Skip to main content

Posts

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

डीपीएसजीएनई में स्कॉलर बैज समारोह : 24-25 मार्च 2025

  डीपीएसजीएनई में 24 व 25 मार्च 2025 को आयोजित स्कॉलर बैज समारोह एक यादगार अवसर था, जिसमें कक्षा III से XI तक के छात्रों की शैक्षणिक उत्कृष्टता और समर्पण का उत्सव मनाया गया। यह समारोह स्कॉलर बैज की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन छात्रों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था, जिन्होंने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और समग्र शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई है।    संदीप कौर, आईएएस, निदेशक, महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार और श्री योगेश कुमार आई ए एस विशेष सचिव, गृह विभाग की गरिमामयी उपस्थित ने समारोह की शोभा में चार चाँद लगाए।समारोह का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों के गर्मजोशी भरे स्वागत से हुआ, तत्पश्चात विद्यालय ने ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु प्रार्थना की। पारंपरिक दीप प्रज्वलन ने इस अवसर को और भी पवित्र बना दिया, जो ज्ञान और बुद्धि के प्रकाश का प्रतीक था। इसके पश्चात प्रधानाचार्या श्रीमती रूपम सलूजा ने छात्रों की शानदार उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह का मुख्य आकर्षण उन छात्रों का सम्मान था...

पेप्सिको इंडिया ने फोर्स ट्रस्ट के साथ मिलकर मथुरा में 50,000 निवासियों के लिए स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित किया

विश्व जल दिवस के अवसर पर मथुरा के मेहराना में नई सामुदायिक आरओ सुविधा का उद्घाटन किया गया मथुरा, पेप्सिको इंडिया ने पंडित जगत राम मेमोरियल फोर्स ट्रस्ट के साथ भागीदारी कर, पेप्सिको फाउंडेशन के माध्यम से, अपने व्यापक जल और स्वच्छता कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के 13 गांवों में लंबी अवधि के लिए स्वच्छ जल और स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ा रहा है। यह पहल स्वच्छ जल, स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट समाधानों तक स्थायी पहुंच प्रदान करने पर केंद्रित है। इस प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, मथुरा के नंदगांव ब्लॉक के मेहराना में 1000 लीटर प्रति घंटे की सामुदायिक आरओ सुविधा का उद्घाटन किया गया, जो विश्व जल दिवस पर स्थानीय जल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पेप्सिको इंडिया के ‘उन्नति की साझेदारी’ के अनुरूप, यह पहल जल सुरक्षा को मजबूत करने, सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और शुद्ध जल बनाने वाले टिकाऊ, समुदाय-संचालित समाधानों को बढ़ावा देने में कंपनी के योगदान को रेखांकित करती है। मुख्य अतिथि श्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह, कैबिनेट मंत्री और विधायक, उत्तर प्रदेश सरकार सहि...

वर्षा फाउंडेशन के HAH में कैंसर पीड़ित बच्चों ने मनाई होली

  वर्षा फाउंडेशन के द्वारा कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ रंगों का त्यौहार होली, HAH में बहुत उत्साह के साथ मनाई गई। इस त्यौहार में अलग-अलग रंगों और खुशबू वाले फूलों का इस्तेमाल किया गया। किसी भी तरह के रासायनिक रंगों का इस्तेमाल नहीं किया गया, बल्कि हर्बल गुलाल का इस्तेमाल किया गया। सभी परिवारों ने इस दिन का भरपूर आनंद लिया, यह एक बहुत ही भावुक क्षण था क्योंकि  ये परिवार अपने गृहनगर नहीं जा पाए थे और अपने परिवार और भाई-बहनों को याद कर रहे थे। वर्षा फाउंडेशन की पूरी कोशिश की कि उन्हें ऐसा न लगे कि वे अपने गृहनगर से दूर हैं।  सभी बच्चों को उपहार और खिलौने दिए गए, सभी ने एक साथ भोजन का आनंद लिया, मीठी गुझिया खाई, नृत्य किया और खूब मस्ती की। हर्ष खन्ना ने बताया कि वर्षा फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से कैंसर पीड़ित बच्चों के इलाज में उनके परिवारों की मदद कर रहा है  साथ ही बच्चों के रहने और उनको पौष्टिक आहार करने के लिए HAH में पूरी व्यवस्था व्यवस्था की जाती है।  जिससे बच्चों को कैंसर से लड़ने में सहायता मिल सके और उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाया जा सके इसके साथ ...

उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम उ० प्र० सरकार के उपाध्यक्ष नटवर गोयल द्वारा किया गया महिलाओं का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: नारी शक्ति का उत्सव अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान को पहचानने और लैंगिक समानता की दिशा में किए गए प्रयासों का जश्न मनाने के लिए समर्पित है।महिला दिवस की शुरुआत 1908 में हुई जब न्यूयॉर्क की सड़कों पर कामकाजी महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन किया। इसके बाद 1910 में कोपेनहेगन में क्लारा जेटकिन ने इसे एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन बनाने का प्रस्ताव रखा। संयुक्त राष्ट्र ने 1977 में आधिकारिक रूप से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता दी।आज महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं—विज्ञान, राजनीति, खेल, व्यवसाय और कला में उनकी उपलब्धियाँ सराहनीय हैं। फिर भी, उन्हें लैंगिक भेदभाव, वेतन असमानता, हिंसा और शिक्षा की कमी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आज पूरे विश्व सहित भारत में भी महिला दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है बात उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की करें तो आज उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम उ० प्र० सरकार  के उपाध्यक्ष नटवर गोयल ने ...

हर प्लेट में प्रोटीन, हर चेहरे पर मुस्कान

  राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस के अवसर पर न्यूट्रेला ने एक ज्यादा मजबूत भारत का अपना संकल्प आगे बढ़ाया नई दिल्ली,  एक मजबूत भारत का निर्माण करने की प्रतिबद्धता के साथ न्यूट्रेला ने अपने फ्लैगशिप अभियान ‘‘इंडिया को स्ट्राँग बनाते हैं, न्यूट्रेला खाते हैं’’ का विस्तार किया है। न्यूट्रेला के इस अभियान का उद्देश्य लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना और देश में स्वास्थ्य व खुशी बढ़ाना है। गौरतलब है कि भारत में 80 प्रतिशत लोग प्रोटीन की कमी से पीड़ित हैं। इसलिए दैनिक आहार में प्रोटीन के महत्व की जागरुकता बढ़ाने के लिए हर साल राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस का आयोजन किया जाता है। न्यूट्रेला ने अपने इस अभियान के अंतर्गत स्वैच्छिक कार्यकर्ता संगठन, रॉबिनहुड आर्मी के साथ साझेदारी की है, जो समाज के वंचित वर्गों को ताजा बना हुआ खाना वितरित करके उन्हें पोषण प्रदान करता है। न्यूट्रेला ने उनके इस महान कार्य में सहयोग देकर प्रोटीन से भरपूर आहार दिल्ली और कोलकाता के बच्चों तक पहुँचाया, ताकि उन्हें मजबूत व स्वस्थ बने रहने के लिए आवश्यक पोषण मिल सके।  यह केवल एक शुरुआत है। भारत में प्रोटीन की भारी कमी है। इसलिए न...

उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग के घोटाले , भ्रष्टाचार का रोल मॉडल है निदेशालय पशु पालन विभाग

लखनऊ-आय से अधिक सम्पत्ति की जांच होना है जरूरी पशु पालन निदेशालय लखनऊ में भ्रष्टाचार की बीमारी कैंसर की तरह व्याप्त है, जो नवीन पशु चिकित्सक विदों को भी अपनी चपेट में ले रही है, कई वर्षों से निदेशालय भ्रष्टाचार का गढ़ बना हुआ है, ट्रांसफर पोस्टिंग एवं सम्बद्धता के नाम पर करोड़ों की कमाई की जाती है एवं स्थनान्तरण निती की धज्जियां उड़ाते हुए निदेशालय में दसियों वर्ष से अधिकारी चौकड़ी जमाये बैठे हैं पिछले वर्ष ट्रांसफर सीजन में किये गये एक तिहाई पशु चिकित्सकों द्वारा अभी तक योगदान आख्या नहीं दी गयी है जिनकी हैसियत ट्रांसफर की राशि की नहीं है, उनसे सम्बद्धता के नाम पर स्वार्थ सिद्ध किया जाता है, योगी सरकार में पारदर्शिता एवं गुड गवर्नेन्स के नाम पर काला स्पॉट है, पशु पालन निदेशालय पशु पालक एवं पशु मित्रों का हित ताक पर रखकर राजसी गुण्डई का सटीक उदाहरण है निदेशालय, 20 प्रतिशत भी धरातल पर योजनाओं का कार्य परिलक्षित नहीं होता है एवं 100 प्रतिशत के ऊपर लक्ष्य प्राप्ति दिखायी जाती है. जहां एक ओर भारत में डिजिटलाइजेशन तेजी से बढ़ रहा है वहां पशु पालन विभाग द्वारा पोर्टल को खराब एवं नॉन प्रैक्टिक...

धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने लखनऊ में शुगरकेन सस्टेनेबिलिटी पर आयोजित की विशेष सेमिनार

  लखनऊ: स्थायी कृषिरसायन समाधानों में लीडर धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने गोमती नगर स्थित नोवोटेल लखनऊ के बॉलरूम में विशेष सेमिनार का आयोजन किया, कार्यक्रम का विषय था ‘‘गन्ना विकास सर्वोत्तम पैदावार”। इस कार्यक्रम में सरकारी अधिकारियों, शुगर मिल मालिकों, गन्ना विशेषज्ञों तथा किसान विकास केन्द्र, आईआईएसआर के वैज्ञानिकों, ज़िला गन्ना अधिकारियों एवं अन्य नीतिनिर्माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, उन्होंने उत्तर प्रदेश में गन्ने की उपज और गुणवत्ता में सुधार लाने तथा इस क्षेत्र की चुनौतियों को हल करने के लिए आधुनिक समाधानों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया।  इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले  अतिथियों में डॉ. बख्शी राम (पद्मश्री, पूर्व निदेशक, गन्ना प्रजनन संस्थान), श्री माधवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलए, स्वयाज़पुर (हरदोई), उत्तर प्रदेश, डॉ. कुमार विनीथ, आईएएस, एमडी, यूपी कॉऑपरेटिव शुगर फैक्टरीज़ फेडरेशन लिमिटेड तथा श्री रोशन लाल तमक, ईडी एवं सीईओ – चीनी व्यापार, डीसीएम शृराम लिमिटेड शामिल रहे।  सेमिनार के दौरान कई मुख्य क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित किया गया जैसे उत्तर प्रदेश में प्रति हेक...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...