Skip to main content

Posts

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

नवोदय विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारियों के सम्मान में सजा नवोदय परिवार का भव्य मंच, गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

 नवोदय परिवार के तत्वावधान में होटल डैमसन प्लम, सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में “द्वितीय नवोदय विद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मान समारोह–2026” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। समारोह में नवोदय विद्यालय के 200 से अधिक सेवानिवृत्त उपायुक्त, सहायक उपायुक्त, प्राचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारीगण को सम्मानित किया गया। यह आयोजन गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता, नवोदय के संस्कारों और देश-विदेश में फैले नवोदय परिवार की एकता का जीवंत उदाहरण बना। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं नवोदय के प्रेरणादायी गीत “हम नवयुग की नई भारती...” के सामूहिक गायन से हुआ। गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति ने समारोह को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। समारोह में सेवानिवृत्त डॉ उमेश चंद्र वाजपेई पूर्व उपायुक्त नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ, श्री अशोक कुमार शुक्ला पूर्व उपयुक्त नवोदय विद्यालय, श्री अखिल कुमार शुक्ल पूर्व उपायुक्त नवोदय विद्यालय समिति पटना, श्री एस राम पूर्व उपयुक्त नवोदय विद्यालय समिति पटना, श्री बच्चा सिंह पूर्व आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति भोपाल, श्री जनार्दन सिंह सहायक आयुक्त नवोदय वि...

तिवारीगंज हमला कांड: पीड़ित एजीएम को दोबारा हमले का डर, परिवार की सुरक्षा को लेकर CP से लगाई गुहार

  *लखनऊ।* बीबीडी थाने के अंतर्गत लूट और हमले का शिकार हुए कपिल देव मिश्रा ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि 3 सितंबर को तिवारीगंज नंदलाल बगिया के पास पास उन पर हुए हमले के पीछे जिन लोगों का हाथ है, उन लोगों के नाम हमलावरों ने खुद बताए थे। पीड़ित ने उन नामों की जानकारी BBD पुलिस को दे दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित कपिल देव, जो सेकरा रोड चिनहट पर रहते हैं और AGM के तौर पर अकाउंट्स काम देखते हैं, ने बताया कि वह यहां अकेले रहकर काम करता है। उसे डर है कि कार्रवाई न होने से आरोपी बेखौफ हैं और दोबारा उस पर और उसके परिवार पर हमला कर सकते हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में जिन लोगों के कहने पर हमला कराया गया है उन पर जल्द कार्रवाई की जाए और उसे व उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

हजारों की संख्या में पासी समाज के लोगों ने लोजपा (रामविलास) की सदस्यता ली

लखनऊ, 06 सितंबर 2026। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आज ग्राम कुकरा एवं ग्राम दुर्गागंज, लखनऊ में ‘पासी शौर्य यात्रा’, ‘दलित चौपाल’ एवं ‘सदस्यता अभियान’ का भव्य आयोजन किया गया। पासी शौर्य यात्रा में हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोनों स्थानों पर आयोजित सदस्यता अभियानों में बड़ी संख्या में पासी समाज के लोगों ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की। दोनों कार्यक्रमों का संचालन श्री नरेंद्र पासवान एवं श्री राजेंद्र प्रसाद रावत ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव पासी जी रहे। चौपाल को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव पासी ने पासी-पासवान सहित समस्त दलित समाज से अपने अधिकार, सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी ताकत पहचाननी होगी और मजबूत नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना होगा। पासी समाज के गौरवशाली इतिहास और वीर परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने देश और समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया था। प्रदेश...

13वें इंडिया जीनियस अवॉर्ड समारोह में प्रतिभाओं का भव्य सम्मान

शिक्षा, प्रतिभा और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उ‌द्देश्य से 13वां इंडिया जीनियस अवॉर्ड समारोह 2026 रविवार को होली पब्लिक स्कूल सभागार, वृंदावन कॉलोनी, शहीद पथ, लखनऊ में भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 800 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर 100 से अधिक प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभकार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. नीरज सिंह, श्रीमती अपर्णा यादव एवं श्री आनंद द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री हरिश चंद्र श्रीवास्तव, प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश; लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक गुप्ता, भारतीय सेना; श्री राहुल सेन सक्सेना, समाजसेवी; डॉ. गोविंद जायसवाल, दंत चिकित्सक, लखनऊः एवं श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी, महाप्रबंधक, राष्ट्रीय स्वरूप, उत्तर प्रदेश ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अर्णव शर्मा और आ‌द्या सा...

लखनऊ के हिंद नगर स्थित सेंट मीरास इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित

लखनऊ। हिंद नगर स्थित सेंट मीरास इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब लखनऊ प्रीमियर डिस्ट्रिक्ट 321 बी-1 द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के पूर्व छात्र शुभ विश्वकर्मा को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित कर सहयोग प्रदान किया गया। क्लब ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी कॉलेज के मेधावी छात्रों को इसी प्रकार सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाता रहेगा। समारोह में विशेष तौर पर विद्यालय के शिक्षक अवनीश सर को सम्मानित किया गया। प्रबंधन ने बताया कि अवनीश सर द्वारा पूरे वर्ष भर कई पुण्य और प्रेरणादायक कार्य किए गए हैं, जिसके लिए उन्हें यह विशेष सम्मान दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक विनोद रतड़ा और डायरेक्टर रिद्धिमा रतड़ा ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में शुभ विश्वकर्मा की माताजी एवं विद्यालय की शिक्षिका गीता मैम ने विद्यालय प्रबंधन और लायंस क्लब प्रीमियर ...

दशमेश पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह, डॉ. चारु गाबा ने शिक्षकों को किया सम्मानित

शिक्षक दिवस के अवसर पर दशमेश पब्लिक स्कूल, गुरुद्वारा आलमबाग में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ चारू गुआबा, डीन, टी.एस. मिश्रा मेडिकल कॉलेज ने शिरकत कर विद्यालय के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया।  चारू गुआबा लखनऊ पुलिस कमिश्नर की धर्मपत्नी भी हैं। कार्यक्रम में हरजिन्दर सिंह रवि, मंदीप बजाज, संदीप सिंह आनंद, उजागर सिंह एवं सुरजीत सिंह राजपाल ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की। मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिसर का अवलोकन करते हुए विद्यालय में संचालित स्किल डेवलपमेंट सेंटर की प्रगति भी देखी। इसके साथ ही उन्होंने साहिबजादा पार्क में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्कूल की दैनिक दिनचर्या पर आधारित म्यूजिकल प्रस्तुति रही, जिसे उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा। समारोह में प्रमुख रूप से संदीप सिंह आनंद, मनदीप बजाज, हरजिंदर सिंह, राजेन्द्र सिंह राजू, त्रिलोक सिंह बहल, परमजीत सिंह, हरविन्दर सिंह, मनमोहन सिंह, इन्द्रपाल सिंह, गुरदीप सिंह लाटी...

रक्षा मंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित शिक्षक शौर्य दिवस के तहत रेड हिल कॉन्वेंट में शिक्षकों का सम्मान

लखनऊ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस 10 जुलाई के अवसर पर आयोजित शिक्षक शौर्य दिवस के क्रम में जनपद में 1100 शिक्षकों को सम्मानित करने का अभियान जारी है। इसी कड़ी में आज राजधानी के रेड हिल कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय के मैनेजर श्री रमेश चंद्र गुप्ता, चेयरमैन श्री सुरेश चंद्र गुप्ता, डायरेक्टर श्री राहुल सर और प्रिंसिपल श्रीमती शिल्पी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बच्चों से कहा कि शिक्षक ही हमारे जीवन को सही दिशा देते हैं। उन्होंने बच्चों से शिक्षकों के प्रति आदर भाव रखने और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की अपील की, तभी जीवन में सच्ची सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर श्री रमेश चंद्र गुप्ता और चेय...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...