*लखनऊ।* तपती दोपहरी में जब सड़कें सूनी पड़ जाती हैं, तब लखनऊ के हुसड़िया चौराहे पर इंसानियत की एक तस्वीर उभरती है। ‘वॉटर मैन’ के नाम से मशहूर अंकुश विजय ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच खाने के पैकेट बांटकर न सिर्फ पेट की आग बुझाई, बल्कि पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश भी दिया। इस नेक काम में उनके परिवार और मित्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। अंकुश की मुहिम सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है। राजधानी में जगह-जगह प्याऊ लगवाकर वह राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं। जनसेवा को जीवन का मकसद बना चुके अंकुश ने इस मौके पर कहा, “पानी अनमोल है। यह हमारी थाती है, जिसे हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए संभालकर रखना होगा। एक-एक बूंद बचाएंगे, तभी कल बचेगा।” उन्होंने ऐलान किया कि अब उनकी सेवा की यह धारा लखनऊ से निकलकर आसपास के जिलों तक भी पहुंचेगी, ताकि मदद का दायरा और बड़ा हो सके और हर असहाय तक राहत पहुंचे। स्थानीय लोगों ने वॉटर मैन के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि अंकुश जैसे युवा ही समाज की असली पूंजी हैं।
लखनऊ, भारत की जानी मानी रियल एस्टेट कंपनी, ओमेक्स, ने आज "बी टुगेदर नामक एक नए ब्रांड की घोषणा की है। यह ब्रांड अर्बन और इकनोमिक डेवलपमेंट को प्रोत्साहित करने के लिए जॉइंट वेंचर्स और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप जैसे मॉडलों के अन्तर्गत काम करेगा। इसके तहत, आगामी 3-5 वर्षों में 2800 करोड़ से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे 5000 करोड़ से अधिक आप की उम्मीद है। इस ब्रांड के नेतृत्व में ओमैक्स लिमिटेड के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन श्री रोहतास गोयल, ओमेक्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर व बी टुगेदर के फाउंडर श्री मोहित गोयल और ओमेक्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर व बी टुगेदर के को-फाउंडर श्री जतिन गोयल शामिल है। इनका विजन और एक्सपीरियंस भारत के अर्बन रियल एस्टेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है। बी टुगेदर का पहला प्रोजेक्ट "बी टुगेदर सेंटर पॉइंट वृंदावन है, जो इस सांस्कृतिक शहर के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसके साथ ही बी टुगेदर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के साथ मिलकर लखनऊ, गाजियाबाद, कौशांबी, अयोध्या, अमौसी...