Skip to main content

Posts

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर इंजीनियर अजय कुमार ने नेताजी को किया नमन

  नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी के 175 कैंट विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर अजय कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ नेताजी को फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और साथ ही अपने चुनाव आभियान की शुरुआत की। इंजीनियर अजय कुमार जी ने बताया कि आम आदमी पार्टी का दिल्ली मॉडल सबके सामने है। साथ ही कहा की आम आदमी पार्टी पहली ऐसी पार्टी है जिसने अपने बजट का 25% भाग शिक्षा पर खर्च करने के बात की , सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों की तरह बनाना, तथा मोहल्ला क्लीनिको का निर्माण कराना भी शमिल है। और अंत में अजय कुमार जी ने कैंट वासियों से उन्हे  विधानसभा चुनाव 2022 में अपना वोट देकर विजई  बनाए और एक फौजी को अपनी सेवा करने का मौका दे।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस के 125वी जयंती के अवसर पर वीरांगना इंडिया की तरफ़ से अयोजित किया गया रक्त दान शिविर

   वीरांगना इंडिया (विशाल कश्यप की एक पहल) के तरफ से गोमती नगर स्थित शीरोज हैंग आउट में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के 125 वा जन्मदिवस के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे 21 लोगों ने सैच्छिक रक्तदान किया । इस शिविर के आयोजक तथा वीरांगना इंडिया के राष्ट्रीय समन्योयक प्रिया मिश्रा ने बताया के ये शिविर हर साल देश के अलग अलग हिस्सों में वीरांगना इंडिया के तरफ से आयोजित किया जाता है। उन्होंने आगे बताया के सुभाष चन्द्र बोस ने कहां था के "हमें खून दो, हम तुम्हें आजादी देंगे”।  आज हमें आजादी मिल चुकी है पर खून की आवश्यकता हमे आज भी है क्यों लोगों की जिंदगी बचानी है. वीरांगना इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेरणा कपूर, वीरांगगा लखनऊ के महासचिव अंजली अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष सपना मिश्रा, मीडिया प्रभारी मुकेश मिश्रा तथा संयोजक सचिन श्रीवास्तव उपस्थित रहें । जीतने लोगों ने रक्तदान किया उन सबको वीरांगना इंडिया के संस्थापक श्री विशाल कश्यप ने BLOOD WARRIOR AWARD 2022 से सम्मानित किया और सबका आभार व्यक्त किया।

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बेरोज़गार युवाओं से रोजगार फॉर्म भरवाएगी कांग्रेस, निकम्मी योगी सरकार के शासनकाल में 12 परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं -नसीमुद्दीन सिद्दीकी

  लखनऊ। कांग्रेस द्वारा कल जारी किए गए भर्ती विधान को आधार बनाते हुए कांग्रेस पार्टी ‘‘स्पीक अप’’ अभियान शुरू करने जा रही हैं। रविवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस का सोशल मीडिया विभाग प्रदेशव्यापी ‘‘स्पीक अप’’ अभियान चलायेगा। जिसमें सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के बेरोज़गार युवा फ़ेसबुक और ट्विटर पर युवा विधान पर उनके विश्वास और पिछली सरकारों के साथ अपने ठगे हुए अनुभव साझा करेंगे। साथ ही कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश में जगह जगह स्टाल लगाकर बेरोज़गार युवाओं से फ़ॉर्म भरवाएंगे और उन्हें रोज़गार पंजीयन क्रमांक भी आवंटित करेंगे। भर्ती विधान में लिखे वादों और कार्ययोजनाओं पर आज कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेसवार्ता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भर्ती विधान के बारे में विधिवत जानकारी दी। कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में प्रेसवार्ता करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस का भर्ती विधान उत्तर प्रदेश के 7 करोड़ युवाओं की आशाओं,...

योगी सरकार में अपराधी खेल रहे हैं क्रिकेट,हत्यारोपी निलंबित आईपीएस मणिलाल पाटीदार को अबतक नहीं पकड़ पाई सरकार- अजय कुमार लल्लू

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी दावा करते हैं कि पुलिस के डर से माफिया भाग रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि इस सरकार में अपराधी पुलिस पर भारी पड़ते हैं और पुलिस को भागना पड़ता है। अपराधियों को बढ़ावा देकर इस सरकार ने कई मौकों पर पुलिस का मनोबल तोड़ा है। उन्होंने कहा इसी सरकार में उत्तर प्रदेश के मोस्ट वॉन्टेड और हत्यारोपी निलंबित आईपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार अभी तक फरार है। कुछ ही महीने पहले जौनपुर में पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला किया। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र गोरखपुर में ही कानपुर के कारोबारी की हत्या पुलिस वालों ने कर दी। यह कुछ घटनाएं सामने हैं, मुख्यमंत्री सिर्फ कागजी दावे करते हैं, लेकिन जमीनी सच यही है कि इस सरकार में दबंग और माफिया से लोग परेशान रहे हैं।    प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा कि पांच साल में प्रदेश में हुए क्राइम को देखें तो पता चलता है कि देश में आज भी सबसे ज्यादा हत्याएं यूपी में ही हो रहीं हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक...

हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक होगा लोकदल का सीएम चेहरा

  लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै सुनील सिंह ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय 8 माल एवेन्यू में पत्र प्रतिनिधियो से शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के कई राजनैतिक दल अपने वोट बैंक सहेज कर रखने के लिए अंग्रेजों से भी बढ़ कर निकले। इन दलों ने अब तक न सिर्फ समाज में नफरत का बीज बोया बल्कि मुसलमान से हिंदू और हिंदू से मुसलमान को लड़वा कर अब तक सूबे मे सत्ताधीश बने बैठे है। उन्होने कहा कि लोकदल का मानना है कि क्या सभी धर्म के लोग एक होकर सिर्फ भारतीय बन कर नहीं रह सकते। जरा सोचिए अगर सभी के बीच मोहब्बत होगी तो वह हिंदुस्तान कितना खूबसूरत होगा। हम तरक्की की सीढि़यां चढ़ने लग जाएंगें, न जाने हमारे कितने विवाद खुद बखुद खत्म हो जाएंगें। एकता सब चाहते हैं मगर कोशिशें कुछ लोग ही करते हैं। इस नफरत भरे तूफानी माहौल में मोहब्बत का चिराग जलाने के लिए लोकदल समान विचारधारा वाले दलों का तीसरा विकल्प बना कर सामजिक समरसता और सम भाव स्थापित करने का काम करेगा

अमर जवान ज्योति का विलय शहीदों की शहादत पर कुठाराघात- , देश में त्याग, बलिदान और शौर्य की प्रतीक पुरानी धरोहरों को बदला जा रहा है- पीएल पुनिया

लखनऊ। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में अमर जवान ज्योति की लौ को विलय करने के फैसले पर कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, बहुत दुख की बात है। हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा। कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते, कोई बात नहीं। हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे! अमर जवान ज्योति की लौ को विलय करने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश इलेक्शन कैंपेन कमेटी के चेयरमैन श्री पीएल पुनिया ने कहा कि अमर जवान ज्योति देश के वीर जवानों की शहादत की प्रतीक है। 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य, बलिदान के प्रतीक स्वरूप इस अमर जवान ज्योति को प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने वीर शहीद भारतीय सैनिकों के सम्मान में स्थापित किया था। लेकिन आज उसे बुझा दिया गया। इंडिया गेट पर 50 वर्षों से स्थापित अमर ज्योति को अब वॉर मेमोरियल ले जाया जा रहा है। मोदी सरकार का यह फैसला शहीदों की शहादत पर कुठाराघात है। देश में त्याग, बलिदान और शौर्य की प्रती...

कांग्रेस का भर्ती विधान जारी, प्रतियोगी परीक्षाओं का शुल्क होगा माफ़ और परीक्षा केंद्रों तक यात्रा होगी मुफ्त

  लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज यूपी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए युवाओं का घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस के दिल्ली स्थित मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ‘‘भर्ती विधान’’ शीर्षक से जारी इस घोषणा पत्र में युवाओं से तमाम महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। इनमें सरकार बनने पर 20 लाख रोजगार देने से लेकर छात्रसंघ बहाली तक के वादे शामिल हैं। युवाओं के लिए अपनी योजनाओं पर बात करते हुए श्रीमती प्रियंका गाँधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यायों और कॉलेजों में छात्रसंघ की बहाली की जाएगी। साथ ही भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा है, उसे बहाल करने के लिए एक जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यूपी के युवाओं के भविष्य के लिए कांग्रेस के पास सिर्फ खोखले शब्द नहीं, बल्कि एक पूरी योजना है कि हम किस तरह से नौजवानों को रोजगार दिलाएंगे। उन्होंने कह...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...