Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

राजधानी लखनऊ में खटिक यूनियन ऑफ नेशन सेवा समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान 2024 हुआ आयोजित



संविधान सप्ताह दिवस के अवसर पर  लखनऊ के सहकारिता भवन में खटिक यूनियन ऑफ नेशन सेवा समिति के द्वारा गत वर्षों की भांति देश भर से आये हुए 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में देश के समस्त बोर्डों से उत्तीर्ण खटिक समाज के प्रतिभावान मेधावी छात्र छात्राओं को समिति के द्वारा लगभग 120 मेधावियों को उत्कृष्ट प्रमाण पत्र एवं ट्राफी भेटकर प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया और साथ ही समिति ने खटिक समाज के आर्थिक रूप से कमजोर सिंगल पैरेन्ट, और अनाथ बच्चों को 10,000 /- रूपये की प्रति छात्र आर्थिक मदद की।




समाज के बच्चों के द्वारा बहुजन महापुरूषों की विचारधारा पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक लोकगीत एवं नाटक प्रस्तुत किया गया। यह सभी धनराशि खटिक समाज के प्रबद्धजनों द्वारा अनुदान स्वरूप समिति को दी गयी और बताते चले की समिति ने लगभग समाज के 50 वरिष्ठ समाजसेवी व्यपारी, अधिकारी और कर्मचारियों को शाल, मूमेन्टो एवं माला पहनाकर पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभ आरम्भ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इंजी. एम. सी. टी. परेवा आई. ई एस. (पूर्व अपर महानिदेशक सी. पी. डब्लू, डी. भारत सरकार) के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। तदोउपरान्त बुद्ध वन्दना भन्ते के द्वारा हुई कार्यक्रम के मुख्य अतिथी शिक्षाविद सतेन्द्र सोनकर ने खाटिक समाज के मेधावियों को सम्बोधित करते हुए कहा शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पीयेगा वह दहडेगा।


कार्यक्रम में मोटीवेशनल स्पीकर के रूप में आमंत्रित एम्स की पूर्व डॉ. एवं मछलीशहर से वर्तमान विधायक रागिनी सोनकर ने अपने व्यक्तव में समाज के बच्चों को प्रथम महिला अध्यापिकासवित्री बाई फूले एवं माता रमाबाई अम्बेडकर के विचारों को एवं उनके संघर्षों को अपने जीवन में अक्षरशः, अत्मसात्, अनुसरण एवं प्रेरणा लेने के लिए विस्तृत रूप से समझाया। खाटिक समाज की महिला नेत्री वर्तमान अध्यक्ष जिला पंचायत कौशम्बी श्रीमती कल्पना सोनकर ने अपने उदबोधन में विशेष रूप से समाज की महिलाओं एवं बच्चियो को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुये पांखड अंधविश्वास एवं सामजिक कुरीतियों से दूर रहते हुए विज्ञान और तर्क की कसौटी पर खरी बातों पर अमल करने को कहा।


कार्यक्रम को आगे सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष नगर पालिका रायबरेली शत्रोहन सोनकर जी ने कहा समाज के युवक-युवतियों का हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को विकसित करना चाहिए। मान्यवर कांशीराम के कथन (राजनीति वह चाभी है जिससे सफलता के सभी द्वारा खोले जा सकते है) को दोहराते हुए नौजवानों से राजनीति में भी आने की अपील की। कार्यक्रम में दलित लेखक एवं चिन्तक डॉ. रूप नारायण सोनकर की कई पुस्तकों का विमोचन हुआ। (सुअरदान, भटकटैया, सोलह सौ किलोमीटर, सी.एम. ऑफ द विलेज)। कार्यक्रम को संचालन कुशलतापूर्वक समिति के प्रबन्धक एडवोकेट भी सर्वेश सोनकर जी ने किया। प्रतिभा सम्मान सामारोह में आये हुए समाज के सभी स्वजतीय लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कन सेवा समिति के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार सोनकर समिति के वारिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. श्रीतोष सोनकर 1 प्रदीप गैलेक्सी II उपाध्यक्ष श्री शक्ति ज्योति सोनकर कोषाध्यक्ष श्री घनश्याम दास सोनकर सचिव डॉ. संजय सोनकर मीडिया प्रभारी श्री जयदीप सोनकर विधि सलाहकार एडवोकेट श्री राजेन्द्र सोनकर उपाध्यक्ष डॉ. जया अटल एवं समिति के संरक्षक प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आर के सोनकर, डॉ. दयाराम सोनकर, श्री सीताराम सोनकर, श्री रामनरेश सोनकर, श्री सुमेर सोनकर सभी ने मिलकर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अतिथि एवं सभी विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेटकर मंच पर स्वागत किया। समाज के सभी स्वजतीय लोगों ने एक साथ समिति के सभी पदाधिकारियों एवे अतिथियों के साथ भोजन किया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...