Skip to main content

Posts

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

नागपुर म्यूजियम ने वर्ल्ड म्यूजियम डे के अवसर पर बच्चो की ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगीता कराई

वर्ल्ड म्यूजियम ड़े के अवसर पर  नागपुर म्यूजियम ने बच्चो की ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगीता कराई । चित्रकला मे बच्चो को भारत के एतिहासिक इमारतो को बनाना था ।यह चित्रकला कक्षा 5 से कक्षा 12 तक के बच्चो के मध्य आयोजित थी । जिसमे लखनऊ के चिरंजीव भारती स्कूल के बच्चो  आनेंद्र दिक्षित ,अवनी दिक्षित ,अंश सिंह, रध्या सिंह , निहाल गुप्ता ,जसराज सिंह ,जिया  आर्या,शुभम मौर्या,मोहम्मद कैफ अली,  अनुषका सिंह ,सूरज शुक्ला ,गरीमा सिंह वैष्णवी श्रीवास्तव, स्मृति सिंह ,सौम्या सिंह ने ,बढचढ़ कर प्रतिभागीता की और अपनी कलाकृती को ऑनलाइन जमा किया ।

अरशद अंसारी द्वारा भारत के मॉडल और फ्रेशर्स के लिए ग्लैमर प्रोडक्शंस द्वारा कराई गयी ऑनलाइन प्रतियोगिता

शो- "मिस्टर एंड मिस ग्लैमर फेस 2020" संस्थापक अरशद अंसारी द्वारा  भारत के मॉडल और फ्रेशर्स के लिए ग्लैमर प्रोडक्शंस द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित कि गयी । कोरोना वायरस की वर्तमान महामारी की स्थिति के कारण संगरोध की इस अवधि में घर पर अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को बढ़ाने के लिए ग्लैमर प्रोडक्शन सभी मॉडलों के साथ-साथ फ्रेशर्स को भी बेहतरीन अवसर प्रदान कर रहा है। भविष्य के शो में विजेताओं और शीर्ष पांच प्रतिभागियों को मंच प्रदान किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में हमारे विशेषज्ञ, सुपर स्टार और पेशेवर - श्रीमती रानी श्रीवास्तव (श्रीमती दिवा क्वीन), देवेश आहूजा (मिस्टर  एशिया) और भावना कश्यप (मिस युनिवर्स ) ने प्रतिभागियों के लिये शुभकामनाएं दि और प्रोत्साहित किया। संस्थापक अरशद अंसारी और निर्देशक श्रीश राजवंशी प्रतिभागियों की प्रतिभा को विशेषज्ञों की मदद से बढ़ाएंगे, जिसके द्वारा प्रतिभागी अपने माता-पिता और देश को उन पर गौरवान्वित  करेंगे। मिस्टर एंड मिस ग्लैमर फेस 2020 1 मई से 15 मई तक चला। परिणाम 17 मई, 2020 को घोषित किए गये।जिसमें अमित व शाम्भवि ने विजेता का खिताब जीता और प्रथम...

गुरुनानक नगर वार्ड की पार्षद रेखा भटनागर ने किया राशन की किट वितरण

लाकडाउन में किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो इस लिए माननीय राजनाथ सिंह जी सांसद एवं गृह मंत्री भारत सरकार के सहयोग से एवं श्री मुकेश शर्मा नगर अध्यक्ष भाजपा के सहयोग से  गुरुनानक नगर वार्ड की पार्षद रेखा भटनागर द्वारा राशन की किट वितरण किया गया।

संक्रमण से बचाव के लिए मास्क जरूरी, पर इसके भी हैं कई खतरे

कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद फेस मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। यदि आप घर से बाहर निकलते हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आप फेस मास्क लगाकर ही घर से निकलें। फेस मास्क को लेकर एक नई बात सामने आ रही है।   कई लोगों का कहना है कि लगातार मास्क इस्तेमाल करने से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो रहा है जिसके कारण कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) में वृद्धि हो रही है, लेकिन क्या सच में मास्क के अधिक इस्तेमाल से शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है? आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट का क्या कहना है? फेस मास्क के कारण हुई कार दुर्घटना पिछले महीने 23 अप्रैल को लिंकन पार्क, न्यू जर्सी में एक ड्राइवर ने पोल में अपनी कार से टक्कर मार दी और उसने इस दुर्घटना के लिए अपने फेस मास्क को जिम्मेदार ठहराया। उसने पुलिस को बताया कि लंबे समय से एन95 मास्क पहनने के कारण वह अपना संतुलन खो बैठा और टक्कर हो गई। शुरुआती जांच में भी पुलिस ने इस बात को स्वीकार किया कि मास्क पहनने के कारण ड्राइवर के शरीर में ऑक्सीजन कम हो गया था और कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ गई थी। पुलिस ने इस वाकये को फेसबुक पर शेयर किया जिसपर भारी सं...

यूपी और बिहार के श्रमिकों की भीड़ मध्यप्रदेश सीमा पर , सरकार ने कहा-सभी को निःशुल्क भेजा जा रहा है घर

कोरोना संकट के कारण विभिन्न प्रदेशों में फंसे श्रमिकों को मध्यप्रदेश वापस लाने का सिलसिला लगातार जारी है। अपर मुख्य सचिव श्री आई.सी.पी. केशरी ने जानकारी दी है कि श्रमिकों को लाने-ले जाने के लिए अभी तक 16 हजार 218 बसों की व्यवस्था की गई है।    वहीं लॉकडाउन के मद्देनजर महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश एवं बिहार जाने के इच्छुक श्रमिक बड़ी बिजासन से मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। विगत 12 मई से अभी तक मध्यप्रदेश सरकार ने 1042 बसों के माध्यम से 46 हजार 890 श्रमिकों को उनके गृह राज्य तक नि:शुल्क भेजा है। बता दें कि इससे पहले शिवराज सरकार ने घोषणा की थी कि जो भी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अपने गृह प्रदेश लौट रहे हैं, उनके रेल किराये का भुगतान शासन द्वारा किया जाएगा। श्रमिकों से किसी भी तरह का किराया वसूल नहीं किया जाएगा। मध्यप्रदेश में अब केवल रेड और ग्रीन जोन, ऐसा होगा लॉकडाउन का चौथा चरण दूरदर्शन पर चौहान ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा, लॉकडाउन के संबंध में प्रदेश की जनता, सभी वर्ग और जिलों के आपदा प्रबंधन समूहों से मिले सुझावों के आधार पर ...

एशिया के सबसे बड़े ड्रग रैकेट का म्यांमार में पर्दाफाश, 20 करोड़ मेथ की गोलियां जब्त

म्यांमार की पुलिस ने एशिया के सबसे बड़े ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस दौरान अरबों रुपये मूल्य के प्रतिबंधित 20 करोड़ मेथ की गोलियां जब्त की गईं हैं, जो कि खतरनाक रूप से शक्तिशाली सिंथेटिक ओपिओइड बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।   इस मामले में पुलिस ने कुटखाई टाउनशिप के ल्वे खाम गांव से 33 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इस ऑपरेशन को तीन महीने में अंजाम दिया गया।   संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ड्रग्स एंड क्राइम (यूएनओडीसी) के क्षेत्रीय समन्वयक जेरेमी डगलस के अनुसार जब्त की गई गोलियों की संख्या वाकई में चौकाने वाला था।    पुलिस ने एक संयुक्त बयान में कहा कि इस ऑपरेशन में लगभग 20 करोड़ मेथ की गोलियां, 500 किलोग्राम से अधिक क्रिस्टल मेथामफेटामाइन, 3,750 लीटर तरल मिथाइलफेंटेनल के साथ-साथ और भी कई तरह के रसायन जब्त किए गए। यह माना जा रहा है कि पुलिस ने दक्षिण-पूर्व एशिया के अब तक के सबसे बड़े ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है। वहीं विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि एशिया में ड्रग उत्पादकों द्वारा उन्हीं लोगों को इसकी आपूर्ति की जाती है जो सिंथेटिक ओपिओइड के साथ-साथ हेरोइन जैसी ओ...

परिवहन सेवाएं शुरू करने में आदेश जारी होने के बाद लगेंगे दो दिन

प्रदेश में परिवहन सेवाएं एकदम शुरू नहीं की जा सकती हैं। इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम को आदेश के बाद कम से कम दो दिन का समय लगेगा। अफसरों ने इसको लेकर सरकार से भी बात कर ली है। परिवहन सेवाओं को लेकर बसों में आने-जाने को लेकर भगदड़ न मचे, इसके लिए प्रयोग के तौर पर पहले दिन सीट बुक करने का भी सरकार विचार कर रही है। जानकारी मिली है कि समय मांगने के पीछे अफसरों ने यह तर्क दिया है कि हिमाचल डिपो की बसें प्रदेश के कई जगह खड़ी हैं। चालकों- परिचालकों को भी संबंधित स्थानों पर पहुंचाया जाना है। बसों को सैनिटाइज करने की व्यवस्था के लिए अफसरों ने समय लगने की बात कही है। बसों की सफाई, बस स्टैंड के सैनिटाइजेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा को सैनिटाइजेशन का प्रबंध करना है। इसके लिए करीब 2 दिन तो निगम प्रबंधन को चाहिए होंगे। सूत्र बताते हैं कि इस बारे में प्रबंधन और सरकार के बीच पत्राचार भी हो चुका है।

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...