Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

अखिल भारतीय पासी महासभा की राज्यस्तरीय बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाहरलाल के द्वारा आयोजित

 



राजधानी लखनऊ के यू पी प्रेस क्लब में अखिल भारतीय पासी महासभा की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजू सरोज मंत्री  राजेश कुमार सरोज जी तथा श्रीमती सीमा सरोज जी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ एवम मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय विशिष्ट अतिथि बुद्‌धा लाल रावत संरक्षक लखनऊ कमिटी उपस्थिति रहे ।

अखिल भारतीय पासी महासभा का संगठन आत्मक ढांचा मजबूत करने तथा समाज को आगे ले जाने हेतु नियमित कार्यक्रमों को विधिवत करने तथा इस समाज पर हो रहे अत्याचार उत्पीड़न जैसे तमाम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मंच का संचालन संगठन के प्रवक्ता श्री विद्‌या प्रसाद जी के ‌द्वारा किया गया।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाहरलाल चौधरी  के निर्देशानुसार सर्वसम्मत से निम्नलिखित मुद्दों पर भी निर्णग लिया गया।

1. पासी समाज के इतिहास पर किताब लिखी जाएगी जिनका प्रकाशन अखिल भारतीय पासी महासमा करेगी इसके लिए जो लोग पुस्तक लिखना चाहते हैं उसका ड्राफ्ट तैयार कर केद्रीय कार्यालय को सूचित करे।

2. अखिल भारतीय पराती महासमा द्वारा पासी समाज के महापुरुषों का डायरी व कैलेंडर तथा बैग छपवाकर बांटने का काम किया जाएगा।



3. अखिल भारतीय पासी महासभा ‌द्वारा उत्तर प्रदेश में खासकर लखनऊ राजधानी में एक पासी भवन के निर्माण का भी निर्णय लिया गया है इसके लिए बहुत जल्द एक भवन निर्माण कमेटी का गठन किया जाएगा ।

4. पूरे उत्तर प्रदेश को 6 जून और 18 मंडल में विभक्त किया जाएगा जिसमें तीन क्षेत्रीय अध्यक्ष 6 जोनल अध्यक्ष 18 मंडल अध्यक्ष बनाए जाएंगे जो की प्रदेश अध्यक्ष के अधीन काम करेंगे ।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एक अखिल भारतीय पासी महासभा के ‌द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी का गठन किया जाएगा। जिसके लिए समग-समय पर सब की राय और सहमति से कार्यवाही को संपन्न किया जाएगा।

6. राष्ट्रीय कार्यकारिणी व राज्य स्तरीय मीटिंग से कार्यकारिणी की अगली बैठक की तिथि निर्धारित करने पर भी नियम पूर्वक वार्षिक कैलंडर लग किया जायेगा।

केंद्रीय  कमेटी के अनुमोदन पर प्रदेश के द्वारा पासी जोड़ो यात्रा  का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष की अगुआई में जाएगा।

जिसमें प्रमुख रूप से दिवाकांत रावत  प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ,  राम विराज रावत राष्ट्रीय सलाहकार, सुखराम रावत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, डॉ अरविंद सिंह रावत राष्ट्रीय महासचिव, राकेश कुमार रावत प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश, राम बाबू पासी प्रदेश महासचिव बु‌द्धिजीवी प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश अशोक कुमार रावत जिला अध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ सुंदरनाल रावत , राममिलन रावत , आराधना रावत , विनोद रावत , देवेंद्र रावत , राधेश्याम , विजय पासवान , राम शंकर  , निर्मल कुमार रावत , धनजय भारती , सि‌द्धार्थ पासी,  डॉली पोसी, रविंद्र पासी, वैभव पासी, ब्रिजेंद्र सिंह रावत सूचना एवं प्रसारण मंत्री उत्तर प्रदेश, जवाहर सिंह, राम लखन रावत , जिला अध्यक्ष लखनऊ, दीपक कुमार रावत जिला अध्यक्ष लखनऊ युवा प्रकोष्ठ, संतोष कुमार रावत जिला उपाध्यक्ष लखनऊ शिवानंद रावत जी आदि बैठक में विशेष रूप से उपस्थिति रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...