Skip to main content

Posts

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट की हुई त्रैमासिक बैठक

  राजधानी लखनऊ में मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट उo प्रo की त्रैमासिक बैठक की गई।जिसमे बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष कृतार्थ सिंह व प्रांतीय महामंत्री गोवर्धन सिंह का संगठन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा की गई बैठक में मुख्य मुद्दा था की सरकार के  सामने अपनी मांगों को रखना जिनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है जिनमें मुख्यरूप से  कर्मचारियों की प्रतिष्ठापना,व ट्रान्सफर नियमावली में समूह ग के कर्मचारियों को जिलों से बाहर रखना संबंधित समस्याओं के ज्ञापन लिखित और मौखिक रूप से वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बावजूद भी 4 साल से जो भी प्रतिस्थापना ए प्रमोशन बाध्य हैं उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके विरोध में 24 मई को चीफ का घिराव किया जाएगा 26 मई को  जिलों में धरना दिया जाएगा और 30 मई को कार्य बहिष्कार किया जायेगा ।

कैबिनेट मंत्री ने किया पोखरों का निरीक्षण, उत्पाद उत्पादन बढ़ाए जाने पर दिया जोर

बाराबंकी: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद आज जनपद बाराबंकी में मौजूद रहे इस दौरान उन्होंने ईद मिलन के कार्यक्रम में शिरकत की इसके साथ ही जनपद स्थित पोखरों का निरीक्षण भी किया। अनादि टीवी के उत्तर प्रदेश ब्यूरो हेड शाहिद सिद्दीकी के गृह जनपद बाराबंकी सुमेरगंज बाजार राम सनेही घाट में आयोजित ईद मिलन समारोह में शिरकत करने पहुंचे सूबे की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने यहां मौजूद लोगों को ईद की बधाई दी। वरिष्ठ पत्रकार शाहिद के परिवारीजनों से मुलाकात भी की, इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगो से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि योगी सरकार का उद्देश्य है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास, जिसका परिणाम यह है कि आज पूरे प्रदेश भर में नमाज अदा करने को लेकर कहीं से भी कोई नकारात्मक खबर सामने नहीं आई है विपक्ष हमेशा योगी सरकार को निशाने पर लेकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का प्रयास करते हैं लेकिन केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार सभी वर्ग तथा सभी जातियों को एक साथ लेकर चल रहे हैं, जिसका परिणाम 2022 के विधानसभा चुनाव में सामने भी आ च...

अनेक विभूतियां चौथे एलिवेट सम्मान 2022 से विभूषित हुई

  लखनऊ , 4 मई 2022। सामाजिक संस्था जयश्री कम्युनिकेशन्स के तत्वावधान में आज शाम होटल चरण प्लाजा हलवासिया हजरतगंज में आयोजित सम्मान समारोह में अनेक विभूतियां चौथे एलिवेट सम्मान 2022 से सम्मानित हूई। समारोह में जयश्री कम्युनिकेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय दीप ने आकांक्षा त्रिपाठी ( बेबी केयर फाउंडेशन), पूजा गुप्ता ( चाईलड हेल्प फाउंडेशन),  नूसरा सिद्दीकी ( प्लज फाउंडेशन),  आराधना श्रीवास्तव ( हैबिटेट फॉर ह्यूमैनीटी), अर्ची खत्री ( लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया), वर्तिका श्रीवास्तव ( जी जी एम टी), मुजतबा हुसैन, जेबा खान, मंजूषा सिंह, वाइब्रंट इंडिया, आदित्य दीप, बुशरा सिद्दीकी और अर्शिया खान को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर चौथे एलिवेट सम्मान 2022 से सम्मानित किया। इस अवसर पर विराज सागर दास गुप्ता अध्यक्ष डॉ अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन, रविदास मेहरोत्रा विधायक मध्य क्षेत्र, अशोक सिंह अध्यक्ष रजद उत्तर प्रदेश, सुधीर शंकर हलवासिया, जयश्री प्रिया गुप्ता, मनोज पान्डेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।           ...

मत्स्य विकास मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद ने मत्स्य ट्रेनिंग सेंटर और उ0प्र0 मत्स्य विकास निगम का किया औचक निरीक्

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद जी द्वारा आज हनीमैन चौराहा गोमतीनगर स्थित उ0प्र0 मत्स्य विकास निगम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली को कम्प्यूटरीकृत किये जाने ऑनलाइन टेन्डर साइट को दुरूस्त किये जाने तथा जलाशयों की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निदेशालय के जो कर्मचारी बाहर मत्स्य के स्टाल पर कार्य कर रहे हैं, उनसे निदेशालय में ही कार्य लिये जाएं। उन्होंने शोरूमों में मत्स्य विभाग से एक्यूरियम लगाने एवं उसके माध्यम से मत्स्य पालन का प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश दिये हैं।  डॉ0 संजय कुमार निषाद जी द्वारा इसके उपरान्त कठौता झील, गोमती नगर स्थित मत्स्य ट्रेनिंग सेंटर का भी औचक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने टेªनिंग सेंटर में साफ-सफाई की अनियमितता पाये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए नियमित रूप से साफ-सफाई कराये जाने और टेªनिंग सेंटर में स्थित प्रयोगशाला को सही करवाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाय।  डॉ0 निषाद ने मत्स्य ट्रेनिंग सेंटर ...

विधायक चौरी चौरा ई. सरवन निषाद ने जन चौपाल लगाकर जनता के समस्याओं को सुना

  माननीय विधायक चौरी चौरा ई. सरवन निषाद अपने विधानसभा क्षेत्र विकासखंड ब्रह्मपुरके ग्राम सदना में कैम्प लगाकर समस्त विभाग के प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में जन चौपाल लगाकर जनता के समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के अतिशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया। माननीय विधायक ई. सरवन निषाद जी ने चुनाव में अपने क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि अगर वह चुनाव जीत जायेंगे तो जनता को उनके पास आने की जरूरत नहीं होगी बल्कि वो खुद गांव गांव जाकर जनता से मिलेंगे और अब अपने किए वायदे पर कार्य करते हुए जगह जगह कैंप लगवाकर समस्या संबंधित विभाग के अधिकारियों उनके समस्याओं को निस्तारित करवा रहे है। आपको बता दें कि चुनाव जीतने के बाद विधायक ई. सरवन निषाद लगातार क्षेत्र के दौरे पर है और इसी क्रम में आज उन्होंने विकासखंड ब्रह्मपुर के सदना गांव में लोगों के समस्या निस्तारण  हेतु जन चौपाल लगाया। कार्यक्रम के दौरान भीड़ में बुजुर्ग और महिलाएं जो आगे आकर अपनी समस्याएं बताने में असमर्थ थी उनको देखकर ई. सरवन निषाद खुद आगे बढ़कर उनसे मिलने कैंप का मंच छोड़ जनता में बीच पहुँचे और उनकी सम...

अनेक विभूतियां चौथे एलिवेट सम्मान 2022 से विभूषित हुई

  लखनऊ , 4 मई 2022। सामाजिक संस्था जयश्री कम्युनिकेशन्स के तत्वावधान में आज शाम होटल चरण प्लाजा हलवासिया हजरतगंज में आयोजित सम्मान समारोह में अनेक विभूतियां चौथे एलिवेट सम्मान 2022 से सम्मानित हूई। समारोह में जयश्री कम्युनिकेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय दीप ने आकांक्षा त्रिपाठी ( बेबी केयर फाउंडेशन), पूजा गुप्ता ( चाईलड हेल्प फाउंडेशन),  नूसरा सिद्दीकी ( प्लज फाउंडेशन),  आराधना श्रीवास्तव ( हैबिटेट फॉर ह्यूमैनीटी), अर्ची खत्री ( लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया), वर्तिका श्रीवास्तव ( जी जी एम टी), मुजतबा हुसैन, जेबा खान, मंजूषा सिंह, वाइब्रंट इंडिया, आदित्य दीप, बुशरा सिद्दीकी और अर्शिया खान को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर चौथे एलिवेट सम्मान 2022 से सम्मानित किया। इस अवसर पर विराज सागर दास गुप्ता अध्यक्ष डॉ अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन, रविदास मेहरोत्रा विधायक मध्य क्षेत्र, अशोक सिंह अध्यक्ष रजद उत्तर प्रदेश, सुधीर शंकर हलवासिया, जयश्री प्रिया गुप्ता, मनोज पान्डेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में अनिल पांडे द्वारा कराया गया विशाल भंडारे का आयोजन

  लखनऊ,3 मई मंगलवार के दिन ‘परशुराम जयंती’ मनाई गई। साथ ही इस दिन अक्षय तृतीया भी है। पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया के साथ भगवान परशुराम की जयंती भी मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान परशुराम का जन्म वैशाख मास के तृतीया तिथि को प्रदोष काल में हुआ था। ‘अक्षय तृतीया’ के दिन ही भगवान विष्णु ने छठे अवतार भगवान परशुराम के रूप में माता रेणुका के गर्भ से जन्म लिया था। माना जाता है कि इस दिन किया गया दान-पुण्य कभी खाली नहीं जाता। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में भगवान श्री परशुराम जी की जयंती के उपलक्ष में बीएसपी के कैंट से पूर्व प्रत्याशी रहे अनिल पाण्डेय ने विशाल  भंडारे का अयोजन किया। छितवापुर चौकी के पास पूजा अर्चना करने के साथ अनिल पाण्डेय जी भंडारे की शुरुआत कर सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया।

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...