Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

विधायक चौरी चौरा ई. सरवन निषाद ने जन चौपाल लगाकर जनता के समस्याओं को सुना

 


माननीय विधायक चौरी चौरा ई. सरवन निषाद अपने विधानसभा क्षेत्र विकासखंड ब्रह्मपुरके ग्राम सदना में कैम्प लगाकर समस्त विभाग के प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में जन चौपाल लगाकर जनता के समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के अतिशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

माननीय विधायक ई. सरवन निषाद जी ने चुनाव में अपने क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि अगर वह चुनाव जीत जायेंगे तो जनता को उनके पास आने की जरूरत नहीं होगी बल्कि वो खुद गांव गांव जाकर जनता से मिलेंगे और अब अपने किए वायदे पर कार्य करते हुए जगह जगह कैंप लगवाकर समस्या संबंधित विभाग के अधिकारियों उनके समस्याओं को निस्तारित करवा रहे है।

आपको बता दें कि चुनाव जीतने के बाद विधायक ई. सरवन निषाद लगातार क्षेत्र के दौरे पर है और इसी क्रम में आज उन्होंने विकासखंड ब्रह्मपुर के सदना गांव में लोगों के समस्या निस्तारण  हेतु जन चौपाल लगाया। कार्यक्रम के दौरान भीड़ में बुजुर्ग और महिलाएं जो आगे आकर अपनी समस्याएं बताने में असमर्थ थी उनको देखकर ई. सरवन निषाद खुद आगे बढ़कर उनसे मिलने कैंप का मंच छोड़ जनता में बीच पहुँचे और उनकी समस्याओं को विनम्र होकर सुने और संबंधित अधिकारियों अविलंब समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित किया साथ ही साथ संबंधित अधिकारियों के मौक़े पर मौजूदगी का भी निरक्षण किया और उन्हे सख्त हिदायत दिया कि जनता को कोई तकलीफ नही होनी चाहिए और यथाशीघ्र उनके समस्यायों का निस्तारण होना चाहिए। इस मौके पर आज 

1) चकबंदी अधिकारी चौरी चौरा 2) सहायक चकबंदी अधिकारी चौरी चौरा

3) खंड विकास अधिकारी ब्रह्मपुर

4) उपायुक्त स्व0 रोजगार, गोरखपुर

5) श्रम प्रवर्तन अधिकारी, गोरखपुर

6) पूर्ति निरक्षक ब्रह्मपुर, गोरखपुर

7) सहायक विकास अधिकारी कृषि, ब्रह्मपुर 

8) सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, गोरखपुर

9) एम.ओ.आई.सी. गोरखपुर

10) खंड शिक्षा अधिकारी, ब्रह्मपुर

11) बाल विकास परियोजना अधिकारी, ब्रह्मपुर

12) थाना अध्यक्ष, झंगहा थाना गोरखपुर

आदि अधिकारी मौजूद रहे और समस्या के जल्द से जल्द निस्तारण हेतु जनता को विश्वास दिलाया।

आज कैंप सदना की जनता, ग्राम प्रधान धनराज निषाद, राजकुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि जय प्रकाश निषाद, महेंद्र निषाद,आदि लोग उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...