणमान्य अतिथि गण उपस्थित रहेंगे। मंदिर के कार्यक्रमों को आप सभी भक्त गण लाइव देख सकते हैं

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...