ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्ट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन व्यावसायिक एवं टैक्सी वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पर परिचय एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
लखनऊ, व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न 01 अगस्त 2026 को
ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्ट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में होटल चरण, हलवासिया मार्केट, हजरतगंज में व्यावसायिक एवं टैक्सी वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पर परिचय एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बख्शी का तालाब स्थित नवस्थापित भारत & एसोसिएट्स ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) के अधिकारियों ने आधुनिक तकनीक से होने वाले वाहन परीक्षण, फिटनेस की आवश्यक प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों एवं परीक्षण के विभिन्न चरणों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित एटीएस व्यवस्था से वाहन मालिकों की अनावश्यक भागदौड़ कम होगी तथा समय और अतिरिक्त आर्थिक खर्च की बचत हो सकेगी।
एसोसिएशन के महामंत्री श्री दिनेश सिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष श्री अनिल शुक्ला एवं उपाध्यक्ष श्री रवि आनंद ने टैक्सी एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को वाहून फिटनेस के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं से अवगत कराया और सदस्यों के हित में सुविधाजनक, पारदर्शी एवं समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित टैक्सी मालिकों एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने फिटनेस प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे. जिनका एटीएस अधिकारियों द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया। एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से सदस्यों को सही जानकारी मिलने के साथ वाहन फिटनेस कराने में समय और धन दोनों की बचत होगी।
कार्यक्रम में यूनियन के पदाधिकारियों, सदस्यों, टैक्सी मालिकों, ट्रैवल एजेंटों एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया।

Comments
Post a Comment