बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के कार्यालय शालिग्राम अपार्टमेंट में 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रीय ध्वज को संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी में फहराया। इस कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के उपाध्यक्ष टी एन चौरसिया, महामंत्री अरुणा शुक्ला ,अयोध्या सिंह, नितिन गोस्वामी, प्रीति पांडे ,रेनू मिश्रा सहित संयुक्त परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। संयुक्त परिषद के अध्यक्ष तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला एवं देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन न्योछावर कर देने वाले अमर शहीदों को याद किया गया। संयुक्त परिषद की के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भारत देश को अखंड भारत एवं विकसित भारत बनाने में अपना पूर्ण योगदान देने का

Comments
Post a Comment