Skip to main content

Posts

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

राजधानी लखनऊ में हुआ कला महाकुंभ 2025 का भव्य शुभारंभ

राजधानी लखनऊ के स्मृति उपवन में बृहस्पति वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में कला महाकुंभ 2025 का शुभारंभ हुआ लखनऊ की महापौर सुषमा खारवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस अवसर पर फाउंडेशन के चेयरमैन पद्मश्री अद्वैत गणनायक ने बताया कि कला महाकुंभ में 27 और 28 सितंबर को डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा।  जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह शामिल होंगी। इसके साथ ही इस महाकुंभ में कला साहित्य से जुड़े कई विद्वान भी शामिल होंगे साथ ही स्वदेशी उत्पाद के स्टाल भी इस महाकुंभ में लगाए जाएंगे।

मोहनलालगंज के मरीजों को एस एस हॉस्पिटल में मिलेगी चिकित्सा की बेहतरीन सुविधाएं

मोहनलालगंज के खुजौली जेल रोड पर स्थित एस एस हॉस्पिटल जिसमें क्षेत्रवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इस अस्पताल के डायरेक्टर शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अस्पताल में गाइनेकोलॉजिस्ट,ऑर्थोपेडिक , पेडियाट्रिक और जनरल सर्जन की सुविधाएं मौजूद हैं। डॉ शैलेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्रवासियों के लिए ओपीडी बिल्कुल निशुल्क की है, जिससे हर व्यक्ति अपनी जांच करवा सके और स्वस्थ रह सके। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों को डायग्नोसिस के लिए अल्ट्रासाउंड या सीटी स्कैन करवाने के लिए दूर जाना पड़ता था अब उन्हें यह सुविधा एस एस अस्पताल में प्राप्त होगी। 25 बेड वाले इस अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अनुभवी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के साथ बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में प्राइवेट रूम, सेमी प्राइवेट रूम,और जनरल वार्ड की सुविधा मौजूद है और भविष्य में चिकित्सा से कई आधुनिक जांचों और इलाज की सुविधा भी अस्पताल में मिलेगी। डायरेक्टर शैलेंद्र सिंह यादव का उद्देश्य है कि उनके अस्पताल में कोई भी मरीज पैसों के अभाव में इलाज से वंचित न हो...

आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए बना आयोग, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने इसको सराहा

नियमित भरतीयों पर आउटसोर्सिंग लागू न करने को चेताया सरकार ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के संबंध में आ रही समस्याओं पर अपनी कैबिनेट में निर्णय ले लिया है हम लोगों की हमेशा उच्च स्तर की बैठकों में यह मांग रहती थी की आउटसोर्सिंग की कंपनियां हमारे कर्मचारियों का शोषण करती हैं उनको 11 माह बाद फिर से भरती के नाम पर शोषण होता है और कभी भी निकाल कर बाहर कर देते हैं ।समय से भुगतान नहीं होता है जबकि सरकार से भुगतान समय से मिल जाता है उनका ईपीएफ का पैसा भी नहीं कटता है  उनका भुगतान सीधे उनके खातों में जाना चाहिए यह सब सुझाव हमारे बैठकों में हुआ करते थे।  हम समझते हैं कि इन सब का निदान काफी हद तक हुआ है सरकार के इस निर्णय का हम लोग फौरी तौर पर स्वागत करते हैं । परंतु यह भी बता दे की आउटसोर्सिंग की प्रक्रिया जब शुरू की गई थी तब उन पदों पर की गई थी जो नियमित प्रकृति के नहीं थे टेंपरेरी पद सृजन हुआ करते थे इसी प्रकार चतुर्थ श्रेणी में भी था परंतु इन आदेशों को देखने से लगता है की नियमित प्रकृति के भी पदों पर आउटसोर्सिंग जैसा दिखाई पड़ रहा है यदि ऐसा है तब कहीं ना कहीं उच्च अधिकारियों की मंशा ठी...

आवास विकास परिषद ने रामपुर में अपनी करोड़ों की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने आवास आयुक्त के कुशल निर्देशन में आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए रामपुर में अपनी एक बहुमूल्य भूमि को लगभग 40 वर्षों के अवैध कब्जे से मुक्त कराया। यह भूमि आवास विकास परिषद की स्वामित्वाधीन है, जिसका खसरा संख्या-71 और पता शादीनगर हरदोपट्टी, तहसील सदर है यह 1,390 वर्ग मीटर की भूमि, जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग ₹6 करोड़ है, काफी समय से कुछ अनाधिकृत व्यक्तियों के अवैध कब्जे में थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता रजनीश कुशवाहा ने जिलाधिकारी रामपुर से सम्पर्क करते हुए इस भूमि को खाली कराने का अनुरोध किया था।  उक्त प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए आवास विकास विभाग के अधिकारियों के साथ राजस्व एवं पुलिस प्रशासन के पूर्ण सहयोग से, आज दिनांक- 03.09.2025 को इस भूमि पर की गई अवैध संरचनाओं को हटाकर इसे पूरी तरह से कब्जा मुक्त करा लिया गया है। इस सफल कार्यवाही के बाद, आवास विकास परिषद ने अपनी इस भूमि पर विधिवत अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया है ।

ईसीई इंडिया सोलर ने सौर ऊर्जा उत्पादन में नई तकनीक पेश की

 लखनऊ। नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी ईसीई इंडिया सोलर ने अपने हाई-टेक और पूरी तरह ऑटोमेटेड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से नवीनतम सौर पैनल और उत्पाद लॉन्च किए हैं। कंपनी की यूनिट प्रति वर्ष 2 GW तक के सोलर पैनल बनाने में सक्षम है, जिसमें मल्टी-बस बार टेक्नोलॉजी, Mono PERC और TOPCon सोलर पैनल तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। कंपनी के उत्पाद और प्रोजेक्ट्स सोलर पैनल: TOPCon (ग्लास टू ग्लास), Mono PERC (मोनोफेसियल व बाइफेसियल), पॉली क्रिस्टलाइन (DCR व Non-DCR)। सोलर प्रोजेक्ट्स: रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल, कमर्शियल, सरकारी प्रोजेक्ट्स, इंस्टीट्यूशनल बिल्डिंग्स और मेगा सोलर पार्क। सोलर प्रोडक्ट्स: सोलर ब्लिंकर, स्ट्रीट लाइट, किट, इंसैक्ट किलर, होम लाइट सिस्टम, कुकर, लैम्प और कृषि पंप। नए पैनल्स की क्षमता TOPCon बाइफेसियल सीरीज: 615Wp–650Wp (156 सेल), 565Wp–600Wp (144 सेल), 22.94% तक दक्षता। Mono PERC सीरीज: 500Wp–510Wp (132 सेल), 525Wp–560Wp (144 सेल), 21.68% तक दक्षता। दोनों पैनलों में लंबी परफॉर्मेंस वारंटी दी जा रही है। कंपनी के स्टेट हेड घनश्याम जायसवाल ने बताया कि “ईसीई इंडिया स...

पीड़ित बहू ने लगाई न्याय की पुका

  प्राप्त जानकारी के अनुसार नशा करते हि बन जाता है दरिंदा पामेश रस्तोगी। बेटी की उम्र की मृतक भाई की पत्नी पर थी गंदी नज़र जिसमे मा भी दे रही हवसी बेटे का साथ बहु को निकाला घर से बाहर। अपने ही मृतक भाई की  पत्नि से यौन उत्पीड़न करने का आरोप  जिसमे पुष्पा देवी अपनी बेटे को बचाने के चक्कर मे ओर बहु की संपत्ति हड़पने के चक्कर मे बहु पर बच्छलनी ओर चोरी का लगा रही आरोप। जबकी मोहल्ले निवासी दे रहे पीड़िता विधवा महिला का साथ। बलत्कारी बड़े लड़के पामेश रस्तोगी को बचाने कर चक्कर मे पुष्पा देवी अपने मृतक छोटे बेटे की पत्नी(बहु) पर लगा रही झूठ आरोप। विगत 30 जून को शहर की चर्चित घटना जिसमे एक सास ने अपने मरे हुए बेटे की पत्नी पर संगीन आरोप लगाकर उसको घर से भगा दिया था जबकी न्यू बेबी ज्वेलर्स की मालकिन खुद उसकी बहु है लेकिन जैसे हि पुष्पा रस्तोगी को पता चला कि पमेश के खिलाफ् बहु ने मुख्यमंत्री के यह 29 जुन् को शिकायत् कि वो तुरन्त् अपने बड़े बेटे पामेश रस्तोगी की दबंगई के बल पर दशियों किलो सोना ओर बहु की दोनो दुकानों पर से अपनी हि बहु को भगा के अपने बड़े बेटे का कब्ज़ा करवा दिया ओर उल्टा हि उ...

सुंदरकांड के पाठ से मोह माया त्याग कर होती है स्थायी आनंद की अनुभूति

बिठूर मंगलवार “ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति” की सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मंगलवार 19 अगस्त को बिठूर गंगा घाट किनारे स्थित महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सैकड़ों मातृशक्तियों द्वारा सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया गया। वहां का नजारा देखते ही बना। पूरा परिसर “हर हर महादेव”, “जय श्री राम” और “ओम हनुमते नम:” के जयघोषों से गूंज उठा। इस अवसर पर सपना गोयल ने कहा कि सुंदरकांड के नियमित पाठ से पुण्य की राशि हनुमान महाराज की ही नहीं सुख की राशि भगवान राम की भी कृपा भक्तों पर होती है। इससे भक्त का सम्पूर्ण जीवन ही सुंदर बन जाता है। वक्त की भी मांग है कि हम प्रभु राम की तरह स्वर्णमयी लंका का मोह त्याग कर जननी-जन्मभूमि को स्वर्ग से अधिक महत्व दें। सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल ने बताया कि प्राचीन ग्रंथों में ब्रह्मावर्त के नाम से जाना जाने वाला बिठूर वह स्थान है जहां भगवान विष्णु द्वारा ब्रह्मांड की स्थापना के बाद भगवान ब्रह्मा ने निवास किया था। उत्तरीसितारा कहे जाने वाले महान बालक ध्रुव ने बिठूर की पावन धरा पर ही ध्यान किया था। बिठूर में ही महर्षि वाल्मीकि ने कालजयी महाकाव्य रामायण की रचना ...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...