Skip to main content

Posts

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

32वी वाहिनीं पीएसी लखनऊ द्वारा अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस योग शिविर का किया गया आयोजन

लखनऊ, सेनानायक श्री जय प्रकाश (आई0पी0एस0) की अध्यक्षता में 32वी वाहिनीं पीएसी लखनऊ में अमृत महोत्सव के अर्न्तगत 08वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्गत आदेशो-निर्देशों का अनुपालन करते हुए योगा प्रशिक्षक श्री संजय कुमार सिंह द्वारा योग कराया गया । योग शिविर में सहायक सेनानायक श्रीमती समीक्षा पान्डेय, सहायक सेनानायक श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, शिविरपाल श्री तेज बहादुर यादव एवं वाहिनीं के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए। योगा प्रशिक्षक द्वारा योगा करने से होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

राजधानी लखनऊ के विकास नगर में नैनीताल बैंक ने अपनी नई शाखा का किया शुभारंभ

  नैनीताल बैंक अपना शताब्दी वर्ष बना रहा है इसी क्रम में बैंक द्वारा  विकास नगर इलाके में लखनऊ आठवीं शाखा का शुभारंभ किया बैंक के सी ई ओ एमडी दिनेश पंत जी ने यह बताया कि बैंक ने अपनी देश की 166 वी शाखा की शुरुआत की है क्षेत्र में  लोगों को विश्वसनीय बैंकिंग सुविधा प्रदान करने के लिए हमने अपनी बैंक की शाखा यहां पर शुरूआत है या क्षेत्र बिजनेस प्वाइंट इसे बहुत अच्छा और इसे अपने ग्राहक उनकी जरूरत की सारी सुविधाएं जैसे की करंट अकाउंट, सेविंग अकाउंट या सीसी अकाउंट की सुविधा हो या फिर किसी भी प्रकार की लॉकर की सुविधा लोन की सुविधा इंश्योरेंस की सुविधा भी बैंक के द्वारा प्रदान की जाएगी हम अपने व्यापारी ग्राहकों का भी विशेष सुविधाएं प्रदान करेंगे नैनीताल बैंक के मैनेजर हिमांशु नवानी हमारा बैंक सारी सुविधाएं ग्राहकों को देगा जिनकी उन्हें जरूरत है और और विकास नगर में पहाड़ी इलाकों से जुड़े काफी ग्राहक हैं जो हमारी इस बार ब्रांच से जुड़ सकेंगे।

मेट्रो सुपर सेवर कार्ड एवं गो स्मार्ट कार्ड धारकों को रॉयल कैफे में मिलेगी विशेष छूट

यूपीएमआरसी का मेट्रो यात्रियों के लिए उपहार। सुपर सेवर कार्ड एवं गो स्मार्ट कार्ड धारकों को रॉयल कैफे में मिलेगी विशेष छूट। MoU पर हुए हस्ताक्षर। लखनऊ मेट्रो का सुपर सेवर कार्ड यात्रियों के लिए किफायती यात्रा के साथ अन्य सौगात भी ला रहा है। 15 दिन के भीतर ही यूपीएमआरसी ने आज दूसरे समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। आज 21 जून, 2022 को यूपीएमआरसी ने रॉयल कैफे के साथ MoU पर हस्ताक्षर कर सुपर सेवर एवं गो स्मार्ट कार्ड धारकों के लिए विशेष लाभ के प्रबंध किए हैं। रॉयल कैफे के साथ उसकी अन्य सहयोगी एवं साथी कंपनियां जैसे कलर्स (Colours), रॉयल स्काए  (Royal Sky) एवं स्काएयोटल (Skyotel) में भी कार्ड धारकों के लिए लाभ लागू होगा। लखनऊ में रॉयल कैफे के 5 आउटलेट- हजरतगंज, सहारागंज मॉल, गोमती नगर, शाहनजफ रोड एवं सहारागंज मॉल के सामने यात्री जा कर विशेष लाभ का फायदा उठा सकते हैं।  रॉयल कैफे एवं सहयोगी कंपनियों द्वारा सुपर सेवर एवं गो स्मार्ट कार्ड धारकों के लिए विशेष लाभ-  • रॉयल स्काए (Royal Sky) एवं स्काएयोटल (Skyotel) में सुपर सेवर कार्ड धारकों को रूम बुकिंग पर 30% एवं गो स्मार्ट ...

पराग में आयोजित हुआ योग दिवस का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दिनांक 21 जून 2022 को पराग डेरी लखनऊ ने अपने चक गजरिया सुल्तानपुर रोड स्थित नए कैंपस में योग दिवस का आयोजन किया। योग दिवस के अवसर पर दुग्ध संघ के कर्मचारियों अधिकारियों के साथ साथ दुग्ध संघ के परिक्षेत्र हरदोई सीतापुर लखीमपुर खीरी उन्नाव रायबरेली की दुग्ध समितियों में से प्रमुख रूप से शिवरतनगंज, चमरतलिया, शंकरपुर, बड़ागांव ,अकबरपुर, पिपरावा, रामपुर टिकरा, नैन , बसंतपुर, गुलरिया, हसवा, असलम नगर , गढ़ी, अचलीखेड़ा, गढ़ा, बसंती पुर, आदि दुग्ध समितियों से   सम्बद्ध दुग्ध उत्पादक/किसान आदि ने भी हजारों की संख्या में योग दिवस आयोजित कर इसमें प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में भाग लेते हुए दुग्ध संघ के अध्यक्ष श्री संतोष नारायण ने कहा कि योग न केवल व्यक्ति के तनाव को दूर करता है, बल्कि मन मस्तिष्क को भी शांति प्रदान करता है, नियमित योग करने से शरीर निरोग रहता है ।  पराग डेयरी के महाप्रबंधक डॉ मोहन स्वरूप ने इस अवसर पर बताया की योगा दिवस का उद्देश्य लोगों में योगाभ्यास के प्रति जागरूकता लाना है क्योंकि आजकल शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण लोगों...

भारतीय करेंसी में निवेश के लिए कॉइनस्विच ने 100वें कॉइन को सूचीबद्ध किया

  18 मिलियन से अधिक यूजरज़ के साथ कॉइनस्विच भारत की सबसे बड़ी क्रिप्टो कंपनी है   लखनऊ, भारत के सबसे बड़े क्रिप्टो निवेश ऐप कॉइनस्विच ने अपने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर 100वें कॉइन को सूचीबद्ध किया है, जो यूजर्स को बिटकॉइन, एथेरियम और शीबा इनु जैसे लोकप्रिय कॉइन के अलावा भारतीय रुपये में क्रिप्टो एसेट्स की एक व्यापक और विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। अब यूजर्स सुरक्षित निवेश संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए इन क्रिप्टो एसेट्स को भारतीय रुपये में खऱीद औऱ बेच सकते हैं। कॉइनस्विच, नए एसेट्स को सूचीबद्ध करते हुए भी निवेशक की सुरक्षा को सर्वोपरि मानता है। कंपनी ने हाल ही में रिस्कोमीटर फीचर लॉन्च किया है ताकि यूजर्स को नई या संभावित अस्थिरता वाला क्रिप्टो खरीदने से पहले चेतावनी दी जा सके। इस प्रक्रिया में कॉइन की उत्पत्ति, उपयोगिता और अन्य कारकों को ध्यान में रखकर जोखिम के स्तर का आंकलन किया जाता है। यह अतिरिक्त व्यवस्था यूजर्स की पसंद का ध्यान रखते हुए उन्हें सूझ-बूझ के साथ फैसला लेने की क्षमता प्रदान करती है। कॉइनस्विच के CEO और को-फाउंडर, आशीष सिंघल ने कहा कि, " कॉइनस्विच में, ...

मेम्बर ट्रैक्शन एंड रोलिंग स्टॉक रेलवे बोर्ड ने 16.06.2022 को आरडीएसओ का दौरा किया

  मेम्बर   ट्रैक्शन एंड रोलिंग स्टॉक , रेलवे बोर्ड , श्री डी. सी. शर्मा ने 16 जून 2022 को आरडीएसओ का दौरा किया। इस अवसर पर आरडीएसओ के अधिकारियों ने हाल की उपलब्धियों और वर्तमान में चल रही परियोजनाओं को कवर करते हुए विस्तृत प्रस्तुति दी। कार्यकारी निदेशक / वैगन , श्री मनीष थप्ल्याल एवं कार्यकारी निदेशक / परीक्षण , श्री रुपेश कोहली ने आरडीएसओ की चल रही अनुसंधान परियोजनाओं एवं एजेंडा मदों पर अपनी प्रस्तुति दी। मेम्बर , ट्रैक्शन एंड रोलिंग स्टॉक , रेलवे बोर्ड , श्री डी.सी. शर्मा ने अपने संबोधन में आरडीएसओ द्वारा विशेष रूप से पिछले कुछ वर्षों में किए गए प्रयासों की सराहना की और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के तेजी से बदलते परिवेश के बीच और सुधार के लिए आग्रह किया। श्री शर्मा ने आरडीएसओ के अधिकारियों को परिवर्तनों को अपनाने और उनके ज्ञान के आधार और मूल दक्षताओं को बढ़ाने के लिए बदलते कारोबारी माहौल के साथ उन्हें पुनः   संरेखित करने पर जोर दिया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी विशेषज्ञों के साथ तकनीकी ज्ञान साझा करने की आवश्यकता पर बल देते हुए संगठन को अपना सर्वश्रेष्ठ ...

आईनॉक्स ने आरडी मॉल में सेलिब्रिटी शेफ विक्की रत्नानी की स्पेशल कलिनरी वर्कशॉप का किया आयोजन

  गुरुग्राम 16 जून 2022: भारत की अग्रणी मल्टीप्लेक्स श्रृंखला, आईनॉक्स लीजर लिमिटेड (आईनॉक्स) ने आज गुरुग्राम के आईनॉक्स आरडी मॉल में मास्टर शेफ विक्की रत्नानी द्वारा एक लाइव और इंटरैक्टिव कलिनरी वर्कशॉप की मेजबानी की।  वर्कशॉप में गुरुग्राम के फ़ूड लवर्स, प्रसिद्ध फ़ूड ब्लॉगर्स व आईनॉक्स के मेहमानों ने भाग लिया और विशेष व्यंजनों का स्वाद चखा। शेफ विक्की रत्नानी ने कलिनरी वर्कशॉप में अपने तीन विशिष्ट व्यंजनों को बनाने का लाइव प्रदर्शन किया, जिसमें शांगडोंग नूडल्स, पुल्ड सोया चाप मैक्सिकन बर्गर और मखाना भेल शामिल थे।  ये सभी व्यंजन आईनॉक्स इन्सिग्निया के लजीज व्यंजनों वाले मेनू पर उपलब्ध हैं।  7-स्टार इन्सिग्निया मूवी देखने का एक अल्ट्रा-प्रीमियम  अनुभव और सेलिब्रिटी शेफ विक्की रत्नानी द्वारा विशेष रूप से तैयार मेनू पेश करता है।  इनसिग्निया आईनॉक्स का इन-सिनेमा 7-स्टार लक्ज़री डाइनिंग अनुभव है, जो इंडियन, लोकल, इंटरकॉन्टिनेंटल, ओरिएंटल, इटैलियन से लेकर तरोताजा करने वाले ड्रिंक्स के साथ लज़ीज़ व्यंजनों की एक विशिष्ट श्रृंखला है। यहां का किचन रीलोडेड नाचोस, पिज्जा...

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...