Skip to main content

Posts

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

यज्ञशाला में महायज्ञ समापन के एक दिन पहले उमडा मन मोहने वाला भक्तों का हुजूम

मां पीतांबरा 108 कुंडीय महायज्ञ के आठवें दिन  झूलेलाल वाटिका  गोमती नदी के किनारे महायज्ञ कार्यक्रम में  लखनऊ एवं लखनऊ से बाहर के सनातन प्रेमियों का आगमन परिवार सहित रहा  कार्यक्रम के पहले उद्घोष के साथ लगातार चलता रहा ।  यज्ञ समिति मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया आदि गंगा गोमती के तट पर समग्र भारत को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने के संकल्प लेकर सूर्य की पहली किरण के साथ सनातन प्रेमियों का हुजूम अपनी धर्म परंपराओं को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से यज्ञ स्थल पर आने-जाने का सिलसिला चल रहा है  एवं सभी सनातन प्रेमी बड़े उत्साह के साथ यज्ञ पूजन विधि में भाग ले रहे हैं । इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी यज्ञ की विधिक पारंपरिक वेशभूषा मेंअत्यंत सादगी के साथ महायज्ञ के मुख्य गेट पर ही अपने वाहन से उतर कर बगैर अपने सुरक्षा कमांडो के साथ सर्वप्रथम महाराज जी से मिलने गए फिर उनसे मिलकर महाराज जी के साथ पैदल चलकर यज्ञ स्थल पहुंचे और यज्ञ आहुतियों को पूर्ण किया और समस्त संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा कि लखनऊ में वाक्य...

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे समाजोपयोगी कार्य सराहनीयः- पूर्व उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा

नर सेवा  नारायण सेवा  के मूलमंत्र के साथ प्रत्येक शीत लहर के कहर के बीच देवदूत बनकर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट कंबल वितरण महाअभियान चलाकर गरीब लाचार वंचित एवं मजलूम  के बस्तियों  में  कैंप लगाकर,घूम घूम कर कंबल वितरित करती हैं I इसी महाअभियान के तहत आज जनपद लखनऊ के राजाजीपुरम के सी0 सी0 एस0 स्कूल में विशाल शिविर लगाकर जरूरतमंदो एवं  असहाय लोगो को कंबल वितरित किए गए I शिविर में मुख्य अतिथि के रूप मे उ0प्र0 सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कम्बल वितरण करते हुए ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यो की सराहना करते हुए राजीव मिश्रा सहित पूरी ममता टीम को साधुवाद दिया I  इस  मौके  पर  स्थानीय  पार्षद  प्रतिनिधि श्री नागेन्द्र सिंह जी एवं मंडल अध्यक्ष श्री अरविंद मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जन ने  लाभार्थियों  के  चयन  एवं  प्रबंधन  में  विशेष  सहयोग  प्रदान  किया I इस  मौके  पर उपविजेता लखनऊ पश्चिम विधानसभा श्री अंजनी श्रीवास्तव नगर उपाध्यक्ष श्री आनन्द द्विवेदी ...

लखनऊ हस्तशिल्प महोत्सव के दूसरे दिन रही भारी भारी भीड़ छाया कलाकारों का जादू

   लखनऊ हश्तशिल्प महोत्सव के दूसरे दिन दिन लोगों की काफी भीड़ रही हालांकि बारिश ने थोड़ा सा खलल डाला लेकिन महोत्सव में हो रहे कार्यक्रम ने दर्शकों की भीड़ को आने पर मजबूर कर दिया जिसमें कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए । महोत्सव की आयोजिका नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष गुंजन वर्मा, अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पहले दिन लखनऊ के लोगों ने जिस तरह से महोत्सव में आकर हमारा उत्साहवर्धन किया उसके लिए मैं समस्त लखनऊ वासियों को तहे दिल से धन्यवाद प्रेषित करता हूं लोगो से मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने मनोरंजन के साथ खाने-पीने व रोजमर्रा के सामानों की जमकर खरीदारी की । आज के कार्यक्रमों में कानपुर के मशहूर ग्रुप से फेम इन ने अपने नृत्य और गायन से दर्शकों का मन मोह लिया । इसके बाद शिप्रा चंद्रा  सुर सागर संस्था द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें भारतीय लोक नृत्य लोक गायन की प्रस्तुतियां दी गई तालियों की गड़गड़ाहट में कार्यक्रम की गरिमा में चार चांद लगा दिए। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के उपलक्ष में कार्यक्रम के प्रभारी प्रदीप शुक्ला ने बताया कि क्लार्क रॉक बैंड द्वारा देश भक्ति ...

बड़े ही भव्य तरीके से प्रारंभ हुआ मां पीतांबरा 108 कुंडीय महायज्ञ

आदि गंगा गोमती के तट पर चल रहे मां पितांबरा 108 कुंडीय महायज्ञ के दूसरे दिन यज्ञ साधक दंडी संन्यासी रामाश्रम महाराज व यज्ञ अध्यक्ष योगी राकेश नाथ एवं प्रधान संरक्षक अजीत महापात्रा जी की उपस्थिति में मां पीतांबरा की मूर्ति का जलाधिवास फलाधिवस पुष्पाधिवास एवं घृताधिवास किया गया ।  यज्ञ समिति मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया कि यज्ञ के दूसरे दिन 32 लाख आहुतियां पड़ी जिसमे  मुख्य यजमान प्रशांत भाटिया एवं रेशु भाटिया ,शिव शंकर त्रिपाठी एवं मुकेश मर्चेंट के माध्यम से  प्रधान कुंड पर यज्ञ किया गया एवं इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री  ठाकुर जयवीर सिंह ने भी महायज्ञ में अपनी आहुत  व सायं काल में संगीतमय रामकथा का शुभारंभ हुआ । आज के इस कार्यक्रम में  लखनऊ के कार्यक्रम अधिकारी अखिलेंद्र द्विवेदी , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक राज किशोर जी यज्ञ समिति से सुनील शर्मा गोपाल गुप्ता धर्मशील अग्रवाल राजेश शास्त्री व्यापार मंडल नेता रमन मिश्रा अमरनाथ अग्रवाल योगेंद्र सिंह पार्षद अनुराग पांडेय एवं अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवें दिवस पर उत्तराखडी गीत ..ऐजा मेरा दानपूरा.... में झूमें दर्षक

  लखनऊ। उत्तरायणी कौथिग 2023 के नवें दिन कार्यक्रम भगवान बागनाथ जी मन्दिर (प्रतीक) में जोकि निरन्तर 10 दिन तक कार्यक्रम स्थल पर प्रज्वलित रहती है विधिवत पूजा अर्चना छोलिया दल के साथ कार्यक्रमों का शुभ आरम्भ हुआ । सायंकालीन सत्र में मुख्य अतिथि बी.बी.डी के चेयरमैन विराज दास गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया, मुख्य संयोजक टी एस मनराल, संयोजक के एन चन्दोला, अध्यक्ष गणेष चन्द्र जोषी व महासचिव महेन्द्र सिह रावत ने भी पुष्प गुच्छ एवं मार्ल्यापण कर स्वागत किया,  मुख्य अतिथि ने अपने उद्वबोधन में उत्तरायणी कौथ्रिग की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीबीडी गुप अगले वर्ष से पूर्ण रूप से उत्त्रायणी में सहयोग प्रदान करेगा। और कहा कि हमारा परिवार शुरू से उत्तराखण्ड से भी जुडा हुआ है, मुझे उत्तराखण्ड की संस्कृति बहुत पंसद है। दिन के कार्यक्रमों में  इंन्दिरा नगर महापरिषद शाखा -2 ( क्षेत्र अपूर्वा विहार,जहरा,अभिनव विहार,गोकुल नगरी, सन विहार,सुगामऊ) से दीपा पाण्डेय के नेतृत्व में झोडे की शानदार प्रस्तुति की साथ ही क्षेंत्र के नन्हें कलाकारों निषा,दीक्षा ,मनसा, ज्यो...

आठवें दिवस पर उत्तरायणी कौथिग आज उमड़ी दर्षकों की भीड़

                           लखनऊ। उत्तरायणी कौथिग 2023 के आठवें दिन कार्यक्रम भगवान बागनाथ जी मन्दिर (प्रतीक) में जोकि निरन्तर 10 दिन तक कार्यक्रम स्थल पर प्रज्वलित रहती है विधिवत पूजा अर्चना छोलिया दल के साथ कार्यक्रमों का शुभ आरम्भ हुआ । 10 दिवसीय उत्तरायणी कौथिग का ऐतिहासिक महत्व उत्तरायणी कौथिग(मेले) को स्थानीय भाषा में घुघतियां त्यौहार के नाम से भी जाना जाता है इस दिन संगम स्थल पर उत्तरायणी कौथिग को विषेष आयोजन होता है जो कि कई दिनों तक चलता है।  सन 1905 में ई शर्मन ओखले जोकि ब्रिटिष लेखक थे और लन्दन मिषनरी के साथ भारत आये थें, उन्होने अपने पुस्तक ‘होली हिमालयाज‘ में लिखा है कि यह कौथिग(मेला) कुॅमाऊ का सबसे बड़ा मेला है जिसमें हजारों एवं लाखों संख्या में श्रद्वालु/दर्षक आते है। प्राप्त प्रमाणों के आधार पर माना जाता है कि चन्द्र वंषीय राजाओं के शासन काल में ही इस माघ कौथिग(मेला) की नींव पड़ी थी, आज यह वृहत रूप ले चुका है उत्तरायणी कौथिग(मेला) अब हर शहर में मनाया जा रहा है। सायंकालीन सत्र में मुख्य अतिथि भारत सरक...

सी.एम.एस. में ‘यू.एन. इण्टरनेशनल डे आॅफ एजूकेशन’ का आयोजन 24 जनवरी को

लखनऊ, 22 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) द्वारा ‘तृतीय यू.एन. इण्टरनेशनल डे आॅफ एजूकेशन’ का आयोजन 24 जनवरी, मंगलवार को प्रातः 11.00 बजे से सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच ‘इण्टरनेशनल डे आॅफ एजूकेशन’ के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी छात्रों को सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक समारोह में अमेरिका, कुवैत, माॅरीशस, नाइजीरिया, श्रीलंका, थाईलैण्ड, यूनाइटेड अरब अमीरात एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों से लगभग 45 विद्यालयों के छात्रों ने विभिन्न रोचक व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं जैसे लाइव द रिदम (वाद्ययंत्र संगीत), फंकी फीट (समूह नृत्य), द वर्डी म्यूज (कविता पाठ), रिमैजिका (कोलाज), प्रैक्सिनोस्कोप (वीडियो एडिटंग), पैन्टोमाइम (कोरियोग्राफी) एवं यूथ टाॅक हेतु अपनी प्रविष्टियां भेजी हैं, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को इस अवसर पर पुरष्कृत कर सम्मानित किया ज...

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...