Skip to main content

Posts

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

सरकार बनने के 10 दिन के अंदर किसानों के सभी कर्ज माफ़ होंगे, प्रदेश का गृहमंत्री दलित वर्ग से होगा- प्रियंका गांधी

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने आज अपना घोषणापत्र ‘‘उन्नति विधान’’ जारी किया। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने इसे जारी किया। उन्नति विधान में आशा-आंगनबाड़ी बहनों को 10,000 रुपये मानदेय, वृद्धा-विधवा को 1,000 रुपये पेंशन, नई सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण, आवारा पशुओं से फसल नुक़सान की भरपाई के लिए प्रति एकड़ 3,000 रुपये का मुआवज़ा देने के साथ गोधन न्याय योजना लागू करते हुए 2 रुपये किलो गोबर ख़रीदने का वादा किया गया है। सच लिखने या दिखाने वाले पत्रकारों के खिलाफ दायर मुकदमें खत्म किए जायेंगे। साथ प्रदेश का गृहमंत्री दलित वर्ग से होने और स्कूलों में बेहतहाश फीस वृद्धि पर रोक लगाने का वादा किया गया है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में भरपूर समर्थन मिला है। पूरी उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। घोषणापत्र कमेटी के चेयरमैन सलमान खुर्शीद ने कहा कि प्रियंका गांधी के दिशा निर्देशन में यह घोषणापत्र ...

अपोलोमेडिक्स अस्पताल में बच्चे के सिर में लगाई गई स्वयं बढ़ने वाली कृत्रिम हड्डी, यूपी की पहली ऐसी सफल जटिल सर्जरी

  ढाई वर्षीय बच्चे के सिर में 3डी प्रिंटिंग से टाइटेनियम की जगह लगाया गया पोरस पॉलीइथीलीन इम्प्लांट   लखनऊ,  राजधानी का अप्लोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल अल्ट्रामॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी के जरिये मरीजों को नया जीवन देने के लिए प्रसिद्धि पा चुका है। इसी सिलिसले को आगे बढाते हुए अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में ढाई वर्षीय बच्चे के सिर की एक जटिल सर्जरी कर कृत्रिम हड़ी ट्रांसप्लांट की गई। यह पोरस पॉलीइथीलीन इम्प्लांट परंपरागत टाइटेनियम इम्प्लांट के मुकाबले अधिक लचीला है। इसके लगने से बच्चे की उम्र बढ़ने के साथ सिर के आकार में कोई बदलाव नही होगा क्‍योंकि इम्प्लांट भी सिर की बदलते आकार के साथ खुद को एडजस्ट करता जाएगा।  इस सर्जरी की सफलता से उत्साहित अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सीईओ और एमडी डॉ मयंक सोमानी ने कहा, “अपोलोमेडिक्स में हमारी टीम अल्ट्रा-मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी का उपयोग कर मरीजों का जीवन सडल और सुगम बनाने का उद्देश्य रखते हैं। इस सर्जरी में सबसे बड़ी चुनौती बच्चे की कम उम्र थी। हमारी न्यूरो सर्जरी की टीम ने सफलतापूर्वक इस सर्जरी को अंजाम दिया, मैं उ...

169 बक्शी का तालाब काग्रेस प्रत्याशी श्री ललन कुमार जी के साथ खास बातचीत

169 बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के काग्रेस प्रत्याशी श्री ललन कुमार जी के साथ खास बातचीत हुई जिसमें उन्होंने बताया की इस गांव की सड़के नहीं सही है, अच्छे अस्पताल नहीं है यहां ना ही अच्छे स्कूल हैं । अस्पताल जो CSC केंद्र बने हुए हैं उनकी हालत बद से बदतर होती जा रही है साथ ही साथ महंगाई जो आ गई है वो तो महंगाई आसमान छू रही है इसीलिए तैयारी उनको करना चाहिए जिन्होंने जनता को लूटा है । कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भी है एवं कांग्रेस पार्टी के सिपाही भी है । जब कोरोना महामारी तब हमारी जनता की मदद करने कोई भी नहीं खड़ा हुआ लोग उनके घर राशन दवाइयां आगे के दिनों को काटने के लिए घर खर्च कुछ भी नहीं था लोग जहां थे वहां फंस गए तब हमारी कांग्रेस सरकार के सिपाहियों ने अपने घरों से बाहर निकल कर उन लोगों की मदद करें उनके घरों में राशन दवाइयां और बाकी सारी मूलभूत आवश्यकताओं की चीजों को पहुंचाया जो लोग राजस्थान बिहार दिल्ली आदि जगहों पर फंस गए थे उनके लिए टिकट की व्यवस्था कर उन्हें अपने गांव उनके शहरों में पहुंचाया लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराए जो बीमार थे उन्हें इलाज अगर घर में मुमकिन है तो...

सर्व दलित समाज ने यूपी चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी को दिया अपना समर्थन

राजधानी लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में वाल्मीकि समाज ने एक प्रेस वार्ता की इस प्रेस वार्ता इस प्रेस वार्ता में वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने बताया स्व0 मनीषा बाल्मीकि पुत्री ओम प्रकाश बाल्मीकि निवासी बूलगढ़ी थाना बन्दपा जिला हाथरस मे परिवार से राहुल निगम वारसी, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में पूरे उ0प्र0 में से दलित परिवारों से यह अपील करते है कि 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जाकर समाजवादी पार्टी को समर्थन करें क्योंकि भाजपा की सरकार में जो जुल्म अत्याचार दलितों के साथ हुआ ऐसा किसी भी सरकार ने दलितों के साथ नहीं किया। उत्तर प्रदेश दलितों पर जो जुल्म अत्याचार हुआ उसमें प्रमुख घटनायें हैं-(1) हाथरस थाना चन्दपा गांव बूलगढ़ी में दलित की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म/ बलात्कार और तो और इस उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने दलित दुष्कर्म पीड़िता को परिवार की मर्जी के बिना रात में 2 बजे जला दिया। (2) गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रागंण में बी.एस.सी. तृतीय वर्ष मेधावी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म साथ हत्या कर दी गयी। (3) जनपद मथुरा में थाना माट गांव बीड में बात्मी...

पश्चिम विधानसभा 171 से बहुजन समाज पार्टी के कायम रजा खान का अपने क्षेत्र में जन संपर्क जारी

  लखनऊ पश्चिम विधानसभा 171 से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार क़ायम रज़ा खान की बढ़ती लोकप्रियता ये बताती है कि लखनऊ पश्चिम विधानसभा 171 क्षेत्र की जनता ने भी कहीं न कहीं ये मन बना लिया है कि इस बार कुछ बदलाव होना चाहिए। कहीं बैठक तो कहीं जनसम्पर्क सारा समय जनता को दे रहे हैं आजकल क़ायम रज़ा खान। आज इसी क्रम में लखनऊ पश्चिम विधानसभा 171 के कश्मीरी मोहल्ला इलाके में एडवोकेट तहज़ीब हुसैन रिज़वी उर्फ शीमू ने अपने घर एक बैठक का आयोजन कर क़ायम रज़ा खान को आमंत्रित कर उनका स्थानीय लोगों के साथ मिलकर भव्य स्वागत करा। जहां क़ायम रज़ा खान ने स्थानीय लोगों से बात चीत कर उनका हाल चाल जाना। साथ ही बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों के बारे में अवगत करवाते हुए अपने व अपनी पार्टी के लिए वोट की भी अपील करी। हम आपको बता दें मौजूदा समय में ये सीट भाजपा की है और अगर बात करें इस सीट के इतिहास की तो इससे पहले इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने अपनी जीत दर्ज कराई थी। मगर इस सीट से आज तक कभी बहुजन समाज पार्टी का कोई भी उम्मीदवार नहीं जीता। जिसके चलते इस सीट की लड़ाई में सपा और भाजपा ही नज़र आती रहीं हैं। मगर इस ...

उत्तर प्रदेश बा हमसे एवं सहयोगी संगठनों का विधानसभा 2022 हेतु समाजवादी पार्टी गठबंधन को समर्थन

     बामसेफ़ और उस के सहयोगी संगठन हमारे देश के मूल निवासियों (बैकवर्ड क्लासेज़, S.C, S.T, O.B.C), माइनॉरटीज़ को संविधान में दिए गए उन के अधिकारों और मान सम्मान दिलाने के लिए चेतना फैलाने एवं संघर्ष करने वाली, इसी के साथ न्याय एवं भाईचारा स्थापित करने और मनुवादी व्यवस्था को परिवर्तन करने आन्दोलन चलाने वाली सब से बड़ा संगठन है।लखनऊ प्रेस कलब में बामसेफ (उत्तर प्रदेश) एवं सहयोगी संगठनों के प्रमुख, वरिष्ठ पदाधिकारियों मा. प्रदीप अम्बेडकर (राष्ट्रीय प्रचारक: बामसेफ़), मा. मनोज कुमार पासी (राष्ट्रीय प्रचारक: बामसेफ़), मा. मौलाना रफ़ीउल्लाह (प्रदेश अध्यक्ष: राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा), मा. अवनीश यादव (प्रदेश प्रभारी: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा), मा. सी.एल सरोज (प्रदेश अध्यक्ष: बामसेफ) मा. भन्ते अलार कलाम (राष्ट्रीय प्रभारी: भिक्खू संघ), आयु. ज्योति भारती (प्रदेश अध्यक्ष:भारतीय विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ), मा.महेंद्र प्रताप (राष्ट्रीय प्रचारक: बामसेफ़), मा.दीपक नारंग (प्रदेश प्रभारी:शिड्यूल कास्ट फेडरेशन, मा.मुनव्वर हुसैन (प्रदेश महासचिव: राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा), मा. सत्य प्रक...

Lata Mangeshkar Death: लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

भारतीय सिनेमा जगत की मशहूर गायिका लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं रही. लता मंगेशकर की आवाज़ ने छह दशकों से भी ज़्यादा संगीत की दुनिया को सुरों से नवाज़ा है. बीते 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Died) ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. 92 वर्षीय लता मंगेशकर को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 8 जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया था. लंबे समय से ज़िंदगी और मौत से जंग लड़ते लड़ते लता मंगेशकर ने हमेशा के लिए अपनी आंखें बंद कर ली है. उनका जाना इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा नुकसान है. लता मंगेशकर की सेहत को लेकर हर दिन नए नए अपडेट भी सामने आ रहे थे. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है मगर बीती रात उनकी सेहत अचानक से बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था.

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...