लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्याओं के...
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की छठी महोत्सव और गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम का आज भव्य समापन हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव,और श्रीमती कुसुम राय और फिल्म जगत से आए अभिनेता शेखर सुमन, प्रीती झंगियानी, प्रवीण डबास, भजन सम्राट अनूप जलोटा और प्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री सुनील जोगी मौजूद रहे । सभी अतिथियों ने आयोजन की खूब सराहना की । सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ में ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। ऐसे आयोजन हमें प्रेरणा देते हैं और हमारे बच्चों के अंदर संस्कार विकसित करते हैं । शिवपाल जी ने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम हम सभी को सकारात्मक ऊर्जा देते हैं और सही मार्ग प्रशस्त करते हैं। तो वहीं कुसुम राय ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लखनऊवासियों और प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया । तथा साथ ही प्रीति झंगियानी ने कहा कि लखनऊ से सम्मान पाकर अभिभूत हूं । और भजन सम्राट अनूप जलोटा के संबो...