बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
लखनऊ। को सहेली शक्ति संस्था द्वारा तुलसी शोध संस्थान,रामलीला मैदान,ऐशबाग में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आयोजक
श्रीमती संगीता त्रिवेदी,रितु जयसवाल,शालिनी जैन,आरती गुप्ता,रीता सोनी,रेनु अग्रवाल,वंदना गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले कई वर्षो से सामाजिक एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में डांडिया के कार्यक्रम में लोगो ने शालिनी जैन का लाइट और बंधन बार स्टॉल,राशि गुप्ता का चॉकलेट स्टॉल, फूड स्टाल्स प्रखर श्रीवास्तव,श्री नाथ एंटरप्राइजेज द्वारा कपड़ो का स्टॉल,मानसी बंसल द्वारा इयरिंग स्टॉल,सुभाष जायसवाल का वाटर स्टॉल,आर्टिफिशियल ज्वेलरी,दीपावली के फैंसी दीए व सजावट के स्टाल्स में लोगो ने खरीदारी करने के साथ साथ बॉलीवुड संगीत की धुन में महिलाएं जम कर झूमी।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा नेत्री अर्पणा यादव जी , एडिशनल एसपी कानून व्यवस्था/महिला अपराध डा. जया शांडिल्य जी, पूर्व पार्षद शशि गुप्ता जी,पार्षद राजीव बाजपाई,शासकीय अधिवक्ता,शशि पाठक,पूर्व पार्षद साकेत शर्मा,उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी,अधिवक्ता आशीष त्रिवेदी,सौरभ गुप्ता,ममता
त्रिवेदी,अर्चना मिश्र,मीनल अग्रवाल,अनुराधा मिश्र, रेनू श्रीवास्तव,इशिता जायसवाल,अंश्रिका,अनोखी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



Comments
Post a Comment