Skip to main content

Posts

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

दशक के सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक बने करण जौहर , वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया पुरस्कृत

हिंदी सिनेमा के बड़े फिल्म निर्माताओं में से एक और निर्देशक करण जौहर को दशक के सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक का खिताब मिला है। वह कई दशकों से भारत की जनता को अपनी फिल्मों से मनोरंजित कर रहे हैं। इस नए पुरस्कार के साथ करण जौहर को उनके काम के लिए सराहे जाने पर मिले तमगों सूची में एक और नाम जुड़ गया है।   इंडिया बिजनेस लीडर अवार्ड्स में फिल्म निर्माता करण जौहर को आईकॉनिक एंटरटेनमेंट लीडर ऑफ द डिकेड (दशक के सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक) का पुरस्कार दिया गया। राजी, केसरी, गुड न्यूज जैसी फिल्मों के रचयिता करण जौहर को यह पुरस्कार भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने से दिया।   पुरस्कार समारोह में करण जौहर ने अवार्ड मिलते समय भारत की जनता, अपने साथ काम कर रहे लोगों और जूरी के सदस्यों का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, 'मेरा यह दशक बहुत ही बेहतरीन गुजरा है। इसके लिए मैं अपने यहां काम कर रहे सभी लोगों का शुक्रगुजार हूं। मैं भारत की जनता का भी धन्यवाद करना चाहता हूं, जिसने हमें इतना प्यार दिया। मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिसने मुझे और मेरी कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस को आगे बढ़ाने मे...

पीएम मोदी पर अभिनेत्री जायरा वसीम ने कसा तंज, कहा- 'आपको नींद कैसे आ जाती है...'

 बड़े पर्दे पर दंगल गर्ल के नाम से मशहूर हुईं अभिनेत्री जायरा वसीम ने बॉलीवुड को छोड़ दिया है। वह अब सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कश्मीर से संबंध रखने वाली जायरा इन दिनों भारत के मौजूदा हालात पर बोलने की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर देश के हालातों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।  जायरा वसीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'सवाल यह होना चाहिए कि 'आपको रात को सुकून की नींद कैसे आ जाती है ?' यह नहीं कि 'आप आम कैसे खाते हैं।' जायरा वसीम का ये ट्वीट प्रधानमंत्री मोदी के संबंध में है। बीते दिनों एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा था कि उन्हें आम पसंद है। जिसकी मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। अब जायरा वसीम के ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले जायरा वसीम जम्मू-कश्मीर के हालातों पर प्रतिक्रिया देने की वजह से सुर्खियों में थीं। घाटी से अनुच्छेद 370 हटे हुए छह महीने से ज्यादा वक्त हो चुका है। जिस ...

सीरिया के इदलिब में रूस के हवाई हमले, 33 सैनिकों की मौत, यूएन ने कहा- युद्ध रोकें

सीरिया के इदलिब में रूस के हवाई हमलों से तीन दिन पूर्व शुरू हुआ युद्ध अब भड़क चुका है। ताजा हवाई हमले में तुर्की के 33 सैनिक मारे गए हैं, जिसके बाद तुर्की ने जवाबी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। ताजा हमलों का आरोप सीरिया की बशर अल-असद सरकार पर लगा है। इससे क्षेत्र में एक और शरणार्थी संकट की आशंका को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने तत्काल युद्धविराम की अपील की है।   बता दें कि सीरिया की सेना को रूस का सीधा समर्थन हासिल है और दोनों मिलकर इदलिब में तुर्की का समर्थन प्राप्त विद्रोहियों पर हमले कर रहे हैं। इन विद्रोहियों के कब्जे में इदलिब प्रांत का एक बड़ा हिस्सा है। आशंका है कि हवाई हमलों में मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। मौजूदा हवाई हमलों के तुरंत बाद तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगॉन ने अंकारा में तत्काल शीर्ष स्तरीय बैठक बुलाकर जवाबी कार्रवाई की योजना बनाई है। इस बीच तुर्की सेना ने सीरिया के सरकारी ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। हाल ही में तुर्की द्वारा इदलिब में भेजे गए हजारों सैनिकों के बीच उस पर यह पहला बड़ा हमला है। तुर्की ने चेताया है कि सीरिया उसके ठिकानों से ...

धमाकेदार वापसी हार्दिक पांड्या की,झटके तीन विकेट और जड़े चार छक्के

पीठ की सर्जरी से उबरकर वापसी कर रहे टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंर ने धमाकेदार वापसी की है। लंबे समय के बाद मैदान पर उतरे हार्दिक पांड्या ने डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में 25 गेंदों पर 38 रन बनाए और तीन विकेट भी लिए। उनके खेल को देखने के लिए निवर्तमान मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद भी मौजूद थे। 26 वर्षीय ऑलराउंडर फिट होने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।  पंड्या ने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत के लिए खेला था। उन्होंने आखिरी टेस्ट सितंबर 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। रिलायंस वन टीम की टीम से चौथे क्रम पर खेलते हुए हार्दिक ने बैंक ऑफ बड़ौदा के खिलाफ अपनी पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए। उन्होंने सौरभ तिवारी (41) के साथ तीसरे विकेट पर 53 रन जोड़े।   रिलायंस वन ने आठ विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में बैंक ऑफ बड़ौदा की टीम 125 रन पर आउट हो गई। रिलायंस ने 25 रन से मैच जीता। टी-20 प्रारूप में भारत के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने 15 रन देकर पांच विकेट लिए।   धवन और भुवी ने भी दिखाई फिटनेस मैच में चोट से वापसी करने वाले अन्य भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और तेज गे...

पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रमोशन, डिमोशन और अनिवार्य सेवानिवृत्ति काम के आधार पर-सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काम के आधार पर पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रमोशन, डिमोशन और अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। शुक्रवार को लोक भवन में प्रदेश के मुख्य विकास अधिकारियों तथा जिला पंचायत राज अधिकारियों के साथ स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने हर ग्राम पंचायत में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग सामुदायिक शौचालय बनाने के निर्देश दिए।   मुख्यमंत्री ने शेष शौचालयों का निर्माण 15 मार्च तक पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि 15 से 30 मार्च तक हर जिले में शौचालय निर्माण के संबंध में उनके द्वारा गठित एक टीम सर्वे करेगी। वे खुद 19 मार्च से फील्ड विजिट करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि किसी भी हाल में ओवर रिपोर्टिंग न हो। उपयोगिता प्रमाण पत्र समय से शासन को भेजा जाए। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में सॉलिड वेस्ट के उपयोग के लिए गड्ढा बनाकर उसमें सॉलिड वेस्ट इकट्ठा कर कंपोस्ट बनाने के निर्देश दिए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति करने और सप्ताह में एक दिन विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा। बैठक में पंच...

स्वाइन फ्लू के पीएसी के 21 जवान पॉजिटिव केस सामने आए

यूपी के मेरठ में स्वाइन फ्लू ने अपनी दस्तक दे दी है. मेरठ की पीएसी बटालियन के दो जवान गुरुवार को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए. इसके अलावा 16 जवान पहले ही स्वाइन फ्लू पॉजिटिव  पाए जा चुके हैं. फिलाहल स्थानीय अस्पताल में रोगियों का इलाज जारी है. अब तक कुल 18 पीएसी के जवानों को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है. जिसके बाद सावधानी बरतते हुए मेरठ के स्वास्थ्य विभाग में पीएसी बटालियन में टीम को भेज कर सभी 441 जवानों की स्क्रीनिंग कराई. जवानों को मास्क बताए गए. साथ ही अगले दस दिन तक उन्हें बाहरी व्यक्तियों से दूर रहने को कहा गया. जो जवान खासी जुकाम से पीड़ित थे उनको भी एक अलग बैरक में रखा गया है. सभी जवानों को टेमी फ्लू मेडिसिन दे दी गयी है.   बता दें कि मेरठ मेडिकल कॉलेज में पीएसी के कुल 21 जवान स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज भर्ती है. दो दिन में ही स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या में इजाफा होने के चलते मेरठ के स्वाथ्य विभाग में हड़कंप मचा है. डॉक्टर्स का कहना है कि बदलते मौसम में सभी को सजग रहने की जरूरत है

'नया बिहार युवा बिहार' का वीडियो टीज़र आया सामने,चिराग पासवान को कुछ लिखते हुए दिखाया

चिराग़ पासवान का 'नया बिहार युवा बिहार' फ़िल्म का छोटा सा हिस्सा रिलीज़ हुआ है. इस वीडियो में चिराग पासवान को कुछ लिखते हुए दिखाया गया है. पीछे से आवाज़ आती है कि चिराग़ ने बिजली दी तो पढ़ाई हो रही. बिजली से हम लोग बहुत सुखी हैं. चिराग पासवान बहुत अच्छे आदमी हैं. उन्होंने सायकिल दिए जिससे आने जाने में कठिनाई नहीं होती है. पढ़ाई होती है. यह वीडियो महज़ 30 सेकेंड का है और इसे बेहतरीन ढंग से फिल्माया गया है. चिराग का पहनावा भी डिजाइनर है. सफेद कुर्ता और हाथ में कलम सामने टेबल लैंप है. बता दें कि चिराग राजनीति में आने से पहले फिल्मों में थे. फ़िल्म में उनकी कोई खास पहचान नहीं बनी लेकिन नया बिहार युवा बिहार का ट्रेलर उन्हें राजनीति में कितना सफल करेगा इसकी परीक्षा बिहार विधान सभा चुनाव में होगी. चिराग इन दिनों बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के नाम से यात्रा कर रहे हैं. चिराग यहां तक कि ट्विटर में अपने प्रोफ़ाइल नाम में बिहारी शब्द जोड़ लिया है. चिराग़ के करीबी ने बताया कि पूरा वीडियो जल्द ही रिलीज़ होगा. बता दें कि चिराग जमुई से दूसरी बार सांसद बने हैं और सांसद होने के नाते जितने भी काम किए उसकी व्य...

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...