बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
UP में अब CMO के रेफरल लेटर की भर्ती होने के लिए जरूरत नहीं ,24 घंटे में 34379 मरीज मिले,195 की मौत हुई
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर एक साथ 34,379 कोरोना मरीज मिले हैं जबकि एक दिन में 195 संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। मौजूदा समय में प्रदेश में 2,59,810 के सक्रिय केस हैं। लखनऊ समेत पूरे राज्य को बड़ी राहत मिली है। इसके तहत अब कोरोना मरीजों को भर्ती होने के लिए CMO के रेफरल लेटर की जरूरत नहीं, अब लोग अस्पतालों में सीधे भर्ती हो सकेंगे। लखनऊ के हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि बीते दो दिनों से एक से दो घंटे में प्राइवेट हॉस्पिटल से ऑक्सीजन खत्म होने की सूचना आ रही है। लखनऊ में 5239 नए केस मिले और सुखद बात यह है कि, 6207 मरीज ठीक हुए हैं। 19 मरीजों की मौत हुई अब 54,967 मरीज़ सक्रिय हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नर, डीएम और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोविड-19 को लेकर समीक्षा कर रहे है। डायरेक्ट भर्ती होने वालों मरीजों को दो श्रेणी में एक लेवल से 3 लेवल में देना होगा फ़ीस प्रभारी जिला अधिकारी डॉ रोशन जैकब ने संशोधन लेटर जारी करते हुए लिखा है कि लेवल-1 संक्रमित रोगियों के लिए आइसोलेशन वार्ड ऑक्सीजन सुधार सहित बेड 10,000 प्रति दिवस पीपी की 12,000 ...