Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

लखनऊ में सम्पन्न हुई ग्राम प्रधान संगठन की भव्य एवं विशाल बैठक

 



प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश (प्रचलित नाम- राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन) की बैठक राज भवन गेट नं0 01 के सामने डिप्लोमा इन्जीनियर्स भवन के सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक की अध्यक्षता कौशल किशोर पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल न्यायाधीश, पूर्व विधि सलाहकार रबन्द्रभूषण पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का संचालन दिनेश चन्द्र मिश्रा व हरस्वरूप व्यास ने संयुक्त रूप से किया तथा संयोजन जय प्रकाश दुबे (जे०पी०) ने किया। बैठक में तमाम जिला मण्डल प्रदेश व ब्लाक कमेटी के पदाधिकारी तथा प्रधानगण ने भाग लिया। बैठक में अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० कौशल किशोर पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के सभी प्रधान एक रहे. नेक रहें तथा बटेंगे तो कटेंगे के सिद्धान्त पर चलें। किसी भी प्रधान का शोषण व उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि वे मरते दम तक ग्राम पंचायतों तथा आम जन की सेवा करते रहेंगे। वे प्रधानों की समस्या के समाधान के लिए अर्हनिश प्रस्तुत रहेंगे। श्री पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन एक सतत् प्रक्रिया है। तथा वे प्रातः 6 बजे से लेकर रात्रि सोने तक संगठन के लिए, जनसेवा के लिए काम करते रहते हैं। और करते रहेंगे। सदन ने करतल ध्वनि से प्रदेश अध्यक्ष श्री पाण्डेय जी का स्वागत किया। बैठक में माल्यार्पण कर पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व जज सी०वी० पाण्डेय ने गांव सरकार के सिद्धांत का विस्तार से प्रतिपादन किया। तथा कहा कि गांव सरकार की अवधारणा से ही देश को महान बनाया जा सकता है। 



राष्ट्रीय अध्यक्ष सी०वी० पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश में 73वें संविधान संशोधन लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानों को एकता बनाये रखने को कहा। तथा प्रदेश नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने संगठन से अपील की कि वे ब्लाक, जिला व मण्डल स्तरीय बैठकों का आयोजन करते रहें। तथा स्वयं को सतत् जीवन्त रखें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानों से संगठन को मजबूत बनाये

रखने की भी अपील की। बैठक में ग्राम प्रधानों के शोषण, मनरेगा सहित सभी कार्यों के चुगतान, मिशन समाधान, सरकारी भूमि (जी०एस० भूमि), तालाबी, श्रीलों, पोखरों, प्राचीन मन्दिरों तथा सरकारी स्कू‌लों की भूमि के अतिक्रमण हटाने, ग्राम प्रधानों व उनके परिवारी जनों को शस्त्र लाइसेंस दिए जाने, ग्राम पंचायतों को कार्य योजना के अनुसार धन आवंटन, तथा राज्य वित्त व केन्द्र वित्त में की जा रही कटौती, मानदेयों का भुगतान के लिए अलग से मद स्थापित करने, प्रधानों के भत्ते व मानदेय (वेतन) बढ़ाने, वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों में बढ़ोत्तरी मनरेगा में कच्चे पक्के काम की सीमा समाप्त कर आवश्यकतानुसार काम कराये जाने, पेंशन प्रतिमाह (कार्यकाल समाप्त होने के बाद) निर्धारित लिए जाने, प्रधान की असमय दुर्घटना आदि में हुई मृत्यु पर पच्चीस लाख रूपया परिवारीजनों को देने आदि पर चर्चा हुई। ग्राम प्रधानों ने इस बात पर भी जोर दिया कि पंचायती राज एक्ट का पालन हो। कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने दिया जाये। अलग से काम न थोपे जाये। धारा 95 (छः) का दुरूपयोग न हो। ग्राम पंचायतों की निजी आय बढ़ाने के प्रभावी उपाय किए जाये। ग्राम प्रधान विवेकाधीन कोष की स्थापना की जाये। पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के कार्यकाल में ग्राम पंचातों के लिए जारी किए गये सभी शासनादेशों को और अधिक बल प्रदान कर प्रभावी बनाया जाये। सभी सरकारी भूमि सन् 52 के अनुसार ही खाली करायी जाये। मुख्य सचिव उ०प्र० शासन के दस पृष्ठीय पत्र सं0 4324/ सैंतीस-2-2018-5 (53)/2018 दिनांक 02 जनवरी 2019 का अक्षरशः शत प्रतिशत पालन कराया जाये। प्रधानों व उनके परिवारीजनों की सुरक्षा की जाये। तथा लगाये गये फर्जी मुकदमे समाप्त किए जाये आदि विषयों पर चर्चा हुयी। तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक समाप्त हुई।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...