Skip to main content

Featured Post

यूपी चुनाव 2027 से पहले चिराग पासवान को बड़ा झटका, LJP(R) के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ कांग्रेस की सदस्यता ले ली। लखनऊ में हुए जॉइनिंग कार्यक्रम में लोकेश कुमार श्रीवास्तव, पीयूष सोमानी और वेद प्रकाश के नेतृत्व में लोजपा (रामविलास) के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान ने कुछ महीने पहले ही ऐलान किया था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके बाद से पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने में लगी थी। यूपी में वैसे भी लोजपा का संगठन ज्यादा मजबूत नहीं माना जाता, ऐसे में चुनाव से पहले ही कार्यकर्ताओं का पाला बदलना पार्टी की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। *दलित वोट बैंक पर सबकी नजर* यूपी की राजनीति में दलित वोट बैंक की भूमिका बेहद अहम है। इसी वोट बैंक को साधने के...

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट का हुआ भव्य मेगा सेमिनार, उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह



एविएशन, हॉस्पिटैलिटी एवं ट्रैवल सेक्टर पर आधारित सेमिनार में 500–600 विद्यार्थियों की भागीदारी


लखनऊ 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग द्वारा

फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट एनुअल शोकेज़  & मेगा कैरियर सेमीनार  2026 – “विंग्स टू योर फ्यूचर ” का भव्य आयोजन आज इंद्रा गांधी प्रतिष्ठान (मार्स ऑडिटोरियम) में किया गया। इस सेमिनार में लगभग 500–600 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो एविएशन, हॉस्पिटैलिटी एवं ट्रैवल सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक हैं।इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ,उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल शैक्षणिक डिग्री ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल, आत्मविश्वास और बेहतर कम्युनिकेशन स्किल्स भी सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और इस प्रकार के आयोजन युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे। 


इंडस्ट्री ग्रोथ एवं विजन – श्री के.एस. कोहली श्री के.एस. कोहली(संस्थापक एवं नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन) ने भारत के एविएशन सेक्टर की तेज़ी से बढ़ती संभावनाओं और फ्रैंकफिन की अग्रणी भूमिका पर प्रकाश डाला।“भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे में प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। सही स्किल्स, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश के युवा न केवल भारत बल्कि विश्व में अपनी पहचान बना सकते हैं।”



उन्होंने बताया कि भारत का एविएशन सेक्टर 2030 तक 8% से अधिक CAGR की दर से बढ़ रहा है, जो वैश्विक औसत से लगभग 2.5 गुना अधिक है। FY31 तक देश में 665 मिलियन यात्रियों के आवागमन का अनुमान है। एयरपोर्ट्स की संख्या 2014 में 74 से बढ़कर 2025 में 164 हो चुकी है और 2047 तक इसे 350 तक बढ़ाने की योजना है।



स्थानीय नेतृत्व का दृष्टिकोण – श्री रंजीत सिंह फ्रेंचाइज़ ओनर, फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट लखनऊ श्री रंजीत सिंह कहा कि इस तरह के बड़े आयोजन स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलते हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ सेंटर युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सपोर्ट प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे सेमिनार विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें सही करियर दिशा चुनने में मदद करते हैं।



फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट का विस्तार एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ाव

फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट का विस्तार भारत सरकार की Aviation Vision 2047 एवं उड़ान स्कीमे के अनुरूप है, जिसके अंतर्गत ₹2,28,840 करोड़ की लागत से 100 एयरपोर्ट्स का विकास और 663 रूट्स का संचालन प्रस्तावित है।इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, भारत का एविएशन सेक्टर वर्तमान में 7.7 मिलियन नौकरियों को समर्थन देता है, जो 2047 तक बढ़कर 25 मिलियन तक पहुंचने की संभावना है।फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट वर्तमान में भारत में 85 से अधिक फ्रेंचाइज़ सेंटर संचालित कर रहा है। उत्तर प्रदेश में इसके सेंटर लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, नोएडा और गोरखपुर में हैं, और जल्द ही कानपुर, वाराणसी, मेरठ, अलीगढ़, प्रयागराज और बरेली में विस्तार की योजना है।

राष्ट्रीय स्तर पर, फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट अगले तीन वर्षों में 100 नए सेंटर भारत में और 30 अंतरराष्ट्रीय सेंटर स्थापित करने की योजना बना रहा है। साथ ही, एक विश्वस्तरीय पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट शुरू करने की भी तैयारी है।अन्य नेतृत्व के विचार




इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स का महत्व – श्री आर.एस. कोहली

नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री आर.एस. कोहली ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स और व्यावहारिक अनुभव बेहद जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट छात्रों को रियल-टाइम इंडस्ट्री एक्सपोजर प्रदान करता है, जिससे वे बेहतर तरीके से अपने करियर की शुरुआत कर सकें।ग्लोबल स्टैंडर्ड ट्रेनिंग पर जोर – श्री विलियम डेनियल मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विलियम डेनियल ने कहा कि फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट का उद्देश्य छात्रों को ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुसार प्रशिक्षित करना है। उन्होंने बताया कि संस्थान तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और कम्युनिकेशन स्किल्स पर भी विशेष ध्यान देता है।युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल – श्री सुधीर मल्होत्रा COO सुधीर मलहोत्रा ने कहा कि फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट अपने कोर्स को लगातार अपडेट करता है ताकि छात्र इंडस्ट्री की बदलती मांगों के अनुरूप तैयार हो सकें और उन्हें बेहतर करियर अवसर प्राप्त हो सकें।



निष्कर्ष यह मेगा करियर सेमिनार 2026 फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट की युवाओं को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस आयोजन ने छात्रों को सही दिशा, आत्मविश्वास और बेहतर करियर अवसरों की समझ प्रदान की।ऐसे प्रयास भविष्य में भी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...