बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार देर रात आए आंधी तूफान एवं बारिश से हुए नुक़सान का आकलन करने एवं प्रभावितों को शीघ्र राहत प्रदान किए जाने का निर्देश सम्बंधित जिलों के अफसरों को दिया हैं। राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद इसकी मॉनिटरिंग कर रहें हैं।वहीं, अयोध्या में तेज रफ्तार आंधी तूफान से दीवार गिरने से दो की मौत हो गई व एक व्यक्ति घायल हो गया। दो मवेशियों की भी दबकर मौत हो गई।मवई थाना क्षेत्र के रसूल पुर मजरे कुशहरी गाँव में रात को आंधी-तूफान से दीवार गिरी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। वहीं घायल लड़के की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है।

Comments
Post a Comment