Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

एम एस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर लखनऊ में शुरू हुई यूरोलॉजी लेजर सर्जरी

 


आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए यूरोलॉजी लेजर विधि द्वारा किडनी स्टोन ऑपरेशन अब संभव 

लेजर तकनीक के माध्यम से इलाज एक आधुनिक और प्रभावी तरीका है जिसमें लेजर बीम का उपयोग विभिन्न रोगों के इलाज में किया जाता है। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित एम एस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में लेजर तकनीक के माध्यम से अब मरीजों का इलाज और भी बेहतर तरीके से किया जाएगा जिनमें प्रमुख रूप से किडनी स्टोन और अन्य बीमारियों का भी इलाज किया जाएगा इस मौके पर एम एस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के एमडी डॉक्टर एस पी चौधरी ने बताया कि लेजर तकनीक के माध्यम से वह मरीज को कम समय में और बेहतर इलाज करना चाहते हैं जैसा कि उनका उद्देश्य है विकसित भारत अपना के अंतर्गत व मरीजों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से कम से कम समय में स्वस्थ करना चाहते हैं उन्होंने बताया कि उनका हॉस्पिटल ग्रामीण क्षेत्रों में आता है यहां लोगों को बीमारियों के इलाज की आधुनिक तकनीक के प्रति जागरूकता कम है इसलिए वो चाहते हैं कि वो उन लोगों को भी आज के दौर की सबसे अच्छी सुविधा प्रदान कर सके और आयुष्मान कार्ड के जरिए लेजर तकनीक की सर्जरी बिना किसी परेशानी के की जाती है। 

डॉ ज़ैद अहमद खान कंसलटेंट यूरोसर्जन ने बताया कि आज हमारे हॉस्पिटल में प्रीमियम होल्मियम 35 वोट का लेजर इंस्टॉल हुआ है, इसके माध्यम से पायलॉपलास्टी ERCP द्वारा CBD STORVE में होने वाली पथरी आदि का ऑपरेशन लेजर द्वारा किया जाएगा । लेजर सर्जरी के लिए इनके हॉस्पिटल में यूरोलॉजी की योग्य एवं अनुभवी डॉक्टरों की टीम भी मौजूद है । इस माध्यम से हम लोग अब किडनी स्टोन को बिना किसी चीरे के जैसे पहले पीसीएनएल कर देते उसमें एक छोटा सा पीठ पे छेद किया जाता हैं और सर्जरी की जाती थी लेकिन इस लेजर से पेशाब के रास्ते लेजर डाल स्टोन को अंदर छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ दिया जाता है जिससे कि पे आसानी से निकल सके । 



डॉ विक्रम सिंह कंसलटेंट यूरोसर्जन ने बताया कि लेजर की तकनीक का हम और भी चीजों में इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे की लेजर से जो पेशाब की नली दब जाती है उसे मरीजों में उसे ओपन किया जा सकता है और दूसरा जैसे लेजर का इस्तेमाल कर प्रोस्टेट की सर्जरी को जल्दी और आसानी से कर सकते है ।

डॉ ब्रज भूषण वर्मा ने बताया कि आज एम एस हॉस्पिटल् में होल्मियम लेजर मशीन लगाई गई है जिसके द्वारा मरीज की सर्जरी आसानी के करी जा सकती है जिससे कि मरीज को कोई ब्लडलॉस न हो, और सर्जरी में ज्यादा समय भी न लगे । इस अवसर पर डॉ एस पी चौधरी एम डी एम एस हॉस्पिटल, डॉ कामिनी पाठक डायरेक्टर, डॉ ब्रज भूषण वर्मा एडमिन, ए के विश्वकर्मा, डॉ ज़ैद अहमद खान कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट, डॉ विक्रम सिंह यूरोलॉजी, विवेक उपाध्याय आदि उपस्थित रहे ।

See our YouTube channel video here👇



Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...