Skip to main content

Posts

Featured Post

यूपी चुनाव 2027 से पहले चिराग पासवान को बड़ा झटका, LJP(R) के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ कांग्रेस की सदस्यता ले ली। लखनऊ में हुए जॉइनिंग कार्यक्रम में लोकेश कुमार श्रीवास्तव, पीयूष सोमानी और वेद प्रकाश के नेतृत्व में लोजपा (रामविलास) के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान ने कुछ महीने पहले ही ऐलान किया था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके बाद से पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने में लगी थी। यूपी में वैसे भी लोजपा का संगठन ज्यादा मजबूत नहीं माना जाता, ऐसे में चुनाव से पहले ही कार्यकर्ताओं का पाला बदलना पार्टी की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। *दलित वोट बैंक पर सबकी नजर* यूपी की राजनीति में दलित वोट बैंक की भूमिका बेहद अहम है। इसी वोट बैंक को साधने के...

टीडी गर्ल्स इण्टर कालेज में किया गया परीक्षाफल वितरण

लखनऊ टीडी गर्ल्स इण्टर कालेज में सत्र 2025-26 का परीक्षाफल वितरण किया गया। जिसका शुभारम्भ पूर्व मुख्यमंत्री उप्र स्व वीर बहादुर सिंह जी के सुपुत्र माननीय श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह, राज्यमंत्री उप्र द्वारा किया गया। माननीय मंत्री जी के आगमन पर उन्हें विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने बुके देकर व प्रबन्धक श्री महादेव प्रसाद यादव तथा संरक्षक श्री आई डी यादव ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात सर्वश्रेष्ठ प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान कर माननीय मंत्री जी ने उनका उत्साह बर्धन करते हुए कहा तमसो मां ज्योतिर्गमय ज्ञान ही अज्ञानता के अन्धकार को दूर करता है। विद्यालय के प्रबन्धक श्री महादेव प्रसाद यादव जी ने अपनी माता जी के नाम पर विद्यालय खोलकर जो यह पुनीत कार्य किया है।  उसके लिए बधाई के पात्र है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने स्थान पाने वाले बच्चो की माताओं का मार्त्यापण कर उनका स्वागत किया और कहा कि बच्चे के विकास में माता-पिता दोनों का ही योगदान होता है। परन्तु मातृशक्ति की भूमिका अति महत्वपूर्...

बाल कैंसर की कार्यशाला में आशा एवं आरबीएसके टीम को सम्मानित किया गया

  लखनऊ में आयोजित एक महत्वपूर्ण राज्य-स्तरीय परामर्श बैठक, जिसका शीर्षक था “उत्तर प्रदेश में बाल कैंसर के लिए बदलाव – चुनौती से परिवर्तन तक”, में सरकार के प्रतिनिधि, चिकित्सक और नागरिक समाज संगठनों ने मिलकर निम्नलिखित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रयासों को तेज करने का संकल्प लिया: 100 प्रतिशत उपचार तक पहुँच 100 प्रतिशत वित्तीय सुरक्षा वर्ष 2030 तक 60 प्रतिशत जीवित रहने की दर इस परामर्श के दौरान आशा और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के सदस्यों को उनके समर्पित कार्य—जैसे कि समय पर पहचान, संदर्भन (रेफरल) और समुदाय स्तर पर बच्चों को सहयोग प्रदान करने—के लिए सम्मानित किया गया। इससे देखभाल प्रणाली को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। डॉ. अमित कुमार घोष, अपर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, ने कैंसर देखभाल प्रणाली को सुदृढ़ करने के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को दोहराया, जिसमें कैंसर को अधिसूचित (सूचित) रोग के रूप में शामिल करना भी सम्मिलित है। उन्होंने समन्वय के महत्व पर जोर देते ...

यास्मीन कराचीवाला ने अपने नए स्टूडियो, यास्मीन कराचीवालाज़ बॉडी इमेज का किया उद्घाटन देश प्रतिदिन - भारत की अग्रणी पिलेट्स विशेषज्ञ और सेलिब्रिटी फिटनेस प्रशिक्षक, यास्मीन कराचीवाला ने लखनऊ में अपने नए स्टूडियो, यास्मीन कराचीवालाज़ बॉडी इमेज (वाईकेबीआई) का उद्घाटन किया है। लॉन्च के अवसर पर यास्मीन कराचीवाला ने कहा, "पिलेट्स एक गतिशील और पुनर्स्थापनात्मक अभ्यास है जो मुद्रा और संरेखण में सुधार करते हुए ताकत, लचीलेपन और शरीर की जागरूकता को बढ़ाता है।" "इतने वर्षों में, मैंने देखा है कि पिलेट्स वास्तव में कितना बहुमुखी हैयह पुनर्वास का समर्थन करता है, यहां तक कि सबसे उन्नत एथलीटों को भी चुनौती देता है, पुराने दर्द को कम करने में मदद करता है, रिकवरी में सहायता करता है और खेल प्रेमियों के लिए गतिशील प्रशिक्षण प्रदान करता है। यह गृहिणियों, बच्चों और डेस्क जॉब वाले लोगों के लिए समान रूप से फायदेमंद है, जिससे उन्हें मुद्रा, ताकत और समग्र कल्याण में सुधार करने में मदद मिलती है। हम वाईकेबीआई को दिल्ली में लाने और इस परिवर्तनकारी अभ्यास को अधिक लोगों के लिए सुलभ बनाने के लिए सधिर वेलनेस के साथ साझेदारी करके खुश हैं। पिलेट्स वास्तव में सभी उम्र के व्यक्तियों को लाभ पहुंचाता है, विशेष रूप से गतिहीन जीवन शैली वाले लोगों को, शारीरिक संतुलन और मानसिक स्पष्टता प्राप्त करने में मदद करता है इसके साथ ही फ्रेंचाइजी ऑनर शांभवी भट्ट ने बताया कि हमें बेहद खुशी है कि हमारे द्वारा यूपी में पहला YKBI PILATE फिटनेस सेंटर का शुभारंभ हो रहा है। और चाहते हैं कि अब लखनऊ में अपने फिटनेस को लेकर और भी जागरूक हो।

     - भारत की अग्रणी पिलेट्स विशेषज्ञ और सेलिब्रिटी फिटनेस प्रशिक्षक, यास्मीन कराचीवाला ने लखनऊ में अपने नए स्टूडियो, यास्मीन कराचीवालाज़ बॉडी इमेज (वाईकेबीआई) का उद्घाटन किया है।                               लॉन्च के अवसर पर यास्मीन कराचीवाला ने कहा, "पिलेट्स एक गतिशील और पुनर्स्थापनात्मक अभ्यास है जो मुद्रा और संरेखण में सुधार करते हुए ताकत, लचीलेपन और शरीर की जागरूकता को बढ़ाता है।" "इतने वर्षों में, मैंने देखा है कि पिलेट्स वास्तव में कितना बहुमुखी हैयह पुनर्वास का समर्थन करता है, यहां तक कि सबसे उन्नत एथलीटों को भी चुनौती देता है, पुराने दर्द को कम करने में मदद करता है, रिकवरी में सहायता करता है और खेल प्रेमियों के लिए गतिशील प्रशिक्षण प्रदान करता है। यह गृहिणियों, बच्चों और डेस्क जॉब वाले लोगों के लिए समान रूप से फायदेमंद है, जिससे उन्हें मुद्रा, ताकत और समग्र कल्याण में सुधार करने में मदद मिलती है। हम वाईकेबीआई को दिल्ली में लाने और इस परिवर्तनकारी अभ्यास को अधिक लोगों के लिए सुलभ बन...

स्थानीय निकाय निदेशालय मिनिस्टीरियल सेवा संघ का 34 वॉ द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव हुए संपन्न

  नगर निकाय निदेशालय सेक्टर-7 गोमती नगर विस्तार, लखनऊ के भूतल स्थित स्वाति सभागार में स्थानीय निकाय निदेशालय मिनिस्टीरियल सेवा संघ का 34 वॉ द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निकाय निदेशालय उ०प्र० की निदेशक श्रीमती ऋतु सुहास जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा भवन जवाहर भवन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती मीना सिंह जी द्वारा की गयी। मंच का संचालन उ०प्र० पालिका केन्द्रीयित अधिशासी अधिकारी सेवा संघ के प्रवक्ता श्री शैलेन्द्र मिश्रा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कमलेश मिश्रा जी, उ०प्र फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोशिएसन्स के प्रांतीय अध्यक्ष श्री संदीप कुमार पाण्डेय उ०प्र० लोक निर्माण मिनिस्टीयिल एसोसिएशन के महामंत्री श्री देवेन्द्र कुमार यादव, जिलाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री रंजीत उ०प्र० लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती निधि जी, श्री दिग्विजय सिंह, उ०प्र० पार्को एवं स्मारकों के अध्यक...

10वें साल की वर्षगांठ पर हुआ सुंदरकांड और विशाल भंडारा का आयोजन

लखनऊ में फ्यूचर ग्रुप इनोवेटिव टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के 10 साल सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सुंदरकांड और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर कंपनी के सीईओ पंकज श्रीवास्तव, मैनेजिंग डायरेक्टर विश्व दीपक त्रिपाठी, और ऑपरेशन मैनेजर गौरव पांडे ने बताया कि कंपनी लगातार अपने काम के माध्यम से लखनऊ और पूरे प्रदेश में ग्राहकों के लिए सुविधाजनक कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि फ्यूचर ग्रुप जल्द ही अपने कार्य का विस्तार करेगा और नए प्रोजेक्ट्स पर काम करेगा। इस अवसर पर आयोजित सुंदरकांड और भंडारे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कंपनी की इस सफलता पर सभी ने बधाई दी। इस मौके पर पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि फ्यूचर ग्रुप ने पिछले 10 सालों में कई नए प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा किया है और आगे भी कंपनी इस दिशा में काम करती रहेगी। विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों को बेहतरीन सेवा प्रदान करना है और इस दिशा में कंपनी लगातार काम कर रही है। गौरव पांडे ने बताया कि फ्यूचर ग्रुप ने लखनऊ में कई लोगों को रोजगार प्रदान किया है और आगे भी कंपनी इस दिशा में काम करती रहेगी। इस अव...

अमजद अली शाह मकबरा रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ईद के मौके पर अमन और शांति का पैगाम

लखनऊ के हजरतगंज के मकबरा कंपाउंड स्थित अमजद अली शाह मकबरा रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी ने ईद के मौके पर नमाजियों में सेवई पकौड़ी एवं शरबत का वितरण करके अमन और शांति का पैगाम दिया। इस सोसाइटी में सभी धर्म के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं और सभी त्योहारों को एक साथ मिलकर मनाते हैं। सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि वे सभी धर्मों के लोगों के साथ मिलकर ईद का त्योहार मनाते हैं और एक दूसरे के साथ खुशियां बांटते हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज में अमन और शांति का माहौल बना रहता है। इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्यों ने नमाजियों को सेवई पकौड़ी और शरबत पिलाकर उनका स्वागत किया। सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि वे आगे भी इस तरह के आयोजनों को जारी रखेंगे और समाज में अमन और शांति का पैगाम देंगे। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने सोसाइटी के इस कदम की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे का माहौल बना रहता है।सोसाइटी की तरफ से  डॉ अमिता डेविड ,अशोक वोहरा ,प्रभजोत सिंह,राजेंद्र लांबा , मेजर राजीव श्रीवास्तव, ग्यास मोहमंद द्वारा अपना सहयोग प्रदान किया।

दिवौलिया रिसोर्ट में व्यापारी सम्मान समारोह संपन्न, व्यापारियों के योगदान को मिला सम्मान

उरई (जालौन)। दिवौलिया रिसोर्ट में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल एवं एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘व्यापारी सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नटवर गोयल, प्रदेशाध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा तथा एग्रो प्रदेश अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की आर्थिक प्रगति में व्यापारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि “व्यापारी समाज विकास के पहिए को गति देने का कार्य करता है, ऐसे में उनका सम्मान करना हम सभी के लिए गर्व की बात है।” इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु मौजूद रहे। पूरे आयोजन का माहौल उत्साह और...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...