बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
लखनऊ , श्रीं श्री 108 ब्रम्हेश्वर महादेव, शनिदेव, मन्दिर सर्व घर्म जन सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष व मन्दिर के मुख्य पुजारी महन्त बाबा श्यामानन्द जी के नेतृत्व में विगत 31 अक्ट्बर 2022 को कछ दबंग व धनाढ़य दुकानदारो ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर विशाल व पू्जित (ब्रह्म देव बाबा) पीपल वृक्ष के नीचे अभेद रूप से शौचालय/ व मुत्रालय का निमार्ण का विरोध करने पर बाबा श्यामानन्द व वीडियो रिकार्डिंगं कर रहे सेवको पर गाली-गगलौज के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए हमला बोल दिया था। उपरोक्त घटना का प्रार्थना पत्र थाना अमीनाबाद कोतवाली इंचार्ज को उसी समय बाबा श्यामानंद द्वारा द्वारा दी गयी थी। लेकिन धनाढय व दबंग आरोपियो पर आज तक कोई उचित कार्यवाही न होने से आज विवश होकर सनातन धर्म रक्षक संन्त समाज एवं संगठन हिन्दू समाज पाती, अखिल भारत महा सभा सर्वतोभद्र पुजारी पुरोहित महासंघ भारतीय किसान यूनियन (तोमर) रूद्र सेना भारतीय जन-जन पार्टी महन्त अवैध्यनाथ चौरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारी व सैकड़ो मन्दिर कार्यकर्ताओ के साथ श्री, श्री, 108 ब्रम्हेश्वर महादेव, शनि देव मन्दिर अमीनाबाद से कैसरबाग चौरहा न...