Skip to main content

Posts

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

शालीमार गेट-वे मॉल में लगा इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, ग्रीन और क्लीन एनर्जी पर जोर

  इलेक्ट्रिक वाहनों के स्वागत की अब मॉल्स भी कर रहे तैयारी शॉपिंग करने और मूवी देखने वालों के लिए समय की होगी बचत लखनऊ, इलेक्ट्रानिक व्हीकल के बढ़ते प्रयोग के चलते अब मॉल्स भी इसको लेकर तैयारी कर रहे हैं। राजधानी लखनऊ के शालीमार गेट-वे मॉल ने राजधानी वासियों की सुविधा के लिए अपने पार्किंग एरिया में दो इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशंस स्थापित किये हैं। इस पहल से शालीमार गेट-वे मॉल ग्रीन और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में अपना अहम योगदान सुनिश्चित कर रहा है। इस सुविधा के शुरू होने से शालीमार गेट-वे मॉल में अपनी ईवी गाड़ियों से आने वाले शॉपर्स और सिनप्रेमियों बहुत बड़ी राहत मिलेगी। जब वे शॉपिंग कर रहे होंगे या कोई मूवी देख रहे होंगे, उस दौरान उनकी इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज हो रही होगी। अभी गेट-वे मॉल में एक सिंगल गन और एक डबल गन वाला ईवी चार्जिंग यूनिट लगाया गया है। जिनकी सहायता से हर रोज 6 से 8 ईवी गाड़ियां चार्ज की जा सकेंगी। शालीमार कॉर्प के निदेशक श्री कुणाल सेठ ने बताया, " वर्तमान में पर्यावरण को लेकर तमाम चुनौतिया हमारे सामने, इसलिए पर्यावरण का संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत के...

महर्षि कश्यप निषाद जयन्ती पर आयोजित " नशामुक्ति कार्यक्रम का सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ

 2023 महर्षि कश्यप निषाद जयन्ती , होली मिलन , सद्भावना सहभोज एवं समाजोत्थान नशामुक्ति कार्यक्रम का आयोजन जवाहर लाल नेहरू युवा केन्द्र , रूम गेट , घण्टाघर , चौक , लखनऊ पर आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय निषाद संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश नाथ निषाद जी द्वारा किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कौशल किशोर मा ० सासंद लोकसभा राज्यमंत्री भारत सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही । आयोजित कार्यक्रम में समाज को सानिध्य देने के लिये विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद मा0 बाबूराम निषाद कैबिनेट मंत्री , उ 0 प्र 0 सरकार , डा ० संजय निषाद , प्रदेश अध्यक्ष , पिछड़ा वर्ग , पूर्व सदस्य विधान परिषद डा ० राजपाल कश्यप , राज्य ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्री सीताराम कश्यप, जगदीश कुमार, कृष्ण मोहन, दुर्गेश कुमार, भगवान दीन कश्यप, कैलाश कुमार एवं श्री उत्तम प्रकाश कश्यप जी की सराहनीय उपस्थिति रही है । कार्यक्रम को एकता का रूप देने के लिये लखनऊ नगर की अनेक कश्यप / निषाद संस्थाओं समितियों ने सहभागिता की तथा कार्यक्रम में आये हुए बिरादरी स्वजातीय समाज परिवारों के सदभावन भो...

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना के अंतर्गत दो पक्षों में प्रॉपर्टी को लेकर हुआ विवाद।

रिटायर्ड सीओ शैलेंद्र बहादुर सिंह के बच्चे स्वतंत्र और सत्येंद्र द्वारा कुलदीप पाल की प्रॉपर्टी पर जबरन कब्जा किया गया। जबकि पीड़ित कुलदीप पाल का कहना है कि उनके पास प्रॉपर्टी के सारे कागज़ है और प्रॉपर्टी पर कोर्ट के स्टे ऑर्डर भी है। इसके बाद भी स्वतंत्र और सत्येंद्र द्वारा प्रोपर्टी पर जबरन कब्जा करके रखा है। जबकि कुलदीप पाल में मुख्यमंत्री जी से मिलकर पूरे मामले की de चुके हैं। और मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें भी आश्वासन दिया गया था कि उनके साथ पूरा न्याय किया जाएगा परंतु अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। वह शासन प्रशासन में जाकर अपनी प्रॉपर्टी पर अपना कब्ज़ा लेने की मांग निरंतर कर रहें हैं।

ममता चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राजीव मिश्रा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर टीवी से पीड़ित 51 बच्चों को गोद लिया

   ममता चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी श्री राजीव मिश्रा जी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर टी.बी. से पीड़ित 51 बच्चों को गोद लिया l श्री राजीव मिश्रा जी ने प्रेस वार्ता में बताया कि वह उन 51 बच्चों की चिकित्सा तब तक कराते रहेंगे जब तक वो बच्चे पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं हो जाएंगे l इसके अलावा श्री राजीव मिश्रा जी ने बताया की ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इस प्रकार के जन कल्याणकारी कार्य निरंतर किए जा रहे हैं और आगे भी होते रहेंगे l जन्मदिन के शुभ अवसर पर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी देवाशीष देव ने श्री राजीव मिश्रा जी को अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनको शुभकामनाएं दी l सैकड़ों की संख्या में लोगों ने श्री राजीव मिश्रा जी को उनके आवास पर आकर जन्मदिन की बधाई दी l

इंदिरा नगर जैन मंदिर में जैन समाज के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक बड़ी धूमधाम से मनाया गया

  लखनऊ ,  चैत शुक्ल त्रियोदशी के पावन दिन जैन धर्म के २४ वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक इंदिरा नगर जैन मंदिर में बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया । आज प्रातः काल से ही जैन मंदिर में भारी भीड़ देखने को मिली । सर्वप्रथम जैन मंदिर से एक प्रातः एक प्रभात फेरी निकाली गई । जो मंदिर जी से प्रारम्भ हो कर मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर जी वापस आई । जिसने महिलाओं बच्चों ने महावीर भगवान के जयकार लगाते हुए हिस्सा लिया । तत्पश्चात् श्री जी का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई ।  भगवान महावीर स्वामी की शान्ति करने का सौभाग्य नवयुवक मंडल को प्राप्त हुआ । भगवान को पालने में बैठाकर झुलाने का सौभाग्य श्रीमान नितिन जैन परिवार को प्राप्त हुआ । जैन समाज के मंत्री अभिषेक जैन ने बताया की कल प्रातः मुनि श्री पुण्य सागर जी महाराज १४ पिच्छी संघ सहित jainnmandir में पधार रहे हैं । उनके स्वागत की भव्य तैयारी की जा रही है केबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने जैन समाज कार्यक्रम में शिरकत की एवं अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया।  इस अवसर पर अनूप जैन पवन जैन अनुरोध जैन अतिशय जैन आयुष जैन अ...

87 साल के बुजुर्ग की पैतृक संपत्ति पर भूमाफिया करना चाहते हैं कब्जा पीड़ित बुजुर्ग मुख्यमंत्री से कर रहे हैं मदद की गुहार

लखनऊ। सचिवालय से रिटायर्ड 87 साल के बुजुर्ग हीरा सिंह की बीघे की जमीन को भूमाफिया राम मिलन सिंह जबरन बैनामा करना चाहता है।इसको लेकर  ज्ञापन देकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री  से  गुहार लगाई लगाई है। भू माफिया के परेशान बुजुर्ग दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं। मामला राजधानी के मोहनलालगंज तहसील में दाउदनगर का है। जहां खसरा संख्या 0268 की डेढ़ बीघे जमीन को भूमाफिया राममिलन सिंह पुत्र जगमोहन सिंह द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। विरोध जताने पर जमीन के असली मालिक बुजुर्ग हीरा सिंह को जानमाल की धमकी दी जा रही है। 87 साल की उम्र में हीरा सिंह ठीक से सुन भी नहीं पा रहे हैं और चलने में असमर्थ हैं।  चार साल पहले पत्नी के इलाज के लिए हुआ था सौदा बुजुर्ग हीरा सिंह अपनी और परिवार की जीविका पेंशन के भरोसे चला रहे हैं। 2019 में उनकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार हुई तो उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे। मजबूरी में उन्होंने अपनी जमीन को बेचने का निर्णय लिया। बुजुर्ग हीरा सिंह ने जमीन बेचने के लिए गांव के ही अपने पुराने जानने वाले राम मिलन सिंह से मुलाकात की। राम मिलन सिंह ने अच्छे रेट में जमीन ...

सपा मेयर प्रत्याशी को लेकर हुआ मंथन, पूरी ताकत से लड़ेगी मेयर एवं नगर निगम का चुनाव

 लखनऊ ,समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6, लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी द्वारा आगामी नगर निगम एवं नगर पंचायत चुनाव के संचालन हेतु नियुक्त किये गये प्रभारी मा0 विधायक फरीद महफूज किदवाई, मा0 विधायक सुरेश यादव एवं मा0 विधायक अमिताभ बाजपेई की अध्यक्षता में पार्टी के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, विधायक एवं पूर्व विधायकों के साथ जिला एवं महानगर के अध्यक्ष एवं महासचिव के उपस्थिति में जनपद लखनऊ के मेयर प्रत्याशी को लेकर मंथन किया गया।  बैठक में नियुक्त किये गये प्रभारियों द्वारा कहा गया कि जनपद लखनऊ में जर्जर सड़कें, जगह-जगह पर जलभराव, गंदगी के साथ ही नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा उठाने वाली गाडियां भी न के बराबर जाती हैं, जिससे शहर में जगह-जगह गंदगी का अम्बार लगा रहता है। इसके लिए समाजवादी पार्टी द्वारा शिक्षित, ईमानदार, जुझारू एवं कर्मठ महिला मेयर प्रत्याशी बनाने का संकल्प लिया गया।      आयोजित बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री आर0के0 चौधरी, पूर्व सांसद सुशीला सरोज, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, ग...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...