बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
बारी समाज द्वारा 08-03-2023को लखनऊ में होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा , यह जानकारी भारतीय बारी समाज
के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन के रावत बारी ने द्वारा दी गई , श्री बारी द्वारा उक्त कार्यक्रम के संबंध में आयोजित बैठक की रूपरेखा व कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनूप बारी ने कहा कि पूरे देश के हमारे स्वजातीय बंधु इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है ।
बैठक में शिव प्रताप बारी, प्रदीप बारी ,गिरजा शंकर बारी,राम खिलवान बारी, विकास बारी,राम शंकर,नीतेश बारी,अतुल बारी कन्नौज, दीपक बारी,आशीष बारी, सन्तोष बारी,शिव कुमार,अमन बारी, आदित्य बारी,संदीप,अभिषेक,
सहित तमाम स्वजातीय बंधु की उपस्थित रहे।।
Comments
Post a Comment