*लखनऊ।* तपती दोपहरी में जब सड़कें सूनी पड़ जाती हैं, तब लखनऊ के हुसड़िया चौराहे पर इंसानियत की एक तस्वीर उभरती है। ‘वॉटर मैन’ के नाम से मशहूर अंकुश विजय ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच खाने के पैकेट बांटकर न सिर्फ पेट की आग बुझाई, बल्कि पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश भी दिया। इस नेक काम में उनके परिवार और मित्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। अंकुश की मुहिम सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है। राजधानी में जगह-जगह प्याऊ लगवाकर वह राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं। जनसेवा को जीवन का मकसद बना चुके अंकुश ने इस मौके पर कहा, “पानी अनमोल है। यह हमारी थाती है, जिसे हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए संभालकर रखना होगा। एक-एक बूंद बचाएंगे, तभी कल बचेगा।” उन्होंने ऐलान किया कि अब उनकी सेवा की यह धारा लखनऊ से निकलकर आसपास के जिलों तक भी पहुंचेगी, ताकि मदद का दायरा और बड़ा हो सके और हर असहाय तक राहत पहुंचे। स्थानीय लोगों ने वॉटर मैन के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि अंकुश जैसे युवा ही समाज की असली पूंजी हैं।
यू० पी० सिक्ख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की तीसरी बैठक ७ जून को गुरू का ताल आगरा के मुख्य प्रबंधक संत बाबा प्रीतम सिंह जी व बाबा राजेन्द्र सिंह जी के सान्निध्य में होटल “अमर” आगरा में प्रातः ११.३० बजे आयोजित होगी । जहां पर लखनऊ व कानपुर में हुयी दो बैठक में बनायी गयी रणनीति पर चर्चा के साथ ही आगरा मंडल के इटावा, मैनपुरी , अलीगढ़, मथुरा , वृन्दावन , सहारनपुर, नोयडा व आसपास के १५ ज़िलों के गुरुद्वारा प्रतिनिधि एकत्र हो कर सिक्ख समाज की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक,धार्मिक, शैक्षिक , धर्म परिवर्तन की समस्याओं पर चर्चा कर अगली रणनीति तय की जायेगी । अध्यक्ष हरविन्दर सिंह ने बताया कि जून माह में प्रदेश के विभिन्न जिलों में ज़ोन स्तर की बैठकें कर जुलाई में लगभग सभी ७५ ज़िलों की कमेटियों की बैठक कानपुर में कर सभी मुद्दों पर अगली रणनीति तैयार की जाएगी व २७ में प्रदेश में होने वाले चुनावों के बाबत भी चर्चा कर सिक्ख समाज को राजनीति से जोड़ने की तैयारी की जायेगी । कार्यवाहक अध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया कि कमेटी के उद्देश्यों को पूरा करने की शुरुआत हेतू कम...