लखनऊ , ला प्लेस सरोवर पोर्टिको के शेफ समता और उनकी टीम ने अपने मेनू के माध्यम से लखनऊ की विविध पाक कला का प्रदर्शन किया। जिसमें लज़ीज़ अवधी व्यंजन शामिल थे । मुंह में घुल जाने वाले कबाब से लेकर 'फॉरगेट मी नॉट' बिरयानी तक, हर व्यंजन राजसीपन और भव्यता की कहानी बयां करता है। रात भर मैरिनेशन, मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाना और धीमी आंच पर पकाने जैसी पारंपरिक खाना पकाने की तकनीकों का पालन किया जाता है । स्वादिष्ट शुद्ध मसाले, मुलायम गोस्त और सुगंधित चावल से निर्मित बिरयानी इस समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के लिए पर्याप्त है। इसके साथ ही स्वादिष्ट वेज कबाब, पनीर टिक्का, गलावटी कबाब की संपूर्ण श्रृंखला मौजूद थी। लखनवी स्थानीय चाट की एक जीवंत श्रृंखला भी देखने को मिली । मेनू में उतर प्रदेश समेत लखनऊ के कुछ भूले-बिसरे व्यंजन भी प्रदर्शनी में शामिल थे।
नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...


Comments
Post a Comment