लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्याओं के...
राजधानी लखनऊ के बौद्ध संस्थान में विश्रुत मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा दो कृतियों का लोकार्पण हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अनीता भटनागर जैन एवं सम्मानित अतिथि के रूप में डॉ जगदीश गांधी शामिल हुए। इसके अलावा कई लेखक और साहित्यकार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इन दोनो पुस्तकों के नाम है स्मृतियां और उपासना है जिन्हे लेखिका रीता जैन द्वारा लिखा गया है। दोनो कृतियों में रीता जैन अपने जीवन के खट्टे मीठे अनुभवों को संजोया है। इस अवसर पर डॉ अरुण कुमार जैन संस्थापक विश्रुत मेमोरियल ट्रस्ट ने बताया हमारे ट्रस्ट के जरिए हम उन गरीब बच्चियों की पढ़ने में पुरी मदद करते है। जिन्हे पढ़ने के लिए पर्याप्त साधन नहीं मिल पाते। हम अपने चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा बच्चों का मानसिक विकास में भी मदद करते हैं ताकि वह समाज में एक उपयुक्त स्थान प्राप्त कर सके ।इस कार्यक्रम में साधना जग्गी डॉ० महेश चंद्र द्विवेदी, श्रीमती अलका प्रमोद, दयानंद पांडे आदि कई सम्मानित गण उपस्थित रहे।