Skip to main content

Posts

Featured Post

भूखे को भोजन, प्यासे को पानी: वॉटर मैन अंकुश विजय ने हुसड़िया चौराहे पर बांटी राहत, दिया जल बचाने का संकल्प

*लखनऊ।* तपती दोपहरी में जब सड़कें सूनी पड़ जाती हैं, तब लखनऊ के हुसड़िया चौराहे पर इंसानियत की एक तस्वीर उभरती है। ‘वॉटर मैन’ के नाम से मशहूर अंकुश विजय ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच खाने के पैकेट बांटकर न सिर्फ पेट की आग बुझाई, बल्कि पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश भी दिया। इस नेक काम में उनके परिवार और मित्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। अंकुश की मुहिम सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है। राजधानी में जगह-जगह प्याऊ लगवाकर वह राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं। जनसेवा को जीवन का मकसद बना चुके अंकुश ने इस मौके पर कहा, “पानी अनमोल है। यह हमारी थाती है, जिसे हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए संभालकर रखना होगा। एक-एक बूंद बचाएंगे, तभी कल बचेगा।” उन्होंने ऐलान किया कि अब उनकी सेवा की यह धारा लखनऊ से निकलकर आसपास के जिलों तक भी पहुंचेगी, ताकि मदद का दायरा और बड़ा हो सके और हर असहाय तक राहत पहुंचे। स्थानीय लोगों ने वॉटर मैन के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि अंकुश जैसे युवा ही समाज की असली पूंजी हैं।

पाकिस्तान के पारा चिनार में आतंकी हमले को लेकर लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन

दरगाह हजरत अब्बास अ. स के मेनगेट के सामने पाराचिनार पाकिस्तान में हो रहे शियों के कत्लेआम के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें बड़ी सख्या में शिया समुदाय ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और पाकिस्तान का झण्डा जलाया गया इस विरोध प्रदर्शन में अन्जुमन हाय मातमी के जिम्मेदार लोग शमिल रहे। हुसैनी टाइगर के सनरक्षक शमील शम्सी भी मौजूद रहें। ये विरोध प्रदर्शन आल इंडिया सेन्टल बोर्ड आफ अजादरी के जनरल  सेक्रेटरी मिसम रिजवी की जानिब से किया गया ।

जियो और एयरटेल ने टैरिफ बढ़ाकर क्‍या कर दी गलती? अचानक बदली हवा को समझ‍िए

  नई दिल्‍ली:  प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने हाल में अपने टैरिफ में बढ़ोतरी कर दी है। शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल को इसका फायदा हुआ है। कई लोग सस्ते प्लान के लिए बीएसएनएल का रुख कर रहे हैं। बीएसएनएल को उम्मीद है कि इससे उसे घाटे से उबरने में मदद मिलेगी। जब से जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने दाम बढ़ाए हैं, तब से बीएसएनएल को काफी नए ग्राहक मिले हैं। बीएसएनएल ने बताया है कि 3-4 जुलाई से करीब 2.5 लाख लोग दूसरी कंपनियों से अपना नंबर बीएसएनएल में पोर्ट करा चुके हैं। इसके अलावा, बीएसएनएल ने 25 लाख नए कनेक्शन भी जोड़े हैं। बीएसएनएल के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें नए ग्राहक इसलिए मिल रहे हैं क्योंकि उनके प्लान अभी भी किफायती हैं। कई लोग, खासकर कम आमदनी वाले, अब भी बीएसएनएल के प्लान को बेहतर मानते हैं। 11% से 25% तक बढ़ाए हैं दाम प्राइवेट कंपनियों ने अपने दाम 11% से 25% तक बढ़ा दिए हैं। उदाहरण के लिए एयरटेल और वोडाफोन के 28 दिनों वाले सबसे सस्ते प्लान की कीमत अब 199 रुपये हो गई है, जबकि जियो का ऐसा प्लान 189 रुपये में मिलता है। दूसरी तरफ BSNL...

नीट यूजी परिणाम: हरियाणा में 720/720 अंक हासिल करने वाले छात्र पुन: परीक्षा के बाद 682 पार नहीं कर सके

  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नीट-यूजी परीक्षाओं के रिजल्ट को दोबारा जारी कर दिया। परिणामों के विश्लेषण से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि मई में आयोजित मूल परीक्षा में छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स ने छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को महत्वपूर्ण बढ़ावा दिया। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईटी) पिछले कुछ महीनों से विवादों से घिरी हुई है क्योंकि सीबीआई प्रश्नपत्र लीक होने सहित परीक्षा आयोजित करने में कदाचार के आरोपों की जांच कर रही है। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने इस हफ्ते की शुरुआत में मामले के संबंध में याचिकाओं के एक समूह पर सुनवाई की और एनटीए को जून में आयोजित पुन: परीक्षा के राज्य और शहरवार परिणाम घोषित करने का आदेश दिया। जांच एजेंसी ने झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश में कई गिरफ्तारियां भी की हैं  टॉपर्स अब टॉपर्स नहीं हाल ही में घोषित परिणाम, जो उम्मीदवारों की पहचान को छिपाकर प्रकाशित किए गए थे, बताते हैं कि हरियाणा के एक केंद्र से 720 में से सही 720 अंक प्राप्त करने वाले टॉपर्स पुन: परीक्षा में 682 अंक भी पार नहीं कर सके। हरियाणा के हरदयाल पब...

यूपी में सीएम योगी के एक फैसले से कैसे एनडीए में शुरू हो गई खटपट, समझिए

  नई दिल्ली :  22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। कांवड़ यात्रा के शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश में सीएम योगी एक बड़ा फैसला लेते हैं। फैसले के बाद से ही मुख्य विपक्षी दल से लेकर एनडीए के सहयोगी दलों में बेचैनी दिखने लगती है। फैसले को लेकर देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के साथ ही बीजेपी के मुस्लिम नेता भी अपने तरीके से प्रतिक्रिया व्यक्त करने लगते हैं। खास बात है कि एनडीए के प्रमुख सहयोगी जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी के साथ ही राष्ट्रीय लोकदल भी इस फैसले की आलोचना करने लगते हैं। क्या है योगी सरकार का फैसला दरअसल, योगी सरकार ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों के संचालक या मालिक को अपनी पहचान लिखनी होगी। सरकार का कहना है कि कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए सरकार की तरफ से ये फैसला लिया गया है। फैसले के अनुसार पूरे उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाने-पीने की दुकानों पर नेम प्लेट लगानी होगी। साथ ही दुकानों पर मालिक का नाम लिखना होगा। योगी सरकार इस फैसले के बाद कई संगठनों और राजनीतिक दलों ने इसका विरोध किया तो कई संगठनों ने इ...

Kanwar Yatra: कांवड़ रूट में नेम प्लेट वाले आदेश पर मौलाना की अखिलेश को फटकार, योगी सरकार का दिया साथ

  लखनऊ:  ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने सपा प्रमुख एवं यूपी के पूर्व सीएम  अखिलेश यादव  को सलाह दी है कि वो धार्मिक मामलों में राजनीति न करें। मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने मुजफ्फरनगर के पुलिस कप्तान के आदेश का समर्थन किया और कहा कि अखिलेश यादव को धार्मिक मामलों में राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा धार्मिक कार्यक्रम है, लेकिन सपा अध्यक्ष ने इसको राजनीति का अखाड़ा बना दिया है। प्रदेश में हिंदुओं और मुस्लिमों में टकराव की स्थिति पैदा करना चाहते हैं। मौलाना ने आगे कहा कि मैं सपा प्रमुख अखिलेश यादव से धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने की गुजारिश करूंगा। उन्होंने कहा कि आगे राजनीति करने के और भी अवसर मिलेंगे, उन मौकों का फायदा उठाकर खूब राजनीति कीजिए। हमको कोई आपत्ति नहीं होगी। मुजफ्फरनगर हमेशा से संवेदनशी एरिया रहा है' बता दें कि इससे पहले मुजफ्फरनगर एसएसपी ने 22 जुलाई से शुरू होने वाले कांवड़ यात्रा को लेकर रास्ते में पड़ने वाले दुकानदारों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी। इसमें दुकान के सामने दुका...

लखनऊ में बड़ा हादसा: झोपड़ी में घुसा डंपर, दंपती और उनके दो बच्चों की मौत, महिला आठ माह की थी गर्भवती

  सार Road Accident in Lucknow :  मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक झोपड़ी में घुस गया। झोपड़ी में सो रहे दंपती और उनके दो बच्चों को रौंद दिया। चारों की मौके पर मौत हो गई। विस्तार अयोध्या हाईवे पर बीबीडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक झोपड़ी में घुस गया। झोपड़ी में सो रहे दंपती और उनके दो बच्चों को रौंद दिया। चारों की मौके पर मौत हो गई। महिला आठ माह की गर्भवती थी। दंपती की एक सात साल की बेटी बाल-बाल बची। बाराबंकी के जैतपुर निवासी उमेश (35) टाइल्स कारीगर थे। वह अयोध्या हाईवे किनारे झोपड़ी डालकर पत्नी नीलम (32) देवी, बेटे गोलू (4), सनी(13) और बेटी वैष्णवी के साथ रहते थे। बीती रात पूरा परिवार झोपड़ी में सो रहा था। रात करीब एक बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गया। हादसे में उमेश, नीलम, गोलू और सनी की मौत हो गई। केवल वैष्णवी बची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डंपर चालक को गिरफ्तार किया। नीलम आठ माह की गर्भवती थीं। उनके भतीजे धरम सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है।

UP: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य फरार घोषित, एमपीएमएलए कोर्ट का फैसला

  सार राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य को एमपीएमएलए कोर्ट ने फरार घोषित कर दिया। कोर्ट में हाजिर न होने पर उनके खिलाफ धारा-82 की कार्यवाही की गई है। विस्तार राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य को एमपीएमएलए कोर्ट ने फरार घोषित कर दिया है। बिना तलाक लिए धोखाधड़ी करके दूसरी शादी करने की आरोपी संघमित्रा मौर्य और वादी के साथ मारपीट, गाली गलौज और जानमाल की धमकी व साजिश रचने के आरोपी स्वामी प्रसाद मौर्य, नीरज तिवारी, सूर्यप्रकाश शुक्ला व रितिक सिंह के कोर्ट में हाजिर न होने पर कोर्ट ने सभी आरोपियों को फरार घोषित किया है। एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम आलोक वर्मा ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 27 अगस्त को तय की है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी कोर्ट में हाजिर होने से बच रहे हैं। लिहाजा उनके खिलाफ धारा-82 की कार्यवाही की जाती है। बता दें की परिवाद में आरोप है कि परिवादी दीपक कुमार और संघमित्रा वर्ष 2016 से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। संघमित्रा और उसके ...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...