बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
नवोदय विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारियों के सम्मान में सजा नवोदय परिवार का भव्य मंच, गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
नवोदय परिवार के तत्वावधान में होटल डैमसन प्लम, सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में “द्वितीय नवोदय विद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मान समारोह–2026” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। समारोह में नवोदय विद्यालय के 200 से अधिक सेवानिवृत्त उपायुक्त, सहायक उपायुक्त, प्राचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारीगण को सम्मानित किया गया। यह आयोजन गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता, नवोदय के संस्कारों और देश-विदेश में फैले नवोदय परिवार की एकता का जीवंत उदाहरण बना। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं नवोदय के प्रेरणादायी गीत “हम नवयुग की नई भारती...” के सामूहिक गायन से हुआ। गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति ने समारोह को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। समारोह में सेवानिवृत्त डॉ उमेश चंद्र वाजपेई पूर्व उपायुक्त नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ, श्री अशोक कुमार शुक्ला पूर्व उपयुक्त नवोदय विद्यालय, श्री अखिल कुमार शुक्ल पूर्व उपायुक्त नवोदय विद्यालय समिति पटना, श्री एस राम पूर्व उपयुक्त नवोदय विद्यालय समिति पटना, श्री बच्चा सिंह पूर्व आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति भोपाल, श्री जनार्दन सिंह सहायक आयुक्त नवोदय वि...