बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी के 175 कैंट विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर अजय कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ नेताजी को फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और साथ ही अपने चुनाव आभियान की शुरुआत की। इंजीनियर अजय कुमार जी ने बताया कि आम आदमी पार्टी का दिल्ली मॉडल सबके सामने है। साथ ही कहा की आम आदमी पार्टी पहली ऐसी पार्टी है जिसने अपने बजट का 25% भाग शिक्षा पर खर्च करने के बात की , सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों की तरह बनाना, तथा मोहल्ला क्लीनिको का निर्माण कराना भी शमिल है। और अंत में अजय कुमार जी ने कैंट वासियों से उन्हे विधानसभा चुनाव 2022 में अपना वोट देकर विजई बनाए और एक फौजी को अपनी सेवा करने का मौका दे।