बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई में “घर-घर सुंदरकांड” की कामना से आचार्यों द्वारा चिनहट के सनातन धाम लॉन में किया गया हवन
हवन पूजन के साथ सम्पन्न हुई एक सप्ताह से संचालित सनातन कावड़ सेवा लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में शिवरात्रि के पावन अवसर पर चिनहट के रजत डिग्री कॉलेज के सामने स्थित भव्य सनातन धाम लॉन परिसर में शुक्रवार 21 से बुधवार 26 फरवरी तक कांवड़ियों के लिए जलपान, विश्राम और चिकित्सा की सेवा, बाबा भोलेनाथ के भव्य दरबार के साथ सफलतापूर्वक संचालित की गई। इस क्रम में शिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार 26 फरवरी को आचार्यों द्वारा हवन पूजन किया गया। इसके माध्यम से प्रार्थना की गई कि मानव, राष्ट्र और विश्व को सुन्दर बनाने के लिए घर घर सुंदरकांड का पाठ किया जाए। इस महा अभियान का लक्ष्य ही है कि “सुंदरकांड बने भारत की पहचान”। हवन पूजन के साथ ही कावड़ भंडारे आदि की सेवाएं सम्पन्न हो गईं। दूसरी ओर चिनहट स्थित श्री परमानंद हरि हर मंदिर में शिवरात्रि पर्व का भंडारा आयोजित किया गया। इस क्रम में शनिवार 1 मार्च को 2100 मातृशक्तियों द्वारा चिनहट के रजत डिग्री कॉलेज के सामने स्थित भव्य सनातन धाम लॉन में सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। सपना गोयल द्वारा बिना...