लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...
लखनऊ, मैनपुरी की सांसद डिम्पल यादव के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व राज्यमंत्री सलाहुद्दीन सिद्दीकी द्वारा लखनऊ के चौक स्थित शाह मीना दरगाह पर चादर चढ़ाई और गरीब और जरूरतमंद लोगों में खाने, कम्बल एवं विकलांग जन को ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। इस मौके पर सांसद आर के चौधरी, जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, शबीर खान राशिद अली मीनईं आदि कई लोग मौजूद रहे ।
सभी नेताओं ने सांसद डिम्पल यादव की लंबी उम्र के लिए दुआ की।डिम्पल यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा कार्यालय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए ।


Comments
Post a Comment