बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर हज़रतगंज स्थित अमजद अली मक़बरा कंपाउंड रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सोसाइटी परिसर में सुबह से शाम तक चले भंडारे में कॉलोनी के सैकड़ों निवासियों के साथ आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
*पदाधिकारी रहे मौजूद*
इस अवसर पर सोसाइटी के *अध्यक्ष प्रभजोत नंदा*, *सचिव डॉ. अमिता ई. डेविड*, *उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता वोहरा*, *मेजर राजीव श्रीवास्तव* और *श्री अशोक वोहरा* सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, बूंदी और शरबत का प्रसाद वितरित किया।
*सभी त्योहार मिलकर मनाने की परंपरा*
अध्यक्ष प्रभजोत नंदा ने बताया कि अमजद अली मक़बरा कंपाउंड रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी सभी त्योहारों को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाती है। होली, दीवाली, ईद, बड़ा मंगल हो या क्रिसमस - हर पर्व पर सोसाइटी के सभी सदस्य एक साथ मिलकर आयोजन करते हैं। सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य सभी धर्मों के लोगों को एक साथ जोड़कर भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देना है।
*एकता का दिया संदेश* मेजर राजीव श्रीवास्तव
ने कहा, "त्योहार खुशियां बांटने का नाम है। जब सभी धर्म-जाति के लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं तो समाज में एकता का संदेश जाता है।" सोसाइटी आगे भी इसी तरह सामाजिक समरसता के कार्यक्रम करती रहेगी।
हज़रतगंज क्षेत्र के निवासियों ने सोसाइटी के इस प्रयास की सराहना की। लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है।
Comments
Post a Comment