Skip to main content

Posts

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में "ट्राईसेंस क्लिनिक" का भव्य शुभारंभ

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में आज *डॉक्टर आस्था, MBBS, MS - ENT * के *ट्राईसेंस क्लिनिक* का भव्य शुभारंभ किया गया।  क्लिनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, डॉक्टर और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाएं डॉक्टर आस्था ने बताया कि ट्राईसेंस क्लिनिक में कान, नाक और गले से जुड़ी सभी बीमारियों की जांच और उपचार अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया जाएगा। क्लिनिक का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब दे रही 4 साल से सेवा इस अवसर पर *डॉक्टर आदर्श* द्वारा संचालित *जेनेक्स पैथोलॉजी लैब* का भी उल्लेख किया गया। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब पिछले 4 वर्षों से जानकीपुरम क्षेत्र में लोगों को विश्वसनीय पैथोलॉजी जांच सेवाएं प्रदान कर रही है। बहुत जल्द लैब में एक-रे सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।क्लिनिक और लैब के समन्वय से मरीजों को एक ही स्थान पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। डॉक्टर आस्था ने कहा कि "हमारा प्रयास है कि जानकीपुरम और आसपास के क्षेत...

ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्ट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन व्यावसायिक एवं टैक्सी वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पर परिचय एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

लखनऊ, व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न 01 अगस्त 2026 को  ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्ट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में होटल चरण, हलवासिया मार्केट, हजरतगंज में व्यावसायिक एवं टैक्सी वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पर परिचय एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बख्शी का तालाब स्थित नवस्थापित भारत & एसोसिएट्स ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) के अधिकारियों ने आधुनिक तकनीक से होने वाले वाहन परीक्षण, फिटनेस की आवश्यक प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों एवं परीक्षण के विभिन्न चरणों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित एटीएस व्यवस्था से वाहन मालिकों की अनावश्यक भागदौड़ कम होगी तथा समय और अतिरिक्त आर्थिक खर्च की बचत हो सकेगी। एसोसिएशन के महामंत्री श्री दिनेश सिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष श्री अनिल शुक्ला एवं उपाध्यक्ष श्री रवि आनंद ने टैक्सी एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को वाहून फिटनेस के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं से अवगत कराया और सदस्यों के हित में सुविधाजनक, पारदर्शी एवं समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चि...

उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने चेयरमैन यूपीपीसीएल को सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्याओं के...

गोरखपुर में 2 अगस्त को होगा प्रदेश स्तरीय सिख सम्मेलन

उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नेतृत्व में समाज की एकता, संगठन एवं भविष्य की दिशा पर होगा मंथन-             उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नेतृत्व में रविवार, 2 अगस्त 2026 को “प्रदेश स्तरीय सिख सम्मेलन” का आयोजन विवेक उत्सव लॉन, बैंक रोड, गोरखपुर में किया जाएगा। सम्मेलन का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। निर्मल सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सिख समाज, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, युवाओं एवं बुद्धिजीवियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, संगठन, शिक्षा, धार्मिक एवं सामाजिक उत्थान, युवाओं की सहभागिता तथा भविष्य की दिशा पर सार्थक विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशभर के सिख एवं पंजाबी समाज को एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा। सम्मेलन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वाले सम्मानित वक्ता एवं पदाधिकारी सरदार हरविन्दर सिंह लार्ड – अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी, कानपुर,सरदार ...

उत्तर प्रदेश फार्मेसी कॉलेज एवं फार्मा इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन की आम सभा की बैठक संपन्न PCI अध्यक्ष डॉ. मंतु पटेल ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

उ.प्र. फार्मेसी कॉलेज एवं फार्मा इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन, लखनऊ की सामान्य सभा की बैठक दिनांक 30 जुलाई 2026 को लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश भर के फार्मेसी कॉलेजों एवं फार्मा इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने फिजिकल एवं वर्चुअल दोनों माध्यमों से भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रो. अमरिका सिंह, अध्यक्ष द्वारा की गई PCI अध्यक्ष डॉ. मंतु पटेल का उद्बोधन बैठक को डॉ. मंतु पटेल, माननीय अध्यक्ष, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्रों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया।  उन्होंने कहा कि B.Pharma एवं M.Pharma दोनों पाठ्यक्रमों का अधिक से अधिक संख्या में संचालन होना चाहिए। यदि B.Pharma और M.Pharma कॉलेजों की संख्या कम होगी तो उच्च शिक्षा, शोध एवं शिक्षकों की भारी कमी उत्पन्न हो जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों से शिक्षकों को उत्तर प्रदेश में लाने में काफी कठिनाई होती है, इसलिए राज्य में ही पर्याप्त संख्या में योग्य शिक्षक तैयार करना आवश्यक है। 1. उत्तर प्रदेश में फार्मा विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु स...

नारायणा कोचिंग सेंटर, लखनऊ में एनएसएटी 2026 का भव्य शुभारंभ

देश की अग्रणी शैक्षणिक संस्था नारायणा कोचिंग सेंटर, लखनऊ में नरवाना स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (एनएसएटी) 2026 के 21वें संस्करण का भव्य शुभारंभ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायणा एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट श्री राकेश यादव ने एनएसएटी 2026-27 के औपचारिक शुभारंभ के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सेंटर डायरेक्टर डॉ. शेष मणि मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए एनएसएटी 2026-27 के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में श्री राकेश यादव ने कहा कि एनएसएटी केवल एक छात्रवृत्ति परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने, उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता का मूल्यांकन करने तथा उन्हें जी, नीत एवं अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक तैयारी के लिए सशक्त मंच प्रदान करने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में परीक्षा में भाग लेने का आह्वान किया। डॉ. शेष मणि मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि नारायणा की वैज्ञानिक शिक्षण ...

"आशा की जीत" थीम पर लखनऊ में मनाया गया विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा रहे मुख्य अतिथि

विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस पर इस साल की थीम "आशा की जीत" है। इसे मनाने की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोमती नगर स्थित रेमेडी मेडिसिटी के तत्वावधान में संचालित रेमेडी कैंसर केयर, "विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस" के अवसर पर 27 जुलाई 2026 को एक विशेष समारोह "आशा की जीत" का आयोजन किया गया। रेमेडी कैंसर केयर की सर्वश्रेष्ठ कंसलटेंट की टीम के द्वारा अब तक लगभग 2000 से अधिक कैंसर के मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चूका है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री माननीय श्री ए.के. शर्मा व लखनऊ की महापौर (मेयर) सुषमा खर्कवाल के द्वारा की गयी। माननीय मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। माननीय मुख्य अतिथि के द्वारा सर्वप्रथम "विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस" का आयोजन करने के लिए रेमेडी कैंसर केयर की पूरी टीम का धन्यवाद व साथ ही इससे जुड़े ख्याति प्राप्त डॉक्टरों का भी लगभग 2000 से अधिक कैंसर के मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उनके द्वारा इस गंभ...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...