Skip to main content

Featured Post

यूपी चुनाव 2027 से पहले चिराग पासवान को बड़ा झटका, LJP(R) के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ कांग्रेस की सदस्यता ले ली। लखनऊ में हुए जॉइनिंग कार्यक्रम में लोकेश कुमार श्रीवास्तव, पीयूष सोमानी और वेद प्रकाश के नेतृत्व में लोजपा (रामविलास) के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान ने कुछ महीने पहले ही ऐलान किया था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके बाद से पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने में लगी थी। यूपी में वैसे भी लोजपा का संगठन ज्यादा मजबूत नहीं माना जाता, ऐसे में चुनाव से पहले ही कार्यकर्ताओं का पाला बदलना पार्टी की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। *दलित वोट बैंक पर सबकी नजर* यूपी की राजनीति में दलित वोट बैंक की भूमिका बेहद अहम है। इसी वोट बैंक को साधने के...

तेज रफ्तार और रोमांच का संगम, ‘यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ 9 अप्रैल से

                                                                                                                     


                                              

लखनऊ, 06 अप्रैल 2026। लखनऊ में इन दिनों क्रिकेट के चौकों-छक्कों का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। इकाना स्टेडियम में जारी आईपीएल के मैचों के रोमांच के बीच अब शहर के खेल प्रेमियों को ‘यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ के रूप में रफ्तार और रोमांच का एक नया अनुभव मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश की इस पहली आधिकारिक हैंडबॉल लीग का बिगुल बज चुका है, जिसका भव्य आयोजन आगामी 9 से 14 अप्रैल 2026 तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में किया जाएगा।


यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के सीईओ डा.आनन्देश्वर पाण्डेय और संस्थापक व प्रबंध निदेशक अमित पाण्डेय ने आज प्रेस वार्ता में मैचों का कार्यक्रम जारी किया। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एसएन पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट द्वारा आदि योगी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित लीग में प्रदेश की 6 दिग्गज टीमें दो लाख रुपये की प्राइजमनी, विजेता ट्रॉफी और गौरव के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाती नजर आएंगी।



लीग के सीईओ डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने प्रेस वार्ता में कहा, “लखनऊ इस वक्त देश का स्पोर्ट्स हब बना हुआ है। यहां आईपीएल मैचों के बीच हम प्रदेश की पहली प्रो हैंडबॉल लीग शुरू कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य हैंडबॉल को वही चमक-धमक और पेशेवर मंच देना है, जो आज क्रिकेट या कबड्डी को हासिल है। इस लीग में कुल 6 टीमें - काशी किंग्स, मथुरा ब्रज स्टार, नोएडा ब्लास्टर्स, गाजियाबाद पैंथर्स, बर्बरीक वारियर्स और गोरखपुर राउडीज़ चुनौती पेश करेंगी। इस लीग की विजेता टीम को 2 लाख रुपए और उपविजेता टीम को 1 लाख रुपए का नगद पुरस्कार मिलेगा।“


लीग के संस्थापक व प्रबंध निदेशक अमित पाण्डेय ने जानकारी दी “लीग का हर मुकाबला 20-2-20 मिनट के फॉर्मेट में होगा, जिससे खेल में गजब की तेजी देखने को मिलेगी। लीग में प्रतिभागी टीमों के बीच 15 रोमांचक लीग मुकाबले होंगे। लीग की शीर्ष दो टीमें 14 अप्रैल को होने वाले फाइनल में विजेता ट्रॉफी व प्राइजमनी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। लीग में प्रतिदिन तीन मैच होंगे।“


लीग में प्रतिभाग कर रही विभिन्न टीमों के मुख्य आकर्षण निम्नलिखित 'आइकन प्लेयर्स' होंगे:


काशी किंग्स: आइकन प्लेयर - अनीश यादव (इंटरनेशनल प्लेयर - वाराणसी)

मथुरा ब्रज स्टार: आइकन प्लेयर - निहाल जायसवाल (नेशनल प्लेयर - यूपी पुलिस)

नोएडा ब्लास्टर्स: आइकन प्लेयर - अंकित चौधरी (इंटरनेशनल प्लेयर - लखनऊ)

गाजियाबाद पैंथर्स: आइकन प्लेयर - अमान चौधरी (नेशनल प्लेयर – यूपी पुलिस)

बर्बरीक वारियर्स: आइकन प्लेयर - मोहित यादव (इंटरनेशनल प्लेयर - लखनऊ)

गोरखपुर राउडीज: आइकन प्लेयर - मनीष त्रिपाठी (इंटरनेशनल प्लेयर - गोरखपुर)


लीग की ब्रांड एंबेसडर और जानी-मानी अभिनेत्री सबिता कलवार ने अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा, “हैंडबॉल की रफ्तार और जुनून का जो नया सफर लखनऊ से शुरू हो रहा है, मैं उसका हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूँ। यूपी के खिलाड़ियों का यह जज्बा पूरे देश में धूम मचाएगा।“


लीग का भव्य उद्घाटन नौ अप्रैल को दोपहर एक बजे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं विशिष्ट अतिथि विधायक सुशील सिंह (सैयद राजा विधानसभा) के करकमलों द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर लीग की मुख्य संरक्षक सीमा द्विवेदी (राज्यसभा सांसद) भी मौजूद रहेंगी। खेल प्रेमियों के लिए इस लीग का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, वेव ओटीटी, फैन कोड, स्पोर्ट्स कास्ट पर किया जाएगा।


यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के मैचों का शेड्यूल


9 अप्रैल :

काशी किंग्स बनाम गोरखपुर राउडीज़ -2:15 PM

मथुरा ब्रज स्टार बनाम बर्बरीक वॉरियर्स - 3:30 PM

नोएडा ब्लास्टर्स बनाम गाजियाबाद पैंथर्स- 4:30 PM


10 अप्रैल

काशी किंग्स बनाम बर्बरीक वॉरियर्स - 2:15 PM

गोरखपुर राउडीज़ बनाम गाजियाबाद पैंथर्स - 3:30 PM

मथुरा ब्रज स्टार बनाम नोएडा ब्लास्टर्स - 4:30 PM


11 अप्रैल

काशी किंग्स बनाम गाजियाबाद पैंथर्स - 2:15 PM

बर्बरीक वॉरियर्स बनाम नोएडा ब्लास्टर्स - 3:30 PM

मथुरा ब्रज स्टार बनाम गोरखपुर राउडीज़ - 4:30 PM


12 अप्रैल

काशी किंग्स बनाम नोएडा ब्लास्टर्स - 2:15 PM

गाजियाबाद पैंथर्स बनाम मथुरा ब्रज स्टार - 3:30 PM

बर्बरीक वॉरियर्स बनाम गोरखपुर राउडीज़ - 4:30 PM


13 अप्रैल

काशी किंग्स बनाम मथुरा ब्रज स्टार - 2:15 PM

नोएडा ब्लास्टर्स बनाम गोरखपुर राउडीज़ - 3:30 PM

गाजियाबाद पैंथर्स बनाम बर्बरीक वॉरियर्स - 4:30 PM


14 अप्रैल : फाइनल – शीर्ष 2 टीमें - 5:00 PM


लीग से जुड़ी प्रमुख जानकारियां:


प्रतिभागी टीमें: काशी किंग्स, मथुरा ब्रज स्टार, नोएडा ब्लास्टर्स, गाजियाबाद पैंथर्स, बर्बरीक वारियर्स (बस्ती), गोरखपुर राउडीज।

आयोजन तिथि : नौ से 14 अप्रैल, 2026

स्थान : भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल, केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ

कुल मैच : 16 (15 लीग, एक फाइनल)

मैच प्रारूप: दो हाफ (20-20 मिनट), दो मिनट का ब्रेक

पुरस्कार राशि: विजेता टीम –2 लाख रुपए, उपविजेता –1 लाख रुपए      


भवदीय

अमित पाण्डेय

संस्थापक व प्रबंध निदेशक

यूपी प्रो हैंडबॉल लीग

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...