Skip to main content

Posts

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

राजधानी लखनऊ में सम्पन्न हुई पुरानी पेंशन विसंगति समाधान संघर्ष मोर्चा की केन्द्रीय बैठक

      30 नवंबर को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित दिया जाएगा ज्ञापन  लखनऊ, पुरानी पेंशन विसंगति समाधान संघर्ष मोर्चा की केन्द्रीय बैठक को संबोधित करते प्रदेश संयोजक तारकेश्वर शाही ने कहा कि 15 नवंबर तक समस्त जनपद इकाईयों का गठन कर लिया जाय तथा 30 नवंबर को प्रदेश की समस्त जिला मुख्यालयों पर जिलाधिकारी के माध्यम से मा. मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा । प्रदेश संयोजक विनय कुमार सिंह ने कहा कि दिसंबर के अन्तिम सप्ताह में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गांधी प्रतिमा पर एक व्यापक कार्यक्रम किया जाएगा । प्रदेश संयोजक सुभाष कनौजिया ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर हमें अपनी स्वयं लड़नी होगी । प्रदेश संयोजक मनोज राय ने कहा कि मेमोरेंडम जारी कराकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति का यह अंतिम अवसर है । प्रदेश संयोजक शशांक पाण्डेय ने कहा कि हम अपने लक्ष्य के बिल्कुल करीब हैं, सिर्फ एक बार अपनी ताकत को लखनऊ की सड़कों पर दिखाने की आवश्यकता है । आज की बैठक में सर्वजीत भदौरिया को जिला संयोजक - इटावा, अजय प्रताप सिंह को जिला संयोजक - रा...

लखनऊ शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोशिएशन के तत्वाधान में पूरे भारत में मिटेंगी शिया-सुन्नी व हिन्दू भाइयों के बीच की दूरियां

 भेदभाव व द्वेष को सभी धर्मों के बीच से मिटाने के लिए तैयार है अब देश में फिरकापरस्त ताकतों को कुचल कर एक नये भारत की संरचना करेगा।  शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक कार्यक्रम, लखनऊ प्रेस क्लब में आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में सदस्यों, शिया व सुन्नी समुदाय के धार्मिक गुरू तथा हिन्दू वइसाई धर्म के धर्माचार्य उपस्थित हुए। आये हुए मेहमान बाराबंकी, देवा शरीफ, काशाने वारिस के अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री जनाब इंतिजार आब्दी बॉबी, जनाब जियाउर्रहान काश्मीरी भाई व जनाब इमरान कुरैशी, अमन शान्ती समिति के अध्यक्ष, जनाब सादिक अली लोग मौजूद रहे। जो लगातार सभी समाज के लिए शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 12 वर्षों से किए जा रहे कार्यों में ब्लड डोनेशन गरीब लड़कियों की शादी कराना, गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए फीस व कापी-किताब, ड्रेस आदि का इन्तेज़ाम कराकर बड़े से बड़े कालेज में प्रवेश कराना व फीस माफ कराना । इसके साथ-साथ पूरे भारत में हर वर्ष के धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्वार करवाया। इस कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर होकर यह बताया कि पूरे भारत में अमन व शान्...

राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाली नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन के हीरक जयन्ती वार्षिक अधिवेशन की हुई

नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन के हीरक जयन्ती वार्षिक अधिवेशन की पूर्व संध्या पर आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस को यूनियन के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए बताया कि उत्तर रेलवे स्टेडियम, चारबाग, लखनऊ में आयोजित यूनियन के 75वें वार्षिक अधिवेशन में श्रीनगर से लेकर व्यास नगर तक फैले उत्तर रेलवे के सभी स्टेशनों से लगभग 5 हजार प्रतिनिधि व प्रेक्षकों के भाग लेने की सम्भावना है। अधिवेशन में मुख्य रूप से न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली 8वें केन्द्रीय वेतन आयोग के गठन की मांग, रेल कर्मचारियों की लम्बित प्रमुख मांगें जैसे रेल कालोनियों, रनिंग रूम, टी०टी०ई० विश्रामालयों, गैंग हटों की खस्ता स्थिति में सुधार, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग एक्ट अप्रेन्टिसों की भर्ती, चिकित्सीय सुविधाओं में सुधार, अनुकम्पा के आधार पर नियुक्तियों व महिला रेल कर्मचारियों हेतु अलग शौचालय, यूनिफार्म चेंज रूम तथा क्रेच आदि विषयों पर विभिन्न सत्रों में चर्चा की जायेगी।

लखनऊ में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा लखनऊ में प्रांतीय बैठक का हुआ आयोजन

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा प्रांतीय बैठक का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सरन द्वारा किया गया इस मौके पर समाज को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर देश के विकास में अग्रवाल समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है उन्होंने यह भी कहा कि आज समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है   अग्रवाल समाज ने सभी जाति और धर्म के लिए काम किया है और इतिहास गवाह है कभी भी किसी भी धर्म जाति को देखकर हमने कोई भी काम नहीं किया है समाज आगे बढ़ सके इसके लिए अग्रवाल समाज में पूरी कोशिश की है और आज समाज को नई दिशा दिखाने और एकजुट होकर देश के विकास के काम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है आज जरूरत है कि समाज के युवाओं को अपनी संस्कृति और अपने धर्म के बारे में जागरूक किया जाए ताकि वह समाज को सही दिशा में दिखने में महत्वपूर्ण योग भूमिका निभा सके।  कार्यक्रम में अशोक अग्रवाल सदस्य विधान हरदोई अरविंद रिता मित्तल जिमखाना के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल /आशीष अग्रवाल रिता मित्तल सहित समाज के बुद्धिजीवी मौजूद रहे।

राजधानी लखनऊ में विश्व के सबसे बड़े महानाट्य ‘जाणता राजा’ की होने वाली है शानदार शुरूआत

दिव्य प्रेम सेवा मिशन एक स्वैच्छिक सेवा संगठन है जो हरिद्वार में कुष्ठ पीड़ित, अनाथ, असहाय निराश्रित लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलम्बन के अनेक प्रकल्पों का संचालन निःशुल्क रूप से समाज के सहयोग से विगत 27 वर्षाें से निरन्तर कर रहा है। दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा दिनाँक 26 से 31 अक्टूबर 2023 तक हिंदवी स्वराज्य स्थापना के 350वें वर्ष पर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य ‘जाणता राजा’ का आयोजन लखनऊ, उ0प्र0 के जनेश्वर मिश्र पार्क में किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों के संदर्भ में एक प्रेस वार्ता का आज दिनांक 25 अक्टूबर 2023 को जाणता राजा कार्यक्रम स्थल, जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित की गयीं। प्रेस वार्ता को दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम जी, जाणता राजा आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री राजेश दयाल जी, जाणता राजा आयोजन समिति के प्रभारी श्री कामेश्वर सिंह जी, सेवा मिशन के संयोजक श्री संजय चतुर्वेदी जी ने सम्बोधित किया। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम जी ने कहा कि इस महानाट्य को आयोजित करने का निर्णय दो...

25 से 28 अक्टूबर तक मचेगी "लुलु वेडिंग उत्सव की धूम , मशहूर टीवी एक्ट्रेस नेहा शर्मा होंगी शो स्टॉपर

लखनऊ: लखनऊ का सर्वश्रेष्ठ शॉपिंग डेस्टिनेशन लुलु मॉल लखनऊ, एक वेडिंग वंडरलैंड में बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है क्योंकि लुलु मॉल में "लुलु वेडिंग उत्सव - द अल्टीमेट वेडिंग शोकेस" शुरू हो गया है, जिसमे भारतीय शादियों की भव्यता, उनकी परंपराओं और शानदार शैली दर्शाई जाएगी। यह चार दिवसीय उत्सव 25 से 28 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा। यह वेंडिंग उत्सव ग्राहकों के लिए एक शानदार अनुभव होगा। इस वेंडिग उत्सव की सबसे खास बात यह है कि इसके प्रत्येक दिन को भारतीय शादी के पारंपरिक दिनों के अनुसार बेहद ही शानदार डिज़ाइन में प्रस्तुत किया गया है, जो ग्राहकों को एक अद्वितीय और मनोरम अनुभव प्रदान करता है। इस भव्य कार्यक्रम का प्रत्येक दिन आपको भारतीय विवाह कि परंपराओं से मुखातिब कराएगा। इस वेडिंग उत्सव की शुरुआत 25 अक्टूबर को, "हल्दी - हाउस ऑफ यलो" जोकि आपको प्यार की मीठी मीठी सुंगध से रूबरू कराएगा और सांस्कृतिक उत्सवों से लेकर हल्दी के परंपरागत पोशाकों का बेहतरीन कलेक्शन पेश करेगा। 26 अक्टूबर को "मेहंदी हाउस ऑफ ग्रीन", जहां फैशन का कला से समागम होगा साथ ही मेहंदी के शानदार डेकोर ...

डायरेक्‍टर मिलन लुथरिया, ताहिर राज भसीन, अंजुम शर्मा और अनुप्रिया गोयनका ‘सुल्‍तान ऑफ दिल्‍ली’ को लेकर पहुंचे नवाबों के शहर लखनऊ

  ~  मुंबई, : अगर दिल्‍ली का सुल्‍तान बनना है, तो जंग बिना गोली चलाये जीतनी होगी!  डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार ने हाल ही में अपनी सीरीज ‘सुल्‍तान ऑफ दिल्‍ली’ को लॉन्‍च किया, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया और अपना भरपूर प्‍यार लुटाया। सुल्‍तान ऑफ दिल्‍ली : असेंशन बाय अर्णब रे  पुस्‍तक पर आधारित इस सीरीज का निर्माण रिलायंस एन्‍टरटेनमेंट ने किया है और इसके निर्देशक हैं -मिलन लुथरिया । इसे सुपर्ण वर्मा द्वारा सह-निर्देशित  किया गया है और वह इसके सह-लेखक  भी हैं। इस मास-एन्‍टरटेनर सीरीज को प्रोमोट करने के लिये निर्देशक मिलन लुथरिया ने इस सीरीज के प्रतिभाशाली कलाकारों ताहिर राज भसीन, अंजुम शर्मा और अनुप्रिया गोयनका के साथ नवाबों के खूबसूरत शहर लखनऊ की यात्रा की।  यह सीरीज आपको एक ऐसे सफर पर ले जाने के लिये तैयार है, जहां जिंदगी दांव पर लगी है और इस खेल को अपने पक्ष में करने के लिये आपको ताकत की जरूरत है। ‘सुल्‍तान ऑफ दिल्‍ली’ में मौनी रॉय, विनय पाठक, निशांत दहिया, हरलीन सेठी और मेहरीन पीरज़ादा भी प्रमुख भूमिकाओं को अदा कर रहे हैं।  इस सीरीज के बारे में बात करते...

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...