बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
लखनऊ की मशहूर नवाबी रसोई और अवध के पारंपरिक स्वाद को करीब से महसूस कराने के लिए होमटेल बाय सरोवर, आलमबाग द्वारा ‘जश्न-ए-अवध’ फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष फूड फेस्टिवल 12 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक कुल 10 दिनों तक आयोजित होगा, जिसमें शहर के खानपान प्रेमियों को अवध की पहचान माने जाने वाले व्यंजनों का स्वाद एक ही जगह मिलेगा। इस आयोजन के दौरान होमटेल के रेस्टोरेंट ‘फ्लेवर्स’ को नवाबी अंदाज़ शाही दरबार जैसा सजाया जाएगा। मेहमानों के लिए सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए गलौटी कबाब, धीमी आंच पर पकाई गई निहारी, खुशबूदार लखनवी बिरयानी और पारंपरिक शाही टुकड़ा जैसे व्यंजन परोसे जाएंगे। इन व्यंजनों की खास बात यह होगी कि इन्हें पारंपरिक तरीकों से तैयार किया जाएगा, ताकि अवध के पुराने स्वाद और खुशबू को बरकरार रखा जा सके। फूड फेस्टिवल के माहौल को और खास बनाने के लिए पारंपरिक सजावट के साथ सुकून भरी ग़ज़लों की प्रस्तुति भी होगी, जिससे मेहमानों को नवाबी दौर की शामों का एहसास मिल सके। यह फेस्टिवल खास तौर पर परिवारों के लिए तैयार किया गया है, जहां वे सर्द शामों में अच्छे खा...