Skip to main content

Posts

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

अपनों ने नहीं दिया कभी ध्यान, विधायक राजेश्वर सिंह बने ठंड में राहत पहुँचाने को वृद्धजनों का सहारा

सरोजनीनगर में फिर शुरू हुई एक अनूठी पहल, विधायक डॉ राजेश्वर सिंह नें शुरू किया 'कंबल वितरण महाभियान लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम के शुष्क रहने के पूरे आसार हैं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में तापमान में 2 डिग्री के आसपास की गिरावट आने के आसार है लखनऊ में बर्फीली हवाओं का असर अभी रहेगा। पछुआ हवा आगे बढ़ेगी और पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं और ठंड बढ़ाएगी। ऐसे में राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनता को ठंड से राहत दिलाने के लिए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने एक अनुपम पहल शुरू करी है। डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा अपनी क्षेत्र की जनता को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए बुधवार को 'कंबल वितरण महाभियान' की शुरूआत की गई। इस अनुपम पहल का उद्देश्य क्षेत्र के हर जरूरतमंदों को ​ठंड से बचाना और उन्हें राहत दिलाना है। बुधवार को इस अनूठे महाभियान की शुरुआत वृद्धाश्रम से हुई, विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा हाईडिल चौराहा स्थित सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम और बिजनौर, सीआरपीएफ कैंप स्थित महिला वृद्धाश्रम में सभी वृद...

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित पूज्य प्रेम भूषण जी के श्रीमुख से श्रीराम कथा का शुभारम्भ

नर सेवा -नारायण सेवा के मूल मंत्र के साथ सेवा कार्य का दृष्टान्त स्थापित कर चुकी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने प्रत्येक बर्ष की भांति इस बर्ष भी  श्री राम अमृत वर्षा महोत्सव का शुभारम्भ हुआ!अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्री राम कथा के सरस गायक पूज्य श्री प्रेम भूषण जी महराज के सानिध्य में  श्री गणेश वंदना,श्री रामायण जी की आरती एवं दीप प्रज्जवलित कर श्रीराम कथा का  का उद्घाटन हुआ! इस अवसर पर हनुमान गढ़ी के महंत पूज्य बजरंग दास जी महराज, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मा. बृजेश पाठक,पूर्व जल शक्ति मंत्री मा.महेंद्र सिंह,पूर्व  न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडे   ने दीप प्रज्वलित करके ममता चैरिटेबल ट्रस्ट एवं चीफ ट्रस्टी राजीव मिश्रा के समाजसेवा की सराहना किया  प्रेममूर्ति प्रेम भूषण जी  के  मधुर भजनों पर भक्त जन भाव विभोर हो गए,प्रेम भूषण जी ने श्री राम  के बाल रूप के सुन्दर मनमोहक रूप का वर्णन करते हुए कहा कि हम राम जी के राम जी हमारे है! ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के मुखिया ने सभी भक्त जनों का आभार -अभिनंदन करते हुए कहा कि आप भक्तजनों की संतुष्टि,फल और भाव का आद...

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 17 से 25 दिसम्बर 2023 तक होगा श्री राम कथा का आयोजन

  परहित सरिस धर्म नहि भाई , पर पीड़ा नहि सम अधमायी,,कविता कानन केसरी,भक्ति शिरोमणी महात्मा तुलसी दास के इसी युक्ति से प्रेरित होकर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट नर सेवा को नारायण सेवा मानकर रामराज की संकल्पना को फलीभूत करने में निरन्तर  कार्य कर रही हैं!मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के पग चिन्हों पर चलकर निरन्तर सेवा,समर्पण,सहयोग एवं त्याग के माध्यम से समाज की सेवा विभिन्न माध्यमों से कर रही है उक्त विचार प्रेम मूर्ति प्रेमभूषण जी ने ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित   प्रेस वार्ता में व्यक्त किया!आध्यात्मिक चेतना एवं  धार्मिक जागरण हेतु प्रत्येक वर्ष 17 दिसम्बर से 25 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्री राम कथा के सरस गायक परम पूज्य प्रेम मूर्ति प्रेम भूषण जी महराज के सानिध्य में नव दिवसीय श्रीराम अमृत वर्षा का आयोजन होता है उसी क्रम में इस बर्ष भी 17 दिसंबर से 25 दिसंबर तक श्रीराम कथा अमृत वर्षा का आयोजन पूज्य श्री के श्रीमुख से गोमती नगर विस्तार सीएमएस फेज 2 के बगल लखनउ में होना सुनिश्चित है!आप सभी कथा का रसपान करने केलिए सादर आमंत्रित है! उक्त बात ममता चै...

मिंत्रा ईओआरएस-19 सभी श्रेणियों में 23 लाख से अधिक शैलियों के साथ मौजूद है

  दिसंबर सर्दियों के अलावा शादियों, पार्टियों और यात्रा का मौसम है, ईओआरएस में इन सब  को ध्यान में रखते हुए सीज़न की ट्रेंडी पेशकशें होंगी।   लखनऊ ,13 दिसंबर 2023 :  भारत के सबसे बड़े फैशन शॉपिंग कार्यक्रमों में से एक, मिंत्रा की एंड ऑफ रीज़न सेल (ईओआरएस) का 19वां संस्करण, देश भर में लाखों फैशन प्रेमियों को लुभाने के लिए, शादी, पार्टी और छुट्टियों के मौसम के बिलकुल ठीक समय पर लौटने के लिए तैयार है। 6000 से अधिक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और डी2सी ब्रांडों के फैशन, ब्यूटी  और लाइफस्टाइल  के  23 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स  को फीचर करता  यह  संस्करण  एक बेहतरीन स्केल  पर खरीदारी के बेहतर अनुभव का वादा करता है।     खरीदारों को किस बात का ध्यान रखना चाहिए? ईओआरएस 19 के दौरान जिन श्रेणियों पर ग्राहकों  का ज़्यादा  ध्यान आकर्षित होने की उम्मीद है, उनमें पुरुषों के कैजुअल  कैज़ुअल  वियर, पुरुषों और महिलाओं के एथनिक, महिलाओं के वेस्टर्न वियर, ब्यूटी और पर्सनल केयर, घड़ियां और वियरेबल्स , विंटर एसेंशियल,...

योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व से उत्तर प्रदेश में शांति और समृद्धि के युग की शुरुआत - डॉ. राजेश्वर सिंह

  योगी सरकार ने तकनीक के उपयोग से अपराध पर लगाया ब्रेक, सरोजनीनगर विधायक ने ट्वीट कर रखे आंकड़े लखनऊ। मजबूत तथ्यों के साथ अपनी बात रखने के लिए मशहूर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बुधवार को अपने आधिकारिक एक्स (ट्विट्टर) पर योगी सरकार में अपराध से घटे आंकड़े रखे। डॉ. सिंह ने एक्स एकाउंट पर लिखा कि संसाधनों का समुचित उपयोग कर मोदी -योगी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार सुशासन के संकल्प को भलीभाँति पूरा कर रही है, इसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में डायल 112 सेवा आम जनता को कहीं भी, किसी भी समय आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में मददगार साबित हुई है। सरोजनीनगर विधायक ने आगे लिखा कि, वर्ष 2016 में पुलिस रिस्पांस वाहन (पीआरवी) द्वारा पीड़ित तक कॉल करने या पहुंचने में लगभग एक घंटा लगता था जो आज घटकर 9.44 मिनट पर आ गया है। योगी सरकार की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए डॉ. सिंह ने लिखा कि महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 181, मेडिकल हेल्पलाइन 108, साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि जैसी सेवाओं का 112 के साथ एकीकरण और जीपीएस, रेडियो वायरलेस, मोबाइल/वेब ऐप जैसी तकनीक के उ...

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने की पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में आर्थिक मोर्चे पर हुई अभूतपूर्व वृद्धि को किया रेखांकित

डॉ. राजेश्वर सिंह ने 9 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में हुई उल्लेखनीय आर्थिक उपलब्धियों पर डाला प्रकाश लखनऊ। वर्तमान समय में पीएम मोदी की अगुवाई में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और शक्तिशाली देश के तौर पर स्थापित हुआ है। संकल्प, निर्णय और विकास के 9 वर्षों में पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत ने आर्थिक मोर्चे पर जो अभूतपूर्व आयाम स्थापित किए है, उससे ​भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने आंकड़ों के माध्यम से बखूबी बताया है। एक हालिया बयान में, सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तनकारी आर्थिक नीतियों की सराहना करते हुए बताया कि पीएम मोदी की दूरदर्शी विचारधारा और सशक्त नेतृत्व के चलते भारत में अभूतपूर्व वृद्धि और विकास संभव हुआ है। डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस 9 वर्षों की अवधि के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था के उल्लेखनीय प्रक्षेपवक्र पर जोर दिया। डॉ. सिंह ने कहा, "नौ साल के दृढ़ संकल्प, निर्णय और विकास ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।" उन्होंने 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय में ₹68,000 से ₹1,97,000 तक क...

सरोजनीनगर में हुआ जनसुविधाओं का विस्तार, जनसुनवाई में डॉ राजेश्वर सिंह ने अनेकों जरूरतमंदों को दी आर्थिक सहायता

डॉ. राजेश्वर सिंह के संकल्पों से स्वावलंबी बन रही मातृशक्ति, सरोजनीनगर में 60वें सिलाई सेंटर का हुआ शुभारंभ डॉ. राजेश्वर सिंह ने 2 मेधावियों को टैबलेट तथा 6 को साईकिल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित लखनऊ। पराग चौराहा आशियाना स्थित विधायक कार्यालय पर सोमवार को संवाद, समाधान, स्वावलंबन और सम्मान का अनोखा समागम देखने को मिला। जनसुनवाई के लिए कार्यालय पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। कार्यालय में एक ओर जनसमस्याओं के समाधान के लिए लोग बैठे थे तो वहीं दूसरी ओर 60वें सिलाई सेंटर की स्थापना की तैयारियां थीं, मेधावी भी अपने विधायक से भेंट करने के लिए आतुर थे। जैसे ही विधायक अपने कार्यालय पर पहुंचे सभी के चेहरे खिल उठे।  डॉ. राजेश्वर सिंह के पहुंचते ही माहौल सकारात्मकता व नई ऊर्जा से भर गया। जनता ने जयकारों के बीच अपने विधायक का स्वागत किया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। सबसे पहले विधायक नें एक एक कर क्षेत्र की जनता जनता से सहज संवाद कर उनकी समस्याओं का तत्काल निवारण किया तो वहीं कईयों की पत्राचार प्रक्रिया प्रारंभ कराई। उन्होंने क्षे...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...