Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

महाकुंभ में 21 फरवरी को सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड पाठ



प्रयागराज में स्नान के साथ नियमित सुंदरकांड के पाठ से सम्पूर्ण जीवन बनेगा सुंदर


लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के पावन अवसर पर मातृशक्तियों द्वारा शुक्रवार 21 फरवरी को सामूहिक सुंदरकांड पाठ, तुलसी संस्थान, सेक्टर पांच में दोपहर एक बजे से किया जाएगा। उसमें प्रदेश की पांच सौ मातृशक्तियां, सामूहिक सुंदरकांड का पाठ करेंगी और नजदीक ही स्थित घाट पर पावन स्नान कर महाकुंभ अनुष्ठान में प्रभु का आशीर्वाद भी प्राप्ति करेंगी। इसके साथ ही मंगलवार 4 मार्च को अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में मासिक सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार 15 फरवरी को स्थानीय भूतनाथ मार्केट के, बी–209, सावित्री प्लाजा में आयोजित मासिक धार्मिक संगोष्ठी के दौरान सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल ने दी। 



सपना गोयल ने सत्संग में बताया कि सृष्टिकर्ता ब्रह्मा ने सृष्टि कार्य पूरा कर लेने के बाद पहला यज्ञ प्रयागराज में ही किया था। इसी प्रथम यज्ञ के “प्र” और यज्ञ के “याग” से मिलकर प्रयाग बना है। इस पावन नगरी के अधिष्ठाता भगवान श्री विष्णु स्वयं हैं। प्रयागराज में भगवान विष्णु माधव रूप में विराजमान हैं। बताते चले कि भगवान के वहाँ बारह स्वरूप विध्यमान हैं जिन्हें द्वादश माधव कहा जाता है। सोम, वरुण, प्रजापति सहित महान ऋषि भारद्वाज, ऋषि दुर्वासा तथा ऋषि पन्ना की जन्मस्थली भी प्रयागराज है। सपना गोयल के अनुसार लगभग 5000 ईसा पूर्व में वहां ऋषि भारद्वाज ने दस हजार से अधिक शिष्यों को पढ़ाया था। वर्तमान में ऐसे पावन नगरी में महाकुंभ का आयोजन उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा बहुत ही कुशलता के साथ किया जा रहा है।



 प्रयागराज गंगा यमुना और सरस्वती के संगम पर स्थित हैं। इस त्रिवेणी के संगम का दृश्य अत्यन्त मनोरम हैं। श्वेत गंगा और हरित यमुना अपने मिलने के स्थान पर स्पष्ट भेद बनाए रखती हैं। उन्होंने बताया कि संगम स्नान से महज यह शरीर ही स्वच्छ नहीं होता बल्कि आत्मा का भी शुद्धिकरण होता है। ऐसे पावन तन मन के संगम से व्यक्ति को इस लोक में ही नहीं परलोक में भी उन्नति मिलती है। देश ही नहीं विदेश के लोगों का सामूहिक स्नान विश्व को संदेश देता है कि सभी मानव समान हैं और हर व्यक्ति को चाहिए कि वह मानवता को सर्वोपरि रखे। सनातन धर्म का पालन अनुशासन, श्रद्धा, निष्ठा और भक्ति के साथ करे। इस पावन स्नान से पहले व्यक्ति को चाहिए कि वह संगम स्थल की पावन कृपा को प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ करें और वहां से प्राप्त आशीर्वाद को बनाए रखने के लिए भी सुंदरकांड का नियमित पाठ प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को नजदीकी मंदिर में अवश्य करें। ऐसा अनुसरण करने वाले का सम्पूर्ण जीवन ही सुंदर बन जाएगा।


अयोध्याजी जन्मभूमि परिसर में मातृशक्तियों द्वारा सामूहिक “मासिक सुंदरकाण्ड पाठ” का सिलसिला 11 सितम्बर से शुरू हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से लखनऊ की “ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति” की सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल को इसका दायित्व सौंपा गया है। इस क्रम में दूसरा सामूहिक सुंदरकांड का पाठ पूर्व की भांति मार्च माह में होगा। सपना गोयल द्वारा बिना किसी सरकारी या निजी सहयोग के, बीते 10 मार्च को महिला दिवस के उपलक्ष्य में पांच हजार से अधिक मातृशक्तियों द्वारा लखनऊ के झूलेलाल घाट पर सामूहिक सुंदरकांड का भव्य अनुष्ठान सम्पन्न करवाया गया था। सामूहिक सुंदरकांड का अभियान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वृहद रूप में निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसके तहत नैमिषारण्य तीर्थ, उत्तराखंड कोटद्वार के प्रतिष्ठित प्राचीन मंदिर, सिद्धबली परिसर और काशी के बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर में भी सामूहिक सुंदरकांड पाठ का अनुष्ठान, सफलतापूर्वक आयोजित करवाया जा चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...