*लखनऊ।* तपती दोपहरी में जब सड़कें सूनी पड़ जाती हैं, तब लखनऊ के हुसड़िया चौराहे पर इंसानियत की एक तस्वीर उभरती है। ‘वॉटर मैन’ के नाम से मशहूर अंकुश विजय ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच खाने के पैकेट बांटकर न सिर्फ पेट की आग बुझाई, बल्कि पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश भी दिया। इस नेक काम में उनके परिवार और मित्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। अंकुश की मुहिम सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है। राजधानी में जगह-जगह प्याऊ लगवाकर वह राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं। जनसेवा को जीवन का मकसद बना चुके अंकुश ने इस मौके पर कहा, “पानी अनमोल है। यह हमारी थाती है, जिसे हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए संभालकर रखना होगा। एक-एक बूंद बचाएंगे, तभी कल बचेगा।” उन्होंने ऐलान किया कि अब उनकी सेवा की यह धारा लखनऊ से निकलकर आसपास के जिलों तक भी पहुंचेगी, ताकि मदद का दायरा और बड़ा हो सके और हर असहाय तक राहत पहुंचे। स्थानीय लोगों ने वॉटर मैन के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि अंकुश जैसे युवा ही समाज की असली पूंजी हैं।
ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स को प्रतिष्ठित आइजे डिज़ाइन अवार्ड्स में "बेस्ट नेकलेस डिज़ाइन" अवार्ड से किया गया सम्मानित
लखनऊ, उत्तर भारत की अग्रणी ज्वेलरी चेन ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स को प्रतिष्ठित आइजे डिज़ाइन अवार्ड्स के "बेस्ट नेकलेस डिज़ाइन" अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जयपुर में आयोजित अवार्ड फंक्शन में मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता भूपति ने यह अवार्ड दिया। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स की तरफ से श्री अतुल सराफ, श्री वैभव सराफ, श्रीमती दीपिका सराफ व श्रीमती वंदना सराफ ने यह अवार्ड ग्रहण किया। पूरे भारत से 1000 से अधिक प्रविष्टियों में से चुनी गई 133 ज्वेलरी पीसेज में से जूरी ने फाइनल अवार्ड लिस्ट के लिए 22 को फाइनल किया। इसमें ब्राइडल सेट्स, नेकलेस, रिंग्स, डिज़ाइनर ब्रेसलेट्स शामिल थे। इन ज्वेलरी पीसेज में से ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स द्वारा डिज़ाइन किए गए नायाब नेकलेस को "बेस्ट नेकलेस डिज़ाइन" कैटेगरी में अवार्ड दिया गया। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स को बेस्ट नेकलेस डिज़ाइन, बेस्ट ब्राइडल डिज़ाइन गोल्ड, बेस्ड ब्रेसलेट डिज़ाइन और एक्सेसरी ज्वेलरी ऑफ द ईयर केटेगरीज में नॉमिनेट किया गया। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स को प्राप्त हुआ यह 23वां सम्मान है। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स को 21 राष्ट्...