Skip to main content

Posts

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

डा. सूर्यकान्त अंतराराष्ट्रीय ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इण्डियन ओरिजिन (जीएएफआईओ) फेलोशिप से सम्मानित

लखनऊ, 25 फरवरी । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सूर्यकान्त को ग्लोबल एसोएशियन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इण्डियन ओरिजिन (जीएएफआईओ) फेलोशिप से सम्मानित किया गया है । इस संस्था की स्थापना वर्ष 2011 में अपोलो अस्पताल के अध्यक्ष डॉ प्रताप सी रेड्डी द्वारा की गयी थी । इस संगठन का उद्देश्य दुनिया में भारतीय मूल के 14 लाख चिकित्सकों को एक मंच पर एक साथ लाना है, जिससे यह चिकित्सक विश्व के साथ साथ भारत की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकें। यह पुरस्कार उनके द्वारा कोरोना महामारी के दौरान समाज को जागरूक करने एवं सामाजिक सेवा कार्यों तथा विगत कई वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदान किया गया ।  ज्ञात रहे कि डा. सूर्यकान्त केजीएमयू के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग में 17 वर्ष से प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं एवं 10 वर्ष से विभागाध्यक्ष के पद की सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वह चिकित्सा विज्ञान सम्बंधित विषयों पर 18 किताबें भी लिख चुके हैं तथा एलर्जी, अस्थमा, टी.बी. एवं कैंसर के क्षेत्र में उनके अब ...

अपोलोमेडिक्स में जान बचाने के लिए रोक दी दिल की धड़कन और ठंडा कर दिया खून

राजधानी  लखनऊ का अपोलोमेडिक्स अस्पताल अपनी स्थापना के समय से ही मरीजों के इलाज के लिए अल्ट्रा मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहा है। यहां के सुपर क्वालिफाइड डॉक्सटर्स ने शरीर के अंगों में आई ऐसी व्याधियों का इलाज किया है, जो इलाके के किसी अन्य अस्पताल में संभव नहीं था। इनमें से कुछ मामले सही मायनों में 'मेडिकल मिरेकल' की श्रेणी में आते हैं। कुछ दिनों पहले ऐसे ही एक मरीज के दिल की सर्जरी की गई, जिसमें उसके दिल की धड़कन पूरी तरह से रोक दी गई और खून को 18 डिग्री सेंटीग्रेड पर ठंडा कर दिया गया। सामान्य परिस्थिति में इससे शरीर मृतप्राय हो जाता है, लेकिन इस मामले में मरीज की जान बचाने के लिए ऐसा किया गया। इस जटिल सर्जरी की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के सीईओ डॉ. मयंक सोमानी ने कहा, "अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल अपने उद्देश्य और लोगों की उम्मीदों पर लगातार खरा उतर रहा है, यह हमारी पूरी टीम के लिए बेहद गौरवपूर्ण है। हमारे यहां के सुपरस्पेशलाइज्ड डॉक्टर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ ने इस बात को लगतार साबित किया है कि मेडिकल चुन...

सैमसंग ने की 22 फरवरी शाम 6 बजे से अपने फ्लैगशिप गैलेक्सी S22 सीरीज के लिए कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘Samsung Live’ पर प्री-बुकिंग शुरू करने की घोषणा

  सैमसंग ने की 22 फरवरी शाम 6 बजे से अपने फ्लैगशिप गैलेक्सी S22 सीरीज के लिए कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘Samsung Live’ पर प्री-बुकिंग शुरू करने की घोषणा  • लाइव प्री-बुक इवेंट के दौरान गैलेक्सीव S22 अल्ट्रा  की प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को 26,999 रुपए वाली गैलेक्सीS वॉच4 मिलेगी केवल 2,999 रुपए में और इसके साथ मिलेगा 8000 रुपए तक का अपग्रेड बोनस। कुछ चुनिंदा उपभोक्ता4ओं को फ्री गैलेक्सीन बड्स 2 के साथ गैलेक्सीा S22 अल्ट्रार एक लिमिटेड एडिशन गिफ्ट बॉक्सद में पाने का मौका भी मिलेगा।  • इस अवधि के दौरान गैलेक्सी S22 की प्री-बुकिंग करने वालों को 11,999 रुपए मूल्य का गैलेक्सी बड्स 2 मुफ्त मिलेगा और साथ ही 8,000 रुपए तक का अपग्रेड बोनस भी मिलेगा।  22 फरवरी 2022 -  सैमसंग अपनी हाल ही में लॉन्चा हुई फ्लैगशिप गैलेक्सीए S22 सीरीज के लिए, अपने खुद के लाइव कॉमर्स प्लेगटफॉर्म, सैमसंग लाइव पर एक प्री-बुक इवेंट का आयोजन करेगी. ग्राहक 22 फरवरी को शाम छह बजे से Samsung.com पर लाइव इवेंट के दौरान गैलेक्सी  S22 स्मा-र्टफोंस को प्री-बुक कर सकते हैं।  लाइव-प्री बुक इव...

यह चुनाव जाति-धर्म पर नहीं बल्कि काम के नाम पर होगा। कांग्रेस के प्रत्याशी ललन कुमार को वोट दें- प्रियंका गाँधी

  लखनऊ/बक्शी का तालाब, 21 फ़रवरी 2022 |* उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक एवं लखनऊ की बक्शी का तालाब (169) विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी ललन कुमार के समर्थन में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गाँधी ने चिनहट क्षेत्र में चिनहट कोतवाली से लेकर चिनहट तिराहे तक जनसंपर्क किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता, समर्थक एवं आम जनता ने भाग लिया। प्रियंका गाँधी एवं ललन कुमार ने वहां उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने कहा यह चुनाव जाति-धर्म पर नहीं बल्कि काम के नाम पर होगा। अन्य पार्टियाँ जाति-धर्म को लेकर आपको बाँटेगी मगर आपको बँटना नहीं है। जो कोरोना महामारी में आपकी सेवा में हाज़िर रहा आप उसे वोट दें। आप कांग्रेस को वोट दें। प्रियंका गाँधी का स्वागत करते हुए ललन कुमार ने कहा आदरणीय श्रीमती प्रियंका गाँधी जी का आभारी हूँ जिन्होंने मुझे चुनाव लड़ने का मौका दिया और मेरे लिए जनसंपर्क किया। यह जनसैलाब, कांग्रेस की जीत पर मुहर है। जनता ने इस बार कांग्रेस का हाथ थामा है।...

भारतीय किसान यूनियन टीकैत ने दीया 169 विधानसभा बीकेटी के बीएसपी प्रत्याशी सल्लुद्दीन सिद्दकी को समर्थन

  भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने बख्शी का तालाब के बीएसपी प्रत्याशी सलाउद्दीन सिद्दीकी को दीया अपना समर्थन इस कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष बबली गौतम ने कहा किस सलाउद्दीन सिद्दीकी किसानों के दुख दर्द को समझते हैं और हमेशा उनकी भलाई के लिए खड़े रहते हैं इसलिए आज यूनियन  उन्हें अपना समर्थन दे रही है और यह चाहती है कि कि भारी से भारी मतों के साथ में इस चुनाव में विजई हुए। इस मौके पर सलाउद्दीन जी ने कहा की उन्हें बहुत खुशी है कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने बीएसपी और उन्हें अपना समर्थन दीया और वह उनके साथ हमेशा इसी प्रकार खड़े रहेंगे।  इस कार्यक्रम में सलाउद्दीन सिद्दीकी , बबली गौतम, देवी प्रसाद,पुष्पा , छोटू रावत, सुर्रे लोधी और यूनियन के लोग भारी मात्रा में बीएसपी सलाउद्दीन सिद्दीकी जी के समर्थक मौजूद रहे।

आपने भाजपा, सपा एवं बसपा को मौका दिया है, एक मौका कांग्रेस को दीजिये। : जयवर्धन सिंह

लखनऊ/बक्शी का तालाब, 19 फ़रवरी 2022 | उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक एवं लखनऊ की बक्शी का तालाब (169) विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी ललन कुमार के समर्थन में मध्यप्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह ने चंदनापुर, रेवामऊ, राजापुर गढ़ा एवं कठवारा में जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस को वोट देने की अपील की। जयवर्धन सिंह ने कहा  ललन कुमार युवा नेता हैं। युवाओं व किसानों के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने आपकी सेवा की है। अगर आप मौका देते हैं तो पूरी ताक़त से आपकी सेवा करेंगे। आपने भाजपा, सपा एवं बसपा को मौका दिया है, एक मौका कांग्रेस को दीजिये। जयवर्धन सिंह का स्वागत कर जनता से ललन ने कहा कि: पिछले विधायकों ने आपको लूटा है। महामारी में सेवा करने की वजाय घर में बैठे रहे। इस बार अपना वोट इन्हें न देते हुए कांग्रेस को दें। ताकि हम और मजबूती से बदलाव की और अग्रसर हों। इस बार वोट जाति पर नहीं, काम पर दें।

राइजिंग स्टार वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा निशुल्क 46 वा स्वास्थ्य शिविर एवं निशुल्क वैक्सीनेशन शिविर का आयोज

  लखनऊ शहर के सुप्रसिद्ध संस्था राइजिंग स्टार वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 46वा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ब्राइट स्टार कॉन्वेंट हाई स्कूल शक्ति नगर लखनऊ में किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से हुआ ।जिसमें आर्थोपेडिक, डेंटिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, फिजियोथैरेपी डॉक्टर उपलब्ध रहे। इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 752 लोगों का निशुल्क परामर्श एवं उपचार किया गया एवं लगभग 222 लोगों को निःशुल्क वैक्सीन दी गई । इस समारोह की मुख्य अतिथि लखनऊ की सुप्रसिद्ध समाजसेवी नम्रता पाठक जी एवं प्रियंका मौर्या जी रही । राइजिंग स्टार वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षता अर्चना विमल जी ने बताया कि यह उनकी संस्था का 46 वा स्वास्थ्य शिविर है एवं 23 वा वैक्सीनेशन शिविर है जो कि लखनऊ के छोटे बड़े सभी क्षेत्र में लगाया गया है संस्था के फाउंडर डॉक्टर योगेश विमल जी ने बताया कि आगे भी यह स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर लगाते रहेंगे, उन्होंने बताया कि अब तक इस संस्था के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लगभग 27000 लोगों को लाभान्वित कर चुके हैं राइजिंग स्टार वेलफेयर फाउंडेशन स्वास्थ्य शिविर के अतिरिक्त कई ...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...