Skip to main content

Posts

Featured Post

भूखे को भोजन, प्यासे को पानी: वॉटर मैन अंकुश विजय ने हुसड़िया चौराहे पर बांटी राहत, दिया जल बचाने का संकल्प

*लखनऊ।* तपती दोपहरी में जब सड़कें सूनी पड़ जाती हैं, तब लखनऊ के हुसड़िया चौराहे पर इंसानियत की एक तस्वीर उभरती है। ‘वॉटर मैन’ के नाम से मशहूर अंकुश विजय ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच खाने के पैकेट बांटकर न सिर्फ पेट की आग बुझाई, बल्कि पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश भी दिया। इस नेक काम में उनके परिवार और मित्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। अंकुश की मुहिम सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है। राजधानी में जगह-जगह प्याऊ लगवाकर वह राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं। जनसेवा को जीवन का मकसद बना चुके अंकुश ने इस मौके पर कहा, “पानी अनमोल है। यह हमारी थाती है, जिसे हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए संभालकर रखना होगा। एक-एक बूंद बचाएंगे, तभी कल बचेगा।” उन्होंने ऐलान किया कि अब उनकी सेवा की यह धारा लखनऊ से निकलकर आसपास के जिलों तक भी पहुंचेगी, ताकि मदद का दायरा और बड़ा हो सके और हर असहाय तक राहत पहुंचे। स्थानीय लोगों ने वॉटर मैन के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि अंकुश जैसे युवा ही समाज की असली पूंजी हैं।

दहेज के लिए परेशान करता है पुलिस विभाग में तैनात दामाद, राष्ट्रपति से मांगी परिवार संग इच्छा मृत्यु

कानपुर के बाबूपुरवा निवासी परचून दुकानदार ने राष्ट्रपति से लेकर एसएसपी कानपुर को पत्र भेजकर परिवार सहित इच्छामृत्यु की मांग की है। हामिद ने बताया कि वर्ष 2016 में उसने अपनी बेटी की शादी रेलबाजार निवासी रिटायर्ड दरोगा के पुलिस विभाग में ऑपरेटर के पद पर तैनात बेटे से की थी।   आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही बेटी के ससुराली जन दहेज में बाइक और चेन न लाने पर प्रताड़ित करते थे। जान से भी मारने की कोशिश की। मामले में उन्होंने रेलबाजार थाने में ससुरालजनों पर दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है की थाना पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई के बजाए उन्हें ही फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दे रही है। पुलिस से परेशान दुकानदार ने इसीलिए इच्छामृत्यु की मांग की है। 

कपड़े प्रेस करने वाले के बेटे का नेवी में चयन, पढ़िए संघर्ष की कहानी

कानपुर: लोगों के कपड़े प्रेस करके जीवन यापन करने वाले देहली सुजानपुर निवासी हरिश्चंद्र कनौजिया के बेटे सुशील कुमार ने साबित कर दिखाया कि उड़ान पंखों से नहीं बल्कि हौसलों से होती है। अभावों में पले बढ़े सुशील ने नेवल सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटमेंट-2019 की परीक्षा में सेलर (ग्रुप सी) पद पर सफलता हासिल की है। 17 अगस्त से कर्नाटक स्थित कारवार नेवल स्टेशन में उनकी शिप ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। सुशील के पिता कानपुर के किदवई नगर हनुमान मंदिर के पास सालों से कपड़े प्रेस करते आ रहे हैं। सुशील ने बताया कि उसने केंद्रीय विद्यालय चकेरी से इंटरमीडिएट किया है। पापा और मम्मी का सपना था कि घर का कोई सदस्य नेवी या पुलिस में जाए। तभी से उसने इसे अपना धेय बना लिया था आखिर सफलता मिल गई। नेवी की परीक्षा के साथ यूपी पुलिस 2019 की परीक्षा में भी उसे सफलता मिली है लेकिन वह नेवी में ही नौकरी करेगा। हरिश्चंद्र ने बताया कि पढ़ाई का महत्व वे अच्छे से जानते हैं। खुद भी स्नातक पास हैं लेकिन कोई नौकरी न मिलने की वजह से पिता के इस काम में हाथ बटाने लगा। बाबा भी यही काम करते थे। हरिश्चंद्र का बड़ा बेटा सूरज हैलट अस्पताल म...

‘चरित्र निर्माण’ की पुरजोर अपील की सी.एम.एस. छात्रों ने

सी.एम.एस. छात्रों ने निकाला 'चरित्र निर्माण मार्च', मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान    लखनऊ:  सिटी मोन्टेसरी स्कूल के हजारों छात्रों ने आज विशाल 'चरित्र निर्माण मार्च' निकालकर भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण की पुरजोर आवाज बुलन्द की। सी.एम.एस. छात्रों के इस विशाल मार्च का नेतृत्व सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने किया जबकि सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन, सी.एम.एस. के डायरेक्टर ऑफ स्ट्रेटजी श्री रोशन गाँधी एवं सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याओं के साथ ही शिक्षा, समाज, साहित्य व पत्रकारिता आदि क्षेत्रों की प्रख्यात हस्तियों ने इस विशाल मार्च में शामिल होकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया एवं भावी पीढ़ी में चारित्रिक उत्कृष्टता का अलख जगाया। सी.एम.एस. छात्रों का यह विशाल 'चरित्र निर्माण मार्च' आज प्रातः गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चौकी से प्रारम्भ हुआ एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम पहुँचकर एक विशाल सभा में परिवर्तित हो गया, जहाँ शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थाप...

'दबंग' गर्ल ने सलमान खान नहीं बल्कि इस बॉलीवुड सुपरस्टार को बताया 'जेंटलमैन', बोलीं- बेहतरीन इंसान हैं...

नई दिल्ली:  शाहरुख खान अपनी बेहतरीन फिल्मों के अलावा शानदार व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते हैं.   शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी पर्सनेलिटी से न सिर्फ फैन्स का दिल जीता है, बल्कि दूसरे बॉलीवुड कलाकारों पर भी अपनी छाप छोड़ी है. इस बात का सबूत खुद 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने एक इंटरव्यू में दिया. सोनाक्षी सिन्हा ने 'डेकन क्रॉनिकल' को दिए इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में मेरी जिस किसी से भी अभी तक मुलाकात हुई है, शाहरुख   उन सब में से सबसे अच्छे और बेहतरीन इंसान हैं. सोनाक्षी सिन्हा  (Sonakshi Sinha) ने अपने इंटरव्यू में शाहरुख खान   से अपनी मुलाकात के बारे में भी कई बातें साझा कीं. मीडिया को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'मैं बॉलीवुड में अब तक जिस किसी से भी मिली हूं, उनमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) मुझे बेहतरीन इंसान लगे. एक्ट्रेस बनने के बाद उनसे मेरी पहली मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई थी. एक सुपरस्टार होने के नाते उन्हें ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन वह फिर भी मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे कहा, 'फिल...

पुलिस ने बिना हेलमेट लाइनमैन का काटा चालान तो उसने काट दी थाने की बिजली, जानें पूरा मामला..

फिरोजाबाद:  यूपी के फिरोजाबाद में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने पर पुलिस द्वारा 500 रुपये का चालान काटे जाने से नाराज विद्युत लाइनमैन ने  थाने की बिजली काट दी की  इससे कई घंटे थाने में अंधेरा छाया रहा. एसडीओ (विद्युत) रणवीर सिंह ने बताया कि थाने पर कथित रूप से लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया है. हालांकि, अधिकारियों से बातचीत होने के बाद बिजली चालू की गई. सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम लाइनमैन श्रीनिवास दोपहिया वाहन से जा रहा था. रास्ते में थाना लाइनपार चौकी प्रभारी ने हेलमेट न पहनने के कारण उसका 500 रुपये का चालान काट दिया. यह बात लाइनमैन ने अपने अधिकारियों को बताई. उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे लाइनमैन ने थाने की बिजली 6.66 लाख रुपये बकाया होने के कारण काट दी. लाइनमैन का कहना है कि उसने बिजली एसडीओ के आदेश से काटी. इस मामले की खबर सोशल मीडिया पर चलने लगी, जिसके बाद दोनों विभागों के अधिकारियों में वार्ता हुई और रात को थाने की बिजली चालू हो सकी.

उन्नाव रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को भाजपा ने पार्टी से निकाला, यूपी BJP अध्यक्ष ने की पुष्टि

नई दिल्ली:  उन्नाव रेप (Unnao Rape) के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Sengar) को BJP ने पार्टी से निकाल दिया है. यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने इस खबर की पुष्टि की. स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. बता दें कि कुलदीप सेंगर को पार्टी ने पहले ही निलंबित कर दिया था. बता दें कि बीते रविवार को बलात्कार पीड़िता की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी थी. टक्कर में रेप पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी. वहीं, पीड़िता लखनऊ के अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है. सीबीआई ने पीड़िता के सड़क दुर्घटना मामले में कुलदीप सिंह सेंगर और 9 अन्य के खिलाफ हत्या के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है. इससे पहले मामले की जांच करने के लिए एजेंसी की तरफ से गठित विशेष टीम रायबरेली जिले के गुरबख्शगंज इलाके में हादसा स्थल पर पहुंची. टीम ने अपराध स्थल, मारूति स्विफ्ट कार को टक्कर मारने वाले ट्रक का निरीक्षण किया.  दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे पुलिस अधिकारियों से भी सीबी...

PUBG के दूसरे वर्जन ने मचाया धमाल, भारत में 1 करोड़ लोगों ने किया इसे डाउनलोड

भारत में प्लेयर अननोन बैटलग्राउंड (पब्जी) का हलका वर्जन पब्जी लाइट अपनी लॉन्च के तीन दिन बाद ही प्ले स्टोर से 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड होने के बाद फ्री गेम्स के शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है. चीन स्थित मूल कंपनी टेनसेंट ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की. कंपनी ने एक बयान में कहा, "पब्जी मोबाइल लाइट की प्रसिद्धी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय स्मार्टफोन बाजार के काफी सेगमेंट में 'एंट्री-लेवल के स्मार्टफोन' शामिल हैं. अब नए हलके लाइटर वर्जन के कारण इस सेगमेंट के लोग भी इस गेम को खेल सकेंगे, जिसे वह पहले नहीं खेल पाते थे." इस लाइटर वर्जन में पब्जी स्टाइल के प्ले की तरह ही 100 के बजाए 60 व्यक्ति एक मैप में खेल सकेंगे, जिससे गेम आखरी के 10 मिनट में और भी तेजी से काम करेगा. गेम की एप 400 एमबी का स्पेस लेती है और 2 जीबी रैम से कम वाले डिवाइस से भी इसे खेला जा सकता है. पब्जी लाइट वर्जन का लक्ष्य सभी प्लेयरों को सुचारू रूप से बेहतर अनुभव प्रदान करना है.  विवादास्पद गेम एप का मुख्य वर्जन 2017 में लॉन्च होने के साथ ही गूगल प्ले स्टोर से 10 करोड़ से ज्यादा बार ...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...