*लखनऊ।* तपती दोपहरी में जब सड़कें सूनी पड़ जाती हैं, तब लखनऊ के हुसड़िया चौराहे पर इंसानियत की एक तस्वीर उभरती है। ‘वॉटर मैन’ के नाम से मशहूर अंकुश विजय ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच खाने के पैकेट बांटकर न सिर्फ पेट की आग बुझाई, बल्कि पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश भी दिया। इस नेक काम में उनके परिवार और मित्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। अंकुश की मुहिम सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है। राजधानी में जगह-जगह प्याऊ लगवाकर वह राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं। जनसेवा को जीवन का मकसद बना चुके अंकुश ने इस मौके पर कहा, “पानी अनमोल है। यह हमारी थाती है, जिसे हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए संभालकर रखना होगा। एक-एक बूंद बचाएंगे, तभी कल बचेगा।” उन्होंने ऐलान किया कि अब उनकी सेवा की यह धारा लखनऊ से निकलकर आसपास के जिलों तक भी पहुंचेगी, ताकि मदद का दायरा और बड़ा हो सके और हर असहाय तक राहत पहुंचे। स्थानीय लोगों ने वॉटर मैन के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि अंकुश जैसे युवा ही समाज की असली पूंजी हैं।
लखनऊ वेलसन मेडीसिटी हॉस्पिटल में को वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर एक जागरूकता वाकेथोन का आयोजन कियाइस वाकेथोन का उद्देश्य था कि आम जनता को जागरूक किया जाए कि वो अपने हार्ट को स्वस्थ कैसे रखें जन साधारण को बताता है कि वो स्वस्थ हार्ट के लिए अपनी जीवन शैली को नियमित कर और व्यायाम,भोजन एवं दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। क्योंकि स्वस्थ जन ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है। वेलसन मेडिसिटी के कैम्पस से बाकेथोन को बृंदावन क्षेत्र, खरिका वार्ड 2 की पार्षद रजनी अवस्थी एवं वेलसन हॉस्पिटल के चेयरमैन डाक्टर शैलेश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाइस बाकेथोन में वृन्दावन क्षेत्र एवं शहर के अनेकों अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं संस्थान के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया । इस अवसर पर बेलसन हॉस्पिटल के कार्डियक साइंसेज विभाग के चेयरमैन डाक्टर मोहम्मद मुबीन,कार्डियोलाॅजी विभाग के निदेशक डॉक्टर सतेंद्र तिवारी, सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर मोहम्मद तारिक अली डॉ. गौरव पांडे ने भाग लिया औरइन सभी कार्डियक साइंसेज के चिकित्सकों ने जनता को बताया कि कैसे आप अपने हृदय को स्वस्थ ...