Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित हुआ होली मिलन समारोह




आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के पावन पर्व होली के अवसर पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय जी तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री उपस्थित रहे।



होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का यह पर्व समाज में प्रेम, एकता, भाईचारा और सौहार्द का संदेश देता है।


होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उ0प्र0 मा0 श्री अविनाश पांडे जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपरा हमेशा से आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे की रही है। होली का यह पावन पर्व हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।


अपने सम्बोधन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी ने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री अजय राय जी ने कहा कि होली का पर्व हमारे देश की गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है। हमें इस पर्व को मिल-जुलकर मनाते हुए समाज में प्रेम और भाईचारे को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मजबूत करें तथा प्रदेश में भाईचारे और सद्भाव का वातावरण बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं।


आज के होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश धीरज गुर्जर, तौकीर आलम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चाचा अमीर हैदर, पूर्व सांसद श्री पी0एल0 पुनिया, कमल किशोर कमाण्डो, अम्बार रिजवी, ए0पी0 गौतम, पूर्व मंत्री राज बहादुर, मुईद अहमद, सतीश शर्मा, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, गजराज सिंह, गयादीन अनुरागी, पूर्व एम0एल0सी0 विवेक बंसल, दीपक सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, नि0 वर्तमान प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, जय करन वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह ‘‘बब्लू’’, शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, संजय दीक्षित, लल्लन कुमार, नईम सिद्दीकी, युवा कांग्रेस मध्य जोन का0 अध्यक्ष अंकित तिवारी, सुशील तिवारी सोनू ‘‘पण्डित’’, आर्यन मिश्रा, कृपा शंकर मिश्रा एड0, आसिफ़ रिज़वी रिंकू, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, डा0 अमित राय, सिद्धिश्री, डा0 श्रवण गुप्ता, मनीष हिंदवी, प्रियंका गुप्ता, प्रदीप सिंह एड0, सचिन रावत, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, ओंकार नाथ सिंह, प्रमोद सिंह, अनीष अंसारी, आर0पी0 सिंह, प्रोफेसर विनोद चंद्रा, सम्पूर्णा नंद मिश्रा, संजय सिंह, बृजेश सिंह, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, संजय बाजपेई, राजेश जायसवाल, आशुतोष मिश्रा, पुष्पेन्द्र सिंह, राजेश जायसवाल, दीपक पाठक, अशोक सिंह, महताब जायसी राजेश सिंह, विनोद चंद्रा, सुशील तिवारी, विक्रम पाण्डेय, वेद प्रकाश त्रिपाठी, सुशीला शर्मा, विभा त्रिपाठी, डा0 आशीष दीक्षित, रामनाथ सिकरवार, चंद्र प्रकाश, सुभाष मिश्रा, रजनीश यादव, मुनीश चौधरी, विनोद मिश्रा, बृजेश कुमार, शंकर लाल गौतम, सहित भारी संख्या में कांग्रेस नेता कार्याकर्ता एवं समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एवं गले मिलकर होली की शुभकामनाऐं दी।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...