लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्याओं के...
उ0प्र0 प्रेस क्लब में शोषित समाज अधिकार पार्टी ( एस. एस.ए.पी) की प्रेस वार्ता आयोजित की गयी जिसमें पार्टी संरक्षक डी०एस० धीरज जी द्वारा बताया गया कि श्री राजकुमार गौतम के कर्तव्यनिष्ठा व लगनशीलता को देखते हुए शोषित समाज अधिकार पार्टी ( एस. एस. ए. पी.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर pमनोनीत किया गया है। जिस प्रस्ताव को उपस्थित कार्यवाहक पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति पारित किया तथा पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार गौतम जी से उम्मीद की जाती है कि वे कार्य को देश हित, समाजहित तथा पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

Comments
Post a Comment